CG: खुद पर चला दी गोली… लेकिन किस्मत ने बचा ली जान, वजह ने सबको चौंकाया!

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक आरक्षक द्वारा खुद पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गया। गोली उसके कंधे को रगड़ते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल आरक्षक विजय जेना बोधघाट थाने में पदस्थ प्रशिक्षु अधिकारी सुमित चंद्रा के गनमैन के रूप में तैनात है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरक्षक ने अपनी सर्विस हथियार से खुद पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूकने के कारण गोली कंधे को छूते हुए निकल गई।

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल घायल आरक्षक का इलाज जारी है और पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *