जगदलपुर @ बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दंपत्ति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को प्रार्थिया सोमारी कश्यप ने थाना बस्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात लोगों ने घर के अंदर रखे धान, गैस सिलेंडर और फ्रिज की चोरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस को मामले में गंभीरता से सुराग मिले और संदेह के आधार पर संतोष कश्यप (36 वर्ष) निवासी कचनार बेड़ा पारा थाना बस्तर तथा सुखचंद कश्यप (28 वर्ष) निवासी चोलनार स्कूलपारा थाना बस्तर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों से 03 बोरा धान, 01 गैस सिलेंडर टंकी एवं 180 लीटर की फ्रीज कंपनी की गैस टंकी जब्त की है।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, प्रधान आरक्षक भानुप्रताप सिंह ठाकुर, आरक्षक कृष्ण कुमार मचवी, रामकुमार ठाकुर, अमर कश्यप एवं निरंजन वेध का विशेष योगदान रहा।












Leave a Reply