छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही पायल ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे 5 यात्री घायल हो गए। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। घायलों को 108 की मदद से गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिकोसा गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Nbcindia24












Leave a Reply