एनबीसी इंडिया ²⁴ न्यूज बीजापुर @ जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने कहा कि जगदलपुर निजामाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बीजापुर से मद्देड के बीच मोदकपाल नाला एवं पोटाकेबिन संगमपल्ली के पास बने अंधा मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है ।

इस मोड़ पर भारी वाहनों के साथ-साथ चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक कई लोगों की मौते हुई है, इसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा इस अंधा मोड़ के सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्री ताटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। श्री ताटी ने तत्काल अंधा मोड़ का सुधार कराकर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
Nbcindia24












Leave a Reply