Breaking
शनि. मई 16th, 2026

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी : केशव शर्मा

Nbcindia24/ देवरीबंगला। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके कारण आम जनता परेशान हैं। इसका असर आम जरूरत की चीजों पर पङ रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के पास महंगाई को रोकने किसी प्रकार की कोई नीति नहीं है। जिनके कारण महंगे पेट्रोल डीजल का भार आम जनता को उठाना पड़ रहा है। लगातार 12 दिनों से दामो में इजाफा हो रहा हैं। ये नये आंकड़े मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को दर्शाता है। केंद्र सरकार पूरी तरह अनियंत्रित है। जिससे कि आम जनता को इसकी भारी कीमत अदा करनी पड़ रही है। वही गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे से आम जनता पर दोहरी मार पड़ रही। महिलाओं के रसोई को महंगा कर रहा है। आज हर वर्ग इस महंगाई का विरोध करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से देश की जनता इस महंगाई का विरोध कर रही। यह वही नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो विपक्ष में रहते हुए महंगाई को डायन का नाम दी थी। महंगाई को देश विरोधी कहा था। परंतु आज जब मोदी जी सत्ता में है तो उन्हें यह महंगाई नजर नहीं आ रही।
केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को अपने जुमले भरी बातों में उलझा कर जनता को धोखा देने का काम किया है। इसका प्रत्यक्ष प्रणाम है की डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही। कई राज्यों में ₹100 तक के कीमत में तेल मिल रहे है। जिला काँग्रेस के महामंत्री ने बताया कि एक तरफ मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो लगातार जनहित के फैसले लेते हुए विश्व पटल में अपना नाम स्थापित कर रही। जब बात पेट्रोल डीजल की महंगाई पर आई तो छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देते हुए अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, डीजल के दामों में राहत दिया। इससे पूर्व भी कई ऐसी योजनाएं आई जिसकी सराहना स्वयं केंद्र की सरकार ने की है। पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से सीखने की जरूरत हैं। देश की जनता को बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में राहत देने का काम करना चाहिए।

गजराज ख़ौफ़ के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जिला वन मंडल अधिकारी सतोविशा समाजदार की पहल।

गजराज वाहन से स्कूल जाते छात्र छात्राए

Nbcindia24/धमतरी। जिले के गंगरेल,विश्रामपुर, तुमराबहार, डांगीमांचा,कसावाही,तुमाबुजर्ग जैसे गांवो में हाथियों के चहलकदमी से ईलाके में दहशत का माहौल है. इसी बीच वन विभाग ने पहल करते हुए क्षेत्र के स्कूली बच्चो को सुरक्षा के साथ गजराज वाहन में बैठाकर घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ रहे है. ताकि छात्र छात्राओं को हाथियों द्वारा किसी तरह का कोई नुकसान ना हो।

हाथी दल द्वारा मचाए के उत्पाद

दरअसल आपको बता दे कि करीब 18 दिन से हाथियों का आतंक जारी है. हाथियों के दल ने खेतो में लगे धान गेंहू,केलाबाड़ी सहित अन्य फसलो को नुकसान पहुंचा रहे है. जिससे किसान चिंतित है. शुक्रवार रात हाथियों के दल ने फिर से गंगरेल बांध स्थित जल संसाधन के गार्डन में जमकर उत्पात मचाते हुए तोडफोड किया है. वन विभाग व्दारा हाथियों की हर गतिविधियों पर दिन रात नजर रखी जा रही है. जिससे जान माल की होने वाले नुकसान को रोका जा सके. इसके साथ ही हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने के लिए अनेक तरह से प्रयास किए जा रहे है. लेकिन बांध क्षेत्र होने के कारण हाथियों को यंहा से खदेड़ने में दिक्कत हो रही है. सोरम में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने डीएफओ से मांग की थी. कि यहां से गुजरने वाले स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षा दी जाए. जिस पर डीएफओ सतोविशा समाजदार ने तत्काल घोषणा करते हुए कहा था. कि गजराज वाहन में बच्चे पलकों के साथ आना जाना करेंगे. इसे अमल करते हुए गजराज वाहन में स्कूली बच्चों को गजराज वाहन में सोरम भटगांव के स्कूल छोड़ा जा रहा है।

गजराज वाहन से स्कूल जाते छात्र छात्राएं

बताया जा रहा है कि शनिवार रात हाथियों का दल बेलतरा की ओर बढ़ गया है. वहां पर पोल्ट्री फॉर्म और फॉर्म हाउस हैं जिसके संचालकों में दहशत है. गांव में शाम होते ही लाइट बंद करा दी जाती है. रेंजर महादेव कन्नौजे ने बताया कि गंगरेल से 10 किलोमीटर दूर तक खदेड़ते हुए ला लिया गया है. अब आगे बालोद सीमा की ओर जाने की संभावना है इसी मार्ग से वह आया था।

महादेव कनॉजे रेंजर धमतरी

व्यवसायी के 6 वर्षीय मासूम पुत्र अगवा. पुलिस ने झारखंड से आरोपी को हिरासत में ले बच्चें को सकुशल किया बरामद।

पुलिस को बरामद बच्चे

Nbcindia24/रायगढ़ जिले के खरसिया युवा व्यवसायी व वार्ड पार्षद राहुल अग्रवाल के मासूम पुत्र को शनिवार दोपहर किडनैपर द्वारा किडनैप कर लिया गया था. इसकी जानकारी परिजनों को होने पर परिजन तत्काल इसकी सूचना पुलिस से की. जिस पर पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए नाकेबंदी कर जांच शुरू की.

किडनैप कर मासूम बच्चों के लिए जाते किडनैपर सीसीटीवी कैमरे में कैद

वही मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में मासूम को किडनैप कर ले जाते किडनैपर की तस्वीरे कैद मिली. जिसके आधार पर पुलिस लगातार घेराबंदी और खोजबीन कर बीती रात्रि 1:00 बजे झारखंड के खूंटी जिला से किडनैपर के पास बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. किडनैपर का नाम खिलावन बता जा रहा है. जिसे पुलिस अपने हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दिया है. आखिर मासूम को किडनैप करने के पीछे किडनैपर का क्या मंशा रहें होंगे इसको लेकर पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

कोयला खदान में चली गोली, एक शख्स घायल

Nbcindia24/Chhattisgarh। कोरबा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां SECL के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी ने फिल्मी स्टाईल में एक बोलरो जीप का पीछा करते हुए उस पर 6 राउंड गोली चला दी। CISF जवानों की इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है, जिसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की रात के वक्त एसईसीएल के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी खदान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी उन्हे एक बोलेरो जीप खदान क्षेत्र में प्रवेश करती नजर आयी।

गेवरा कोयला खदान में तैनात CISF के जवानों ने जीप को रोककर जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन बोलेरो में सवार लोगो ने जीप ना रोककर भागने लगे। इस दौरान आरोपियों की गाड़ी ने जवानों की गाड़ी को टक्कर भी मार दिया। इधर, खदान क्षेत्र में भाग रहे बोलेरो सवार लोगों को पीछा करने के दौरान CISF पेट्रोलिंग पार्टी के जवानों ने कुछ दूर तक बोलेरो का पीछा करने के बाद अंधाधुंध 6 राउंड फायरिंग कर दिया। कमाल की बात ये है कि जवानों ने इस दौरान बोलेरो की खिड़की का शीशा तक नहीं खोला। गोली चलने के बाद बोलेरो में सवार एक शख्स को जहां गोली लग गयी। इधर फायरिंग के बीच ही आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गये । खदान में हुए इस गोलीकांड में घायल युवक पास के ही गांव खलारी का बताया जा रहा है, जिसे रात की घटना में गोली लगने के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस के अफसर दीपका थाना पहुंचे। एडिशनल एस.पी.कीर्तन राठौर, सीएसपी खोमन सिन्हा सुबह से ही दीपका थाना पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे है।

दीपका पुलिस ने इस पूरे मामले में CISF जवानों की रिपोर्ट पर खदान में घूसने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस बोलेरा सवार लोगों को कबाड़ चोर बता रही है, जो कि खदान से स्क्रैप की चेारी करने पहुंचे थे, जहां उनका सामना सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी से हो गयी और इस पूरे घटनाक्रम में सीआईएसएफ की तरफ से किये गये जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी है।

रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है: कुंवरसिंह

Nbcindia24 केशव शर्मा देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुवरसिग निषाद ग्राम पसौद एवं मारीबंगला में राम कथा महोत्सव, मानसगान सम्मेलन एवं संस्कृतिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। उन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की पूजा अर्चना की। संसदीय सचिव ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हमें लोक संस्कृति एवं संस्कार घर में माता-पिता से सीखना चाहिए। हमारे संस्कार से ही हमारी पहचान बनती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि प्रभु राम का चरित्र हमें माता पिता की आज्ञा का पालन करना, धर्म पर चलना तथा शुभ आचरण करना सिखाती है। रामायण युगों युगों तक मानव समाज को प्रेरणा देती रहेगी। संसदीय सचिव ने ग्राम मारीबंगला में सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया।इस अवसर पर समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी,जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, सरपंच अमरलाल भूआर्य, पोषण देवांगन , किरण लोनहारे , महामंत्री दुर्गा ठाकुर, हेमलता सुरेन, विधायक प्रतिनिधि बरसन निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील गोलछा, सेक्टर प्रभारी भुपेश नायक, लालसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे!

खिलाड़ियों से अपील, खेल भावना में खेल अपने माता-पिता व जिले का करें नाम रौशन- देवती कर्मा

खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन महोत्सव में रहा धनीकरका के खिलाड़ियों का दबदबा

ग्रामीण खिलाड़ी खेल से कर रहे अपने गांव का नाम रौशन: देवती कर्मा

खेल में ईमानदारी जरूरी: छबिन्द्र कर्मा

Nbcindia24/दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय के कटेकल्याण में स्व. शहीद महेंद्र कर्मा की स्मृति में आयोजित खेल महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवती कर्मा व पूर्व जिपं अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छबिन्द्र कर्मा उपस्थित हुए। सर्वप्रथम विधायक देवती कर्मा ने स्व. महेंद्र कर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक देवती ने कहा कि कटेकल्याण में ऐसा महोत्सव ना कभी देखा ना कभी सुना। इस महोत्सव में हमारे ग्रामीण प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ये गर्व की बात है। हर कोई यहां खेल महोत्सव के रंग मैं रंगा हुआ है। तुलिका को इस आयोजन के लिए ढेरो बधाई, जिन्होंने ग्रामीणों से जुड़ने खेल को माध्यम बनाया। खिलाड़ियों से मेरी अपील है कि हमेशा ऐसे ही खेल भावना में खेल अपने माता-पिता व जिले का नाम रौशन करें। छबिन्द्र कर्मा ने कहा कि समाज से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। खेल महोत्सव में पहुँचे सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख आश्चर्यचकित हूं। छबिन्द्र ने आगे कहा कि खेल में ईमानदारी बहुत जरूरी है। जो इंसान अपने प्रति ईमानदार है वह निश्चित ही अपने टीम के प्रति वफादार होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा कि खेल महोत्सव ने कटेकल्याण वासियों के दिल में जगह बनाई है। इस आयोजन के दूरगामी परिणाम हमकों देखने को मिलेगा। अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए जिपं अध्यक्ष ने कहा की आयोजन समिति से जुड़े समस्त सदस्यों का आभार। तुलिका ने कहा कि अगर मैंने इस आयोजन के लिए 8 घंटे मेहनत की है तो पूरी टीम ने 12 घंटे मेहनत करी है। पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार, जिन्होंने इस महोत्सव को सुरक्षा प्रदान की जिससे यह महोत्सव निर्विध्न संपन्न हो पाया। विजेता टीम को बधाई साथ जो टीम हार गई उन्हें बस यही कहूंगी की आज आपकी हार हुई पर कल आप विजेता बनेंगे। हार से कभी निराश नहीं होना है बस दोगुने ताकत से फिर से मैदान में उतरना है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेन्द्र गुप्ता, सलीम रजा उस्मानी, जेपी मरकाम, जिला पंचायत सदस्य शंकर कुंजाम, सुखराम, मेहत्तर नाग, लखमू, महावीर, मनीष भटाचार्य, विवेक देवांगन, सावन ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष इंद्रा शर्मा, गीतांजलि कुशवाहा, इंद्रा ठाकुर, किशनदई समेत अन्य उपस्थित।
ये टीम रही विजेता


खेल महोत्सव में इस बार धनीकरका का दबदबा रहा। व्हालीवाल में पुरुष वर्ग में मोखपाल ने बाजी मारी तो उपविजेता सुरनार रहा। वहीं महिला वर्ग में बड़ेबेडमा ने बाजी मारी तो बेंगलुरू दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में धनीकरका विजेता बना तो मोखपाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। महिलाओं में ऐडपाल प्रथम द्धितीय स्थान पर धनीकरका रहा। तीरन्दाजी में मार्जुम के शिवो राम विजेता रहे तो माहराकरका के आलोक दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। मटका फोड़ में गाटम की जानकी प्रथम तो मथाड़ी की सन्नी मंडावी दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया। रस्साखींच में गाटम प्रथम तो दूसरे स्थान तेलम ने बाजी मारी।

एक गांव ऐसा जहाँ कंकर कंकर में शंकर

एनबीसी इंडिया 24 यूट्यूब चैनल पर देखें पूरी खबर

Nbcindia24/mp उमेश उमरिया की रिपोर्ट- प्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी के किनारे बसा एक छोटा-सा गांव बकावां ‘कंकर’ से शंकर बनाने की अनूठी शिव साधना में जुटा है। आठ साल में सवा करोड़ शिवलिंग बनाने का लक्ष्य, सो यहां प्रतिमाह करीब एक लाख शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। अब तक 12 लाख शिवलिंग बनाए जा चुके हैं। ये शिवलिंग आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक संस्थान के लिए बनाए जा रहे हैं। संस्थान इन शिवलिंगों को वहां बनने वाले मंदिर में स्थापित करेगा।

तैयार किए गए शिवलिंग

जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर बकावा में देश ही नहीं विदेशों तक के लिए शिवलिंग तैयार किए जाते हैं। मान्यता है कि नर्मदा नदी से निकलने वाला हर कंकर (पत्थर) शंकर का रूप होता है।

यहां से निकलने वाले इन्हीं पत्थरों को तराशकर शिवलिंग बनाए जाते हैं जिन्हें नर्मदेश्वर शिवलिंग कहते हैं। बिना प्राण प्रतिष्ठा इनकी स्थापना की जा सकती है। एक वर्ष पहले आंध्र प्रदेश की संस्था कोटिलिंगला महाकालेश्वर महाकालिका आध्यात्मिक सेवा संस्थान ने बकावां के शिल्पकार दीपक नामदेव से संपर्क किया और उन्हें एक इंच आकार के सवा करोड़ शिवलिंग बनाने के लिए कहा। संस्थान से जुड़े लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले के वेमवरम गांव में भव्य मंदिर बनाने की योजना है। इसी मंदिर में ही सवा करोड़ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। संस्थान ने इसके लिए ही बकावां के शिल्पकारों को आर्डर दिया है। संस्थान ने 2020 में जब सवा करोड़ शिवलिंग बनाने के लिए संपर्क किया तो अनुमान लगाया कि इसमें कम से कम आठ साल का समय लगेगा। अभी प्रतिमाह एक इंच के आकार के करीब एक लाख शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में उनके स्वजन सहित 50 शिल्पकार जुटे हैं।

लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए शिल्पकारों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। एक शिवलिंग बनाने की लागत करीब पांच रुपए आ रही है। अब तक 12 लाख शिवलिंग बनाए जा चुके हैं। इन्हें तैयार होते ही आंध्र के संस्थान को भेज दिया जाता है। अब तक तैयार सभी शिवलिंग भेजे जा चुके हैं।

शुभम कर्मा शिवलिंग तैयार करने वाले युवा

प्राकृतिक रूप से बनती है आकृति-

नर्मदा नदी से निकलने वाले कंकर के इन शंकर में कई खूबियां हैं इन शिवलिंग को देखने पर इनमें प्राकृतिक ओम, स्वस्तिक, नाग, गणेश, शिव का अर्धनारीश्वर रूप, मस्तक पर तिलक आदि आकृति दिखाई देती है। शिवलिंग लेने के लिए यहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं। पिछले कुछ वर्ष से शिवलिंग ऑनलाइन भी भेजे जा रहे हैं। शिवरात्रि और सावन माह के पहले इनकी मांग बढ़ जाती है। इन अवसरों पर प्रतिमाह 500 से अधिक शिवलिंग आनलाइन भेजे जाते हैं। अब तो विदेश से भी आर्डर मिलने लगे हैं। यहां पांच रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक के शिवलिंग बनाए जाते हैं।

आखिर मनरेगा कर्मचारियो ने क्यो दी हड़ताल पर जाने की चेतवानी…?

Nbcindia24/कांकेर। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के चनार गांव में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने गए तकनीकी सहायक के साथ गांव के कुछ लोगो के द्धारा मारपीट करने के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से नाराज जिले के तकनीकी सहायको ने अब हड़ताल पर जाने की चेतवानी दी हैं।

तकनीकी सहायको का आरोप है कि पुलिस को घटना का वीडियो फुटेज उपलब्ध करवाने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तार नही की गई। जिससे क्षेत्र में कार्य करने वाले तकनीकी सहायको में दहशत बनी हुई है।

गौरतलब है कि 30 जनवरी को नरहरपुर जनपद पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक योगेश भेड़िया मनरेगा कार्य के निरीक्षण के लिए चनार गांव पहुचे थे जहां कार्य में ढिलाई देख कार्य को बेहतर ढंग से करने की हिदायत दी थी जिससे गांव के ही तीन युवकों द्वारा आवेश में आकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले की शिकायत 30 जनवरी को ही कांकेर कोतवाली में दर्ज करवाई गई थी लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है, जिससे नाराज तकनीकी सहायको ने गृहमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौप हड़ताल पर जाने की चेतवानी दी है।

BREAKING NEWS_बाईक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले खाई में गिरा बस आरक्षक की मौत।

Nbcindia24/बलौदाबाजार- गिधौरी थाना क्षेत्र के कटगी गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस हुई पलटी। बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बस खाई में जा गिरी । बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए हैं।

वही इस हादसे में बलौदा बाजार में पदस्थ बाइक सवार आरक्षक उमा शंकर साहू की बस की चपेट में आई से मौके पर ही मौत हो गया है मृतक आरक्षक बिलाईगढ़ विकासखंड के गोरबा का रहने वाला था

बस सवार घायलों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस गिधौरी से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी, इसी दौरान गिधौरी थाना क्षेत्र के कटगी गांव के पास बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मारते हुए बस खाई में जा गिर गया।

हमारी एकता ही हमारी ताकत:- कुंवर सिंह


Nbcindia24/chhattisgarh। केशव शर्मा देवरी- टटैगा में मनाई ब्लॉक स्तरीय परमेश्वरी जयंती देवरी बंगला ब्लॉक स्तरीय परमेश्वरी जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम पटना में किया गया। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुवरसिग निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक देवांगन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र देवांगन ने की। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि हमारी सामाजिक ताकत सिर्फ एकता में ही है। संभव हो सके तो समूह में रहे, संयुक्त रहिए, संगठित रहिए। एक दूसरे के हित में सहभागी बने। देवांगन समाज संगठित व समृद्ध समाज है। समाज की महिलाएं अपनी बेटियों को पढ़ाएं। शिक्षित बेटियां दो कुल को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। आज प्रदेश की सरकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संस्कार को बचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष बुधराम देवांगन, नगर पंचायत अर्जुंदा के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, संजीव चौधरी, राजेश साहू, सरपंच उत्तम साहू, राधिका देवांगन, पंचराम देवांगन, गोरेलाल उर्वशा, सहकारी समिति देवरी के अध्यक्ष राधेश्याम देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी।