Breaking
शनि. मई 16th, 2026

औद्योगिक नगरी में हुआ बड़ा हादसा, 4 कर्मचारी हादसे का हुआ शिकार।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ महासमुंद– औद्योगिक नगरी बिरकोनी के श्री रामधाम टायर फैक्ट्री मे हुआ बड़ा हादसा. हादसे में 4 लोग बुरी तरह झुलस गए जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है रियेक्टर चेंबर का दरवाजा अचानक खुल जाने से बाद उससे निकले गैस की चपेट में आने से हादसा हो गया. चारों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और ये सभी बिहार के रहने वाले हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सुरक्षा का कोई इंतजाम आप नहीं था जिसके चलते हैं बड़ा हादसा हो गया वही हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी है

किसानों को सड़कों पर उतरने ना करें मजबूर, जल्द किसानों की खाद समस्याओं को करें दूर।

संजय बैस जनपद सदस्य के साथ उनके साथी

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा– छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है जहां अधिकांश किसान धान की फसलों पर ही निर्भर रखता हैं वर्तमान समय में कृषि कार्य जोर-शोर से चल रहा है लेकिन किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत खाद की कमी बनी हुई है और यह समस्या कोई बालोद जिला बस में ही नहीं बनी है बल्कि प्रदेश के कई जिलों में यह समस्या विगत कई दिनों से बनी हुई है किसान लगातार समिति के चक्कर लगा रहे हैं परंतु किसानों को पर्याप्त मात्रा में और नही जरूरत के खाद उपलब्ध हो पा रहे हैं।

जिसे देखते हुए बालोद जिले के डौंडी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के सदस्य संजय बैस अनुभागीय अधिकारी राजहरा के नाम दल्ली राजहरा तहसीलदार विनय देवांगन को कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति में शीघ्र खाद का व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञपान सौप तहसीलदार से चर्चा कर बतलाया कि कुसुमकासा समिति के अंदर 30 गांव पड़ता है और किसान अपने कृषि कार्य में जोर शोर से लगा हुआ है और उन्हें अपने खेतों में बियासी करने लिए खाद की आवश्यकता है जिन्हें जल्द उपलब्ध करवाया जाए अन्यथा मांग पूरी नही होने की स्थिति किसानों के साथ सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करने की

इस मौके पर जनपद सदस्य संजय बैस के साथ गांधी सिन्हा, पुष्पजीत बैस, बलराम, धनेंद्र, तिलक साहू उपस्तिथ थे

जिला अस्पताल सिविल सर्जन निलंबित, करोड़ की चिकित्सा सामग्री खरीदी अनियमितता मामले में गिरी गाज।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ जशपुर जिला अस्पताल जशपुर में पदस्थ सिविल सर्जन श्रीमती एफ खाखा निलंबित।राज्य शासन की बड़ी कार्यवाही।पिछले 2 वर्षों में 12 करोड़ की चिकित्सा सामग्री खरीदी में अनियमितता का मामला।कलेक्टर महादेव कावरे ने 5 सदस्यीय टीम से कराई थी मामले की जांच जिसमें 12 करोड़ के भ्रष्टाचार का हुआ था खुलासा।

सावधान:- हृदय विदारक घटना सर्पदंश से दो मासूम भाई-बहन की मौत. गाँव में पसरा मातम।

“जो परिवार इस दर्द से गुजरा है उस परिवार से पूछो इस दर्द का घाव कितना गहरा है”

सर्पदंश के शिकार माशूम बहन-भाई

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ अंतागढ – आज सिकसोड थाना अंतगॅत भैसासुर के मंडागांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ अल सुबह अपने घर पर सोए दो मासुम बच्चो को जहरीले करैत सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गयी, बताया जा रहा है दोनों मृतक भाई-बहन थे, मिली जानकारी के अनुसार मंडागांव के कोटवार पारा निवासी राजेन्द्र कडियाम के दो बच्चें इन्दजीत 8 साल एवं कु. नम्रता 04 साल रात के वक्त घर के पलंग पर सो रहे थे इसी दौरान जहरीले कैरात सर्प पलंग पर चढ़ दोनों माशूम बच्चो को डस लिया. और देखते ही देखते तबीयत बिगड़ते चले गए और अंत में उपचार के लिए ले जाने से पहले ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. वही घर मे मौजूदा जहरीले करैत सर्प को मारकर बाहर निकाला गया, इस घटना के बाद से घर परिवार मे मातम पसर गया।

Nbcindia24 आप सभी से अपील करता है की बरसात के इन दिनों में घर के चारों ओर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. साथ ही घर के चारों ओर बीच-बीच मे दवाई का छिड़काव करें. ताकि कोई भी जहरीले जीवजंतु आपके घर में प्रवेश न कर सके और आप स्वयं के साथ अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

सावधानी रखें सुरक्षित रहें।

वैक्सीन सेंटर की अव्यवस्था देख नाराज हुए सांसद मोहन मंडावी।

Nbcindia24/Balod/ बालोद जिले के ग्राम करहीभदर मे माननीय सांसद मोहन मंडावी जी आज स्वास्थ्य केंद्र , वैक्सीन सेंटर एवं पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां वैक्सीन सेंटर में अव्यवस्था देख सांसद जी नाराजगी जाहिर कर एसडीएम ठाकुर और एडिशनल कलेक्टर वाजपेई से तत्काल चर्चा की।वहां के वैक्सीन प्रभारी डॉ एवं कोई भी कर्मचारी उपस्थित नही थे।और लगभग 200 लोग महिला एवं पुरुष वैक्सीन लगाने पहुंचे थे उनके बैठने की व्यवस्था दरी कुर्सी कुछ भी नहीं था और यहां तक कि लोग पानी के लिए तरस रहे थे पानी की भी व्यवस्था नहीं थी जिसे सांसद जी नाराज होकर तत्काल अधिकारियों से चर्चा किया और आधे घंटे के बाद एसडीएम एवं अन्य अधिकारी पहुंचकर वहां की व्यवस्था को ठीक कराया । जनता में भारी आक्रोश था वैक्सीन सेंटर को लेकर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से लोग बहुत नाराज थे साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच ,पंच गण एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता गण पीडीएस दुकान एवं ग्राम पंचायत पहुंचकर निरीक्षण किए। पीडीएस दुकानों में प्रधानमंत्री के द्वारा दिसंबर तक निशुल्क में 5 किलो चावल दिया जाना है जिसकी जानकारी वहां के सेल्समैन से ली वहां की व्यवस्था से भी सांसद जी संतुष्ट हुए। सभी लोगों प्रधानमंत्री राशन योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है ।उसके बाद माननीय सांसद महोदय ग्राम लिमोरा पहुंचे जहां पर ग्राम पंचायतों को पानी का टैंकर माननीय सांसद महोदय द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसका लोकार्पण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी,जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ,श्रीमती सुशीला साहू ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, जनपद के अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू ,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी ,महामंत्री वीरेंद्र साहू जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख जी ,देवधर साहू जी, गणेश साहू जी, दयानंद साहू जी, अश्विन बारले जी एवं भारतीय जनता पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रेस विज्ञप्ति

पेड़ो को रक्षा सूत्र बांध बचाने का लिया गया संकल्प, महिलाएं बच्चे सहित पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।

दैहान तरौद जंगल बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षा सूत्र बांधकर जताया विरोध

Nbcindia24/ बालोद जिला अंतर्गत दैहान-तरौद ‌बायपास प्रस्तावित सड़क निर्माण के चौड़ीकरण में लगभग 2900 पेड़ो को काटा जायेगा जिन्हें बचाने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज रविवार को प्रस्तावित स्थल पर पहुंच पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध विरोध कर प्रदर्शन किया गया इस मुहिम में तरौद के महिलाओं बच्चो सहित बड़ी संख्या में ज़िले के पर्यावरण प्रेमि चिन्हांकित किये गये पौधों में रक्षा सूत्र बांध पेड़ कटाई का विरोध पर्यावरण संरक्षण संबंधित स्लोगन का नारा लगाते हुए रैली निकाले प्रदर्शन किया।

भोज साहू पर्यावरण प्रेमी

भोज साहू पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि

हम लोग लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं इसके साथ ही औरों को भी पेड़ लगाने प्रेरित करते हैं हमें बहुत दुख और तकलीफ होता है जब लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की बलि दे देते हैं हमारा मकसद विकास को रोकना नहीं बल्कि विकास के नाम पर हो रहे विनाश को रोकना है.

विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमांडो

विरेन्द्र सिंह ग्रीन कमांडो का कहना है

कोरोना ने हम सबको ऑक्सीजन के महत्व को समझा दिया है और ऑक्सीजन पेड़ से ही निकलता है ऐसे में हम लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और पेड़ों का संरक्षण करें हम यही नही जहाँ भी पेड़ो की कटाई होगा उसका विरोध करेंगे. दैहान-तरौद मार्ग में लगे पेड़ों को कटने का विरोध कर रहे लेकिन विकास का नहीं. सरकार के नियम में रहता है जब कोई अच्छे कार्य को पूरा करने कोई पेड़ बाधा बनता है तो विभिन्न प्रक्रिया के तहत उसे वहां से हटाया जाता है. साथ ही उसके एवज में अन्य जगह पर प्लांटेशन कर पेड़ लगाना होता है. परंतु इस नियम का पालन खानापूर्ति कर कागजों में ही सिमट कर रह जाता है जमीनी स्तर पर नहीं हो पाता इन पेड़ों को काटना है तो पहले नियम के तहत प्लांटेशन कर दूसरे पेड़ो को तैयार करे फिर पेट काटे।

कविता गेन्द्रे सामाजिक कार्यकर्ता

कविता गेन्द्रे सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि

जिस प्रकार हम अपने भाइयों का कलाइयों में राखी बांधते हैं और उसके रक्षा के लिए विनती करते हैं वैसे ही आज हमने अपने पर्यावरण संरक्षण के लिए दैहान-तरौद जंगल के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए रक्षा सूत्र बांध रहे और पेड़ो को बचाने की शासन-प्रशासन मांग कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह ग्रीन कमांडो, भोज साहू पर्यावरण प्रेमी, कविता गेन्द्रे सामाजिक कार्यकर्ता, दीपक थवानी सामाजिक कार्यकर्ता ,पिलेश्वर साहू, नोम साहू, गायत्री साहू नैना साहू जयप्रकाश जयसवाल शुभम साहू प्रशांत बड़ी संख्या में ग्राम तरौद की महिलाएं बच्चे सहित जिला के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

सर्व समाज समरता समिति ने 70 वर्षीय रमतू बाई को मकान बनाने नगद राशि का किया सहयोग, आप भी करें सहयोग।

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा– सर्व समाज समरता समिति ” के अध्यक्ष श्री पवन गंगबेर जी ,सचिव श्री अशोक लोहिया जी, श्री कृष्णा साहू जी ,श्री सौरभ जैन जी, श्री शेखर रेड्डी जी ,श्री किशोर कुमार जैन जी, श्री रमेश महिलांगे जी एवम श्रीमती द्रोपति साहू माता जी के घर निर्माण देखने पहुंचे ।

समिति की ओर से अपने किए वादे के अनुसार माता जी के घर निर्माण के सहयोग के लिए ₹5000 नगद राशि माताजी श्रीमती रमतू बाई को प्रदान किए। सर्वप्रथम “सर्व समाज समरता समिति “ने ही माताजी श्रीमती रमतू बाई की स्थिति को देखते हुए माता जी के घर निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही जिस से प्रेरणा पा अन्य लोग अपना सहयोग देने सामने आए परिणाम स्वरूप राजहरा के आम नागरिकों का भी सहयोग मिला और आज निर्माण कार्य प्रगति पर है। सर्व समाज समरता समिति द्वारा 5 हजार सहयोग दिए जाने पर “हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति ” की ओर से ” सर्व समाज समरता समिति ” का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। “”हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति”” की ओर से जीवन लाल साहू एवं भोज राम साहू उपस्थित थे।



वार्डवासियों की राह होगी आसान वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा– निकाय क्षेत्र के लिए 14वें वित्त आयोग मद से वार्ड क्रमांक-21 के लिए स्वीकृत आरसीसी सड़क निर्माण कार्य के आरंभ होने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं वार्ड पार्षद रुखसाना बेगम ने कार्यस्थल पर पूजा अर्चना किया।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने एवं कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान नगर जनप्रतिनिधिगण एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।

किसानों के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल।

Nbcindia24/ बालोद जिले में खाद बीज की किल्लत सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

मानसून की दस्तक के साथ ही किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चिंतत है. तो वहीं दूसरी ओर खाद बीज की संकट ने किसानों की चिन्ता और बढ़ा दी है..जिला भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा बीते दिनों बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सोसायटी में खाद बीज के संकट को दूर करने की मांग की गई थी, वहीं खाद बीज की समस्या दूर नही होने पर 16 जुलाई को आंदोलन करने अल्टीमेटम दिया गया था, इसके बावजूद किसानों की समस्या दूर नहीं होने पर आज जय स्तंभ चौक में प्रदेश भाजपा व प्रदेश किसान मोर्चा संगठन के आदेश अनुसार जिला भाजपा जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर किए गए इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित किसान भी शामिल हुए। अपने धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों को गोबर खाद लेने बाध्य किया जा रहा है। अपने आंदोलन के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा ने मांग की है कि गोबर खाद लेने के लिए किसानों बाध्य नहीं करना चाहिए, वहीं शासन- प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए जिला भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि आगामी 19 तारीख तक अगर सोसाइटी से खाद का संकट दूर नहीं हुआ तो 20 जुलाई को जिलेभर के ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद उग्र आंदोलन भी होगा।

इस मौके पर हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, अमित चोपड़ा, पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।

इन मुद्दों को लेकर किया गया प्रदर्शन:-

1- जिले के सहकारी सोसायटीओं में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता नहीं है जिसे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को भटकना न पड़े

2- जिले में गन्ना किसानों को बोनस की राशि अति शीघ्र प्रदान किया जाए

3- गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी जिले के सभी गौठान केंद्रों में बंद है जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए

4- बालोद जिले की बीज विकास निगम के किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि व बोनस का प्रथम किस्त अति शीघ्र प्रदान किया जाए

5- रोका छेका का योजना का लाभ जिले भार मे नहीं मिल पा रहा है रोज सैकड़ों मवेशी सड़क व अन्य जगह रहते हैं जिससे रोज दुर्घटना हो रही है तत्काल व्यवस्था दुरुस्त किया जाए

6- बिजली की कटौती लगातार जारी है जनता सहित किसान बहुत परेशान है तत्काल विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती बंद किया जाए

7- बालोद जिले में एकमात्र शक्कर कारखाना में गन्ने का रकबा बढ़ाने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए वहां व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल कार्यवाही की जाए

8- जिले के अधिकांश गौठान समितियों द्वारा मिट्टी युक्त कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है जिसकी जांच कर दोषियों पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए

9- सोसायटी द्वारा किसानों को मिलने वाले कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता को समाप्त कर ऐछिक किया जाए

कोरोना की तीसरी लहर को व्यापार मेला दे रहा आमंत्रण. भाजपा ने सौपा ज्ञापन ।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर के नेतृत्व में अनुभाग अधिकारी राजस्व को व्यापार मेला को बंद करने दिया गया ज्ञापन

Nbcindia24/Balod/ भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा विभागीय अधिकारी राजस्व को व्यापार मेला को बंद करने हेतु एक ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि व्यापार मेला में काफी भीड़ रहती है और रहेगी और हम जान रहे हैं कि अभी भीड़ करना ठीक नहीं है और एक और हम जब व्यापारियों को हिदायत देते हैं उनका भीड़भाड़ के कारण चालान करते हैं तो व्यापार मेला को कैसे नगरपालिका ने और प्रशासन ने परमिशन दे दिया एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार राज्यों को दिशा निर्देश दे रहे हैं कि आने वाली तीसरी लहर के लिए आप सजग रहें सचेत रहें और एक और इस बालोद में व्यापार मेला का खुलना निंदनीय है और जिस हाईस्कूल मैदान में इसे खोला गया है वह खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान है मगर आज बालोद में इसे व्यापार का मैदान बना कर रख दिया गया है अगर आने वाले समय में तीसरी लहर आ गई और यह व्यवहार मेला उसकी वजह रहा तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि आज हमने ज्ञापन दिया है और अगर तत्काल व्यापार मेला बंद नहीं किया गया या कुछ उचित निर्णय नहीं लिया गया इस संबंध में तो हम आने वाले समय में इस व्यापार मेला के सामने उग्र आंदोलन करेंगे क्योंकि बालोद की जनता की रक्षा करने की जवाबदारी विपक्षी पार्टी होने के कारण हमारी भी है

भाजपा शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि व्यापार मेला का इस समय ऐसी आवश्यकता नहीं है कि उसे खोलना उचित होगा राजनीतिक दल अगर कोई धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वे जनता की हित को मांग को लेकर कर रहे हैं परंतु व्यापार मेला जनता के हित के लिए नहीं खोला गया है इसे तत्काल प्रभाव में बंद किया जाना चाहिए एक और स्कूल बंद है बच्चों का भविष्य अंधकार में और ऐसी अनेकों चीज बंद है परंतु व्यापार मेला का बालोद में खुलना बहुत गलत है

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा भाजपा शहर मंडल की उपाध्यक्ष अधिवक्ता नीतू सोनवानी भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री जावेद खान उपस्थित रहे