धमतरी बिग ब्रेकिंग @ नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें दामाद ने सास की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया

धमतरी बिग ब्रेकिंग @ नगरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें दामाद ने सास की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।पूरा मामला सिहावा थानांतर्गत ग्राम पंचायत इच्छापुर का है,मृतक महिला जगोतीन बाई कमार जिसकी उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है।आरोपी सुरेश कमार उम्र 25 वर्ष ने अपने सास की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।

बता दे जानकारी के अनुसार सास और दामाद के बीच पहले से ही कुछ विवादित स्थिति बनी हुई थी जहां आरोपी सुरेश ने अपनी सास के ऊपर धारदार हथियार टंगीए से वार कर दिया जिससे जगोतिन बाई कमार की मृत्यु हो गई है।बहरहाल सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की जांच में जुट गई है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *