Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । नगर के ह्रदय स्थल बस स्टैंड वार्ड 24 में नाली निर्माण हेतु पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवम् वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल ने भूमिपूजन किया। वार्ड के लोगो द्वारा कई दिनों से इसकी मांग पार्षद से की जा रही थी । गुरुवार को वार्ड में नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया । अब वार्ड के लोगो को बारिश में कीचड़ से छुटकारा मिल पायेगा । बारिश का पानी आँगनबाड़ी के पास जमा हो जाता था । जिससे आँगनबाड़ी के छोटे बच्चों को परेशानी होती थी । वार्ड वासियो ने अध्यक्ष से सी सी रोड बनाने की मांग भी की है । उनके मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन अध्यक्ष द्वारा दिया गया । वार्ड पार्षद के सहयोग से टाऊन हाल का कार्य भी पूरा होने के कगार पर है ।
Nbcindia24












Leave a Reply