बड़ी खबर: दंतेवाड़ा जिला से अपहृत मासूम नगरी हाईवे किनारे मिला लावारिस

दंतेवाड़ा के ग्राम पोंदुम से अपहृत बच्चा नगरी केरेगांव हाईवे पर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला मिला,दंतेवाड़ा पुलिस बच्चे को लेने हुई नगरी के लिए  रवाना

धर्मेन्द्र यादव धमतरी /दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम से 1 सितंबर से अपहृत बच्चा नगरी धमतरी रोड में सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिला ।जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चे को स्वच्छ कर केरेगांव पुलिस को इसकी सूचना दी । केरे गांव पुलिस ने दंतेवाड़ा पुलिस से समन्वय स्थापित कर बरामद बच्चे की तस्वीर दंतेवाड़ा पुलिस को भेजी ,जिसके बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने पीड़ित माता पिता को बरामद बच्चे तस्वीर दिखाकर की शिनाख्त करवाई ।पुष्टि होने के बाद दंतेवाड़ा पुलिस की टीम बच्चे को लेने रवाना हुई है।
दंतेवाड़ाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बच्चा मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि बच्चे वापस लाने के शिनाख्ती की कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

 

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *