Nbcindia24/chhattisgarh। समाज के युवा नमो लोढा ने बताया की 30 युवाओ ने श्रेयांश पाटनी एवम अन्य लोगो के नेतृत्व से पिछले 3 सालों से लगातार जैन तीर्थ कर रहे है,, इसमें सभी जिलों के जैन युवाओं का मिलना होता है।। बालोद ,रायपुर , धमतरी ,कांकेर,राजनांदगांव, दुर्ग,बेमेतरा,बस्तर, विभन्न जिलों से जैन युवा इकट्ठे होकर जैन तीर्थ करते है,,इससे जैन युवाओं में एकता का मिशाल कायम कर रहे,,इस यात्रा का उदेश्य यह है की सभी छेत्र के जैन यूवा एक साथ मिले एवं धर्म को समझे,जाने , तथा भाईचारा के साथ एक साथ जुड़े रहे ।। यह यात्रा का लगातार तीसरा वर्ष है । और आगे भी यह यात्रा होते रहेगी । श्रेयांश पाटनी, शीतल बैद,अमित जैन,मोहित जैन,श्रेयांश लोढा,विविध जैन,संभव मालु ,अरिहंत जैन,ऋषभ जैन,कीर्ति जैन,नमो लोढा,श्रेयांश बाफना,राहुल जैन,शुभम गुणधर, नमन जैन,प्रखर जैन,आकाश जैन,यश जैन,शुभम जैन,माणिक जैन,हिमानशू जैन ,सम्यक जैन एवम समस्त जैन युवाओं ने जयपुर होते हुए मालपुरा दादाबाड़ी , अजमेर दादाबाड़ी , माँडोली , जिरावला पार्श्वनाथ होते हुए जोधपुर पहुँचे बड़े आनंद पूर्वक जैन तीर्थ किया
Nbcindia24/Mp। सीधी बस हादसे में आज 4 दिन बीत जाने के बाद 2 और शव मिले है वही एक लापता व्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया है जिसके कारण लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और अब यह सर्च ऑपरेशन घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूरी तक रीवा के सिलपरा नहर में पहुंच गया है जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सहित दूसरे प्रदेशों के बलों द्वारा लापता लोगों की तलाश की जा रही है
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना नहर में तीन दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में तकरीबन 53 लोग काल के गाल में समा गए हैं जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और अब लगातार जांच की बात करते हुए एक लापता की तलाश कर रहा है. दरअसल भीषण सड़क हादसे के बाद शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में प्रशासनिक टीम ने 53 लोगों की डेड बॉडी को नहर से निकाल लिया मगर अब भी एक से दो लापता है, जिसके लिए प्रशासन के द्वारा तकरीबन 35 किलोमीटर के क्षेत्र में नहर के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और अब यह सर्च ऑपरेशन रीवा जिले के सिलपरा नहर तक पहुंच गया है जहां पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ दूसरे प्रदेशों का बल भी लगाया गया है,.. और लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है तथा सिलपरा नहर के टनल में सर्चिंग की जा रही है, हालांकि आज दो शव व्यक्ति के शव बरामद किए गए है पर अब भी एक से दो व्यक्ति का कोई सुराग नही मिला।
Nbcindia24/धमतरी। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात ग्राम भटगांव और खिड़कीटोला के बीच जंगल में देर रात हाथियों के दल ने ग्राम विश्रामपुरी निवासी संतु राम मंडावी पिता रामाधार (45) को घेर लिया और उसे पटक-पटक कर मार डाला वही युवक की पैर, धड़, सिर आदि अलग अलग टुकड़ो में बिखरा पड़ा हुवा है। सिर के कई टुकड़े हो गए ।
रुद्री पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है । मृतक संजू मंडावी के छोटे भाई पुलिस आरक्षक देवानंद मंडावी ने बताया कि उसका बड़ा भाई पेशे से ड्राइवर है, जो बुधवार को सुबह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 05 सी 7202 को लेकर काम के सिलसिले में घर से निकला था , जो रात को लौटा ही नहीं। पिछले सप्ताह भर से हाथियों का यहां उत्पात जारी है। 3 दिन पहले ग्राम बोरीदखुर्द के नाहर नाली में एक हाथी का बच्चा गिर गया था ,जिसके बाद हाथियों के दल ने गांव में खूब उत्पात मचाया । इससे ग्रामवासीयो में दहशत व्याप्त है । रुद्री टीआई युगल किशोर नाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर टुकड़े टुकड़े में बिखरे लाश को एकत्रित करने और पंचनामा कार्रवाई में जुट गए हैं । बताया जा रहा है कि हाथियों का दल घटना को अंजाम देने के बाद बेन्द्रा नवागांव गंगरेल की ओर आगे बढ़ गए हैं।
Nbcindia24/chhattisgarh। प्रदेश की न्यायधानी संस्कारधानी बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जिदंगी और मौत से जंग लड़ रही 14 माह की सृष्टि दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप वन (स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी) से ग्रसित है। इसे बचाने के लिए स्विट्जरलैंड में नोवार्टिस कंपनी की ओर से निर्मित जोल्जेंसमा इंजेक्शन की जरूरत है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा साढ़े छह करोड़ का आयात शुल्क देना होगा। मासूम की जान बचाने के लिए पिता ने पूरे देश से मदद की गुहार लगाई है।
सृष्टि के पिता सतीश कुमारमूलत: झारखंड के पलामू जिले के ग्राम कांके कला सिक्की के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में कोरबा जिले के दीपका स्थित एसईसीएल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सृष्टि का जन्म 22 नवंबर 2019 को हुआ। चार-पांच महीने तक सब सामान्य रहा। इसके बाद अचानक सृष्टि के हाथ-पैर ने काम करना बंद कर दिया। जांच के बाद डाक्टर ने बताया कि गर्दन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इलाज के लिए किसी बड़े विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने जून 2020 में रायपुर में न्यूरोलाजिस्ट से जांच कराई। वहां भी समस्या का पता नहीं चला। कई विशेषज्ञों को दिखाने के बाद भी सृष्टि की बीमारी पकड़ में नहीं आई। इधर उसकी हालत बिगड़ती गई। दिसंबर में उसे वेल्लूर (तमिलनाडु) ले जाया गया। जहां एसएमए टाइप वन टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट आने में समय लगता है। इस बीच 30 दिसंबर को सृष्टि की तबीयत बिगड़ गई। दूसरे दिन अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को वेंटिलेटर में रखा गया। 23 जनवरी को वेल्लूर से मिली रिपोर्ट में सृष्टि के एसएमए टाइप वन से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। यह दुर्लभ बीमारी है। इसे बचाने के लिए जोल्जेंसमा इंजेक्शन चाहिए। इसकी कीमत 16 करोड़ है।
अपोलो के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सुशील कुमार ने बताया कि स्विट्जरलैंड की नोवार्टिस कंपनी जोल्जेंसमा इंजेक्शन बनाती है। जीन थैरेपी मेडिकल जगत में एक बड़ी खोज है। इसकी एक डोज से पीढियों तक पहुंचने वाली जानलेवा जेनेटिक बीमारी को ठीक किया जा सकता है। निर्माता कंपनी नोवार्टिस ने इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ स्र्पये रखी है।
सृष्टि के पिता सतीश कुमार ने बताया कि देश में इस बीमारी से पीड़ित सृष्टि समेत पांच बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। इसमें मुंबई निवासी छह महीने की बच्ची तीरा भी शामिल है। उसकी मदद के लिए मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अभियान चलाया गया। फेसबुक, टि्वटर, वाट्सएप समेत अन्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों से सहायता की अपील की गई। इसका व्यापाक असर भी दिखा। सिर्फ 92 दिनों के अंदर 16 करोड़ स्र्पये व्यवस्था कर ली गई। वहीं सरकार ने इंजेक्शन के लिए साढ़े छह करोड़ स्र्पये का आयात शुल्क माफ कर दिया है। हालांकि इस इंजेक्शन को आने में अभी भी एक महीने का समय लगेगा। वहीं सृष्टि के अलावा अन्य चार बच्चों के लिए अभी तक इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। वही अब सृष्टि की मदद के लिए भी उसके पिता ने लोगों से गुहार लगाई है।और अपनी मासूम बिटिया को जिंदगी देने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री से मदद की मांग की है।
Nbcindia24/छत्तीसगढ़। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिला में रविवार 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे के खास मौके पर दन्तेवाड़ा पुलिस ने 15 आत्मसमर्पित नक्सल जोडें को वैवाहिक जीवन मे बंधने का फैसला लिया जिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बखूबी पूरा भी किया विवाह के बंधन में बंधे आत्मसमर्पित नक्सलियों में 5 लाख से लेकर एक लाख तक का इनाम घोषित था जो मुख्यधारा से जुड़ने के बाद अब विवाह के बंधन में बंध एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं
विवाह के बंधन में बंधते आत्म समर्पित नक्सली
आदिवासी परम्परा अनुसार इन सभी जोड़ो का विवाह करवाया गया । एसपी व पुलिस के अधिकारी बाराती बन इस विवाह समारोह में शामिल हुए । खुद दंतेवाड़ा SP बाराती बन कंधे में तुम्बा पकड़कर वधु पक्ष को लाने गए । इन आत्मसमर्पित नक्सलियों की विवाह की जिम्मेदारी दंतेवाड़ा महिला बाल विकास विभाग ने उठाया । इन आत्मसमर्पित नक्सलियो में से कई ऐसे नक्सली भी थे जो कि समर्पण से पहले नक्सल संगठन में रहते एक दूजे से प्रेम करते थे और अब समर्पण के बाद विवाह कर रहे है । तो कई ऐसे नक्सली भी है जिनके आत्मसमर्पण के बाद समाज ने उन्हें स्वीकारा और अब वे विवाह कर रहे है ।
आदिवासी रिती रिवाज के साथ हुई शादी
आयोजन के माध्यम से दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बतलाया कि हिंसा पर हमेशा प्रेम की जीत होती है और यह जीत देश विरोधी ताकतों के खिलाफ जीत है
वैवाहिक कार्यक्रम में बराती और घराती बन पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव
•बालोद पुलिस द्वारा धोखाघड़ी के आरोपी को दुर्ग से किया गिरफ्तार । नौकरी लगाने के नाम पर 52 लोगों से 26,98,500 रूपये लेकर किया गया ठगी।
•एस.पी , कलेक्टर , राज्यपाल से जान – पहचान बताकर भोले – भाले ग्रामीण लोगों को बनाता था निशाना।
•शासकीय विभाग जैसे पी.डब्लू.डी , पी.एच.ई व वन विभाग में कोटे का पद में नौकरी लगाने का देता था झांसा।
•आरोपी द्वारा बालोद जिले के अलावा अन्य जिला धमतरी एवं राजनांदगांव के लोगों से भी किया है ठगी।
Nbcindia24 यूट्यूब चैनल पर देखें पूरी खबर
Nbcindia24/छत्तीसगढ़। बालोद जिला थाना डौंडीलोहारा में दिनांक 09.02.2021 को प्रार्थी विश्राम सिंह निषाद पिता स्व . सुदंरू राम निषाद पता – ग्राम कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद ने थाने में लिखित शिकायत दिया कि सतीश उपाध्याय पिता स्व.ओंकार नाथ उपाध्याय निवासी दल्लीराजहरा के द्वारा एस.पी , कलेक्टर और राज्यपाल से जान पहचान है कहकर प्रार्थी से उनकी बेटी , बेटा , व नाती तथा पड़ोस के लोगों व डौण्डीलोहारा के आस – पास के ग्राम सोरली , खेरथा , संबलपुर , कोबा , भैंसबोड , फिरतुटोला , संजारी , कोरगुडा , कामता , आलीखूटा , किल्लेकाड़ा , चंदिया , लाटाबोड , खैरा , मनकी के अलावा अन्य जिला धमतरी राजनांदगांव के भी लोगों से पी.डब्लू.डी , पी.एच.ई व वन विभाग मे शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर कुल 26,98,500 रूपये लेकर ठगी किया गया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
जिसकी शिकायत पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध कमांक- 38/2021 , धारा -420 भादवि कायन कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान के पर्वेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा मनीष शर्मा , निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी हेतु दल्लीराजहरा आरोपी के घर जाने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर फरार हो गया था । आरोपी के पता तलाश हेतु मुखवीर लगाया गया तथा सायबर सेल से तकनीकी रूप से पतातलाश किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी ठगी करने के पश्चात से अन्य जिलों के होटल , लॉज मे छीप कर रह रहा है। जिसे पतासाजी हेतू टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत कर प्रकरण के आरोपी सतीश उपाध्याय को जिला दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से नगदी 7,80,000 रूपये जप्त किया गया है। उक्त थोखाधडी के आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा मनीष शर्मा , निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही , सउनि अजित महोबिया , सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक विपिन कुमार गुप्ता , आरक्षक पूरन देवांगन , आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है
गिरफ्तार आरोपी- नाम- सतीश उपाध्याय पिता- स्व.ओंकार नाथ उपाध्याय , उम्र -45 वर्ष वर्तमान पता- क्वा.न .166 ए -1 एम.ए टाईप स्ट्रीट न .18 टाउनशिप दल्लीराजहरा जिला – बालोद ( छ.ग. ) मूल निवासी- ग्राम – गाजीपुर , थाना – गाजीपुर जिला – गाजीपुर ( उत्तरप्रदेश )
राजनंदगांव जिले के इंदामरा के समीप आज सुबह लगभग 7 बजे गैस टैंकर के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली कराया है।
Nbcindia24/chhattisgarh।राजनांदगांव शहर के समीप ही ग्राम इंदामरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुना से निको फैक्ट्री रायपुर एलपीजी प्रोपेन भरकर जा रही टैंकर को एक कंटेनर ने ओवर टैक किया। इस दौरान गैस से भरी टैंकर का पहिया अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर में चढ़ गया, जिससे गैस टैंकर पलट गई। टैंकर से पदार्थ का रिसाव होने से आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों और से लगभग 1 किलोमीटर के एरिया को खाली कराया गया। वहीं आसपास स्थित ढाबों को भी बंद कराया गया। एहतियातन पुलिस ने दोनों और की गाड़ियों रोका और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल, एफएसएल और रेस्क्यू टीम को सूचित किया उक्त तीनों टीम मौके पर पहुंची और टैंकर से गैस खाली करने सहित सुरक्षा उपायों की व्यवस्था में जुट गई। इस घटना में टैंकर वाहन चालक को मामूली चोट आई है। टैंकर के चालक अख्तर ने कहा कि उसकी इस घटना में कोई गलती नहीं है, बगल में चल रहे कंटेनर के ओवरटेक की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि एलपीजी प्रोपेन से भरी इस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से सुरक्षा के तहत आसपास के ढाबों को बंद कराया गया है। वहीं विशेषज्ञों की टीम को सूचित किया गया है।
सड़क पर पलटा कंटेनर
एलपीजी प्रोपेन से भरी इस टैंकर के पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर दूर तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह लगभग 7:00 बजे हुए इस हादसे के बाद कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
Nbcindia24/chhattisgarh। अन्न दान का महापर्व “”छेरछेरा”” धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर लोगों से अन्न का दान माँगते हैं। वही इस पर्व में गाँव के युवक-यवती घरों घर जा डंडा नृत्य करते हैं।
डंडा नृत्य करते युवक युवती
लोक परंपरा के अनुसार पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छेरछेरा का त्योहार मनाया जाता है।इस दिन सुबह से ही बच्चे, युवक व युवतियाँ हाथ में टोकरी, बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा माँगते हैं।वहीं युवकों की टोलियाँ डंडा नृत्य कर घर-घर पहुँचती हैं।धान मिंसाई हो जाने के चलते गाँव में घर-घर धान का भंडार होता है,जिसके चलते लोग छेर छेरा माँगने वालों को दान करते हैं।
डंडा नृत्य
इन्हें हर घर से धान, चावल व नकद राशि मिलती है।इस त्योहार के दस दिन पहले ही डंडा नृत्य करने वाले लोग आसपास के गाँवों में नृत्य करने जाते हैं। वहाँ उन्हें बड़ी मात्रा में धान व नगद रुपए मिल जाते हैं।इस त्योहार के दिन कामकाज पूरी तरह बंद रहता है।इस दिन लोग प्रायः गाँव छोड़कर बाहर नहीं जाते। आज इलाके में द्वार-द्वार पर ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ की गूँज सुनाई दे रही है।पौष पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह है।गौरतलब है कि इस पर्व में अन्न दान की परंपरा का निर्वहन किया जाता है
गौरतलब है कि यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाता है। उत्सवधर्मिता से जुड़ा छत्तीसगढ़ का मानस लोकपर्व के माध्यम से सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए आदिकाल से संकल्पित रहा है।
Nbc india 24। छत्तीसगढ़ बालोद जिले के ग्राम गिधाली स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म मे 210 मुर्गियों की मौत व बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है तो वही प्रदेश से पशु चिकित्सा विभाग टीम बालोद पहुच बर्ड फ्लू मिले जी.एस.पोल्ट्रीफार्म सहित उनके एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी फार्म का जायजा लिया साथ ही विभाग ने ग्रामीणों द्वारा पाले जा रहे देशी मुर्गे मुर्गियों व कबूतरों को नष्ट्रीकरण के लिए चिन्हांकित किया है जिसमे 175 देशी मुर्गे मुर्गिया, 32 कबूतर और क्षेत्र मे स्थित पोल्ट्री फार्म मे 10 हजार 5 सौ मुर्गिया को नष्ट की जानी है इसी के तहत शनिवार को देर रात्रि तक रायपुर से पशु चिकित्सा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर के.के. ध्रुव की मौजूदगी में गिधाली स्थित छत्तीसगढ़ पोल्ट्रीफार्म की 10 हजार 5 सौ मुर्गियों को जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवा नष्ट किया गया।
प्रदेश से जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
वही आज शाम ग्रामीण किसानों द्वारा पाले जा रहें 175 देशी मुर्गे मुर्गिया व 32 कबूतरों को प्रकिया के तहत आज शाम नष्ट किए जाएंगे
अधिकारियों के साथ चर्चा करते जीएस पोल्ट्रीफार्म के संचालक
बड़ी लापरवाही
ग्राम गिधाली स्थित इस जी.एस. पोल्ट्री फार्म मे 9 जनवरी को मुर्गियो हुई मौत के बाद विभाग के द्वारा जाॅच के लिये सेम्पल भेजा गया जिसके बाद एक बड़ी लापरवाही सामने आई है दरअसल जांच सैंपल भेजे गए रात को ही बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल भेजे जाने की जानकारी मिलते ही पोल्ट्री फार्म से अनुबंध कंपनी द्वारा दो बड़ी गाड़ी ला 5 हजार 6 सौ मुर्गियों को फार्म से उठा रातोंरात ट्रांसफर कर दिया गया। ऐसे में बर्ड फ्लू संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है वह इस मामले में जीएस पोल्ट्री फॉर्म के संचालक टिकेंद्र साहू का कहना है कि मुझे विभाग ने उस समय नहीं बतलाया था कि मुर्गियों को यहां से लाना ले जाना प्रतिबंध है बाद में मुझे एक नोटिस दे जानकारी दिया गया।
अब सवाल यह उठता है कि जब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था तो रिपोर्ट आने तक पोल्ट्री फार्म से बाहर लाना ले जाना प्रतिबंध करने की जवाबदारी किसकी थी क्या ऐसे में विभाग के लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई नही होनी चाहिए खुदा ना खसता या संक्रमण यहां से कहीं और फैल जाए तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी।
Nbc india 24/ छत्तीसगढ़ में बालोद जिला से बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दिया है जिले के गिधाली स्थित जी.एस. पोल्ट्री फॉर्म में 210 मुर्गियों की मौत के बाद जाॅच के लिये भेजे गये कुक्कुट(चिकन) की रिपोर्ट पाजीटिव आई है राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से गुरूवार शाम प्राप्त रिपोर्ट मे इस बात की पुष्टि की गई है जाॅच सेम्पल एच5 एन8 एक्विन इनफ्लुएजा वायरस से ग्रसित पाये गये ।
जनमेजय महोबे कलेक्टर बालोद
पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है साथ हि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकाय के अधिकारियों की तत्काल बैठक लेकर सभी प्रोटोकाल पालन एवं सावधानी बरतने के निर्देश दे दिये है।
माना जा रहा है कि राज्य मे यह पहला मामला है जो बालोद जिला मे मिला है बता दे कि 9जनवरी को जिले के ग्राम गिधाली स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म मे 210 मुर्गियो की अचानक मौत के बाद 10 मृत मुर्गियो का सेम्पल जाॅच के लिये भेजा गया था गुरूवार शाम प्राप्त रिपोर्ट मे बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद तत्काल जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर संक्रमित पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश जारी कर गाईड लाईन के अनुसार संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि में स्थित पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों का नष्टीकरण करने आदेश जारी कर दिया और पोल्ट्री फार्म की साफ-सफाई एवं संक्रमण मुक्त करने के निर्देश के साथ संक्रमित क्षेत्र के बाहर दस किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में सभी पोल्ट्री संबंधी व्यवसायों को आगामी आदेश तक बंद रखने एवं अधिकारियो को नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश जारी किये
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधिकारीयों की ली बैठक
जिले में स्थित समस्त पोल्ट्री फार्म का भी नियमित निगरानी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश करने की बात कही वही आगामी आदेश तक जिले के भीतर तथा जिले के बाहर पोल्ट्री व अण्डा परिवहन प्रतिबंधित कर दिया गया दूसरी ओर जिले की पुलिस विभाग भी इस दिशा मे सक्रिय हो संक्रमित क्षेत्र में बेरिकेटिंग और जिले के पाॅच स्थान डौण्डी, मानपुर चैक, गुण्डरदेही, गुरूर और देवरी में चेक प्वाईंट बनाकर पोल्ट्री संबंधी परिवहन की जाॅच व कार्रवाई हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।