T 20 वर्ल्ड कप फाइनल: 124 रन पर न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिरे, भारत की जीत करीब

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर पूरी तरह दबाव बना लिया है। 256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 13 ओवर में 124 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है।

 

भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं। टीम को शुरुआत से ही झटके लगे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे कीवी टीम बैकफुट पर आ गई है।

 

अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए तेज गति से रन बनाने की जरूरत है, जबकि भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ चार विकेट और लेने हैं।

 

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *