नुआपड़ा डिविजन में सक्रिय तीन नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था घोषित

गरियाबंद @ पुलिस को नक्सल मोर्चे में एक और बड़ी सफलता मिली है, गरियाबंद धमतरी नुआपड़ा डिविजन में सक्रिय तीन नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर लिया है, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अब तक इलाके में सक्रिय नक्सलियों की संख्या 30 हो गई है, समर्पित नक्सलियों में नागेश देशी हथियार के साथ समर्पण किया, इसके साथ दो महिला नक्सली जैनी और मनीला शामिल हैं, तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है, कि ये तीनों पिछले 5 से 8 सालों से इलाके में सक्रिय थे, और कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं, वे बड़े नक्सली लीडर्स के करीबी सहयोगी के तौर पर काम करते थे, तीनों नक्सलियों ने सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया है, प्रशासन ने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम कामयाबी बताया है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *