CG: फिर सड़क हादसे में गौवंश की हुई मौत, जिम्मेदार कौन…

CHHATTISGARH/ बालोद जिले में गौवंश की सड़क हादसे में मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व बुधवार की रात्रि नेशनल हाईवे 930 जमही टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से गौवंश की मौत हुई थी, और आज ग्राम कुसुमकसा में अज्ञात वाहन के ठोकर से दो गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से शवों को उठाकर अंतिम संस्कार किया।

इन घटनाओं के पीछे लापरवाही और अधिक गति को मुख्य कारण माना जा रहा है, जिनमें अधिकांश घटनाएं माईस से आयरन ओर भाकर जाने वाली ट्रकों से हो रही हैं। बालोद जिले में इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं

पिछली घटनाएं:
बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर बैठे 5 मवेशियों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बालोद-झलमला मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने 4 गौवंश को कुचल दिया था, जिसमें सभी की मौत हो गई।

गौवंश की सुरक्षा के प्रयास:
जिला प्रशासन को इन घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, जैसे कि सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करना।
गौ-मालिकों को भी अपने पशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि बालोद जिले में गौवंश की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है, और इसके लिए प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *