छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के परसतराई में एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। आरोपी ने दुकान में सामान खरीदने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। पीड़िता ने अर्जुन्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी ने 1 लाख 80 हजार रुपये की सोने की चेन चोरी की।
आरोपी ने महिला के गले से चेन खींचने से पहले दुकान में सामान खरीदने के बहाने रेकी की और दूसरी बार मिक्सर खरीदने के बहाने पहुँच चेन खींचकर फरार हो गया।
आरोपी हेलमेट पहन रखा था जिससे सीसीटीवी में उसकी चेहरे की तस्वीर कैद नहीं हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अगर आपके पास कोई जानकारी है या आपने आरोपी को देखा है, तो कृपया पुलिस से संपर्क करें ।
Nbcindia24














Leave a Reply