Breaking
शनि. मई 16th, 2026

जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा निःशुल्क इलाज

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया के निर्देश पर इलाज की पहल, मेडिकल कॉलेज रायपुर से इलाज करा, वापस घर लौटी सुकान्ति

बगिया में मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता

 

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज़ डेस्क रायपुर/ मुख्यमंत्री कैंप बगिया के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन ने 2 साल के मासूम रेहान तिर्की के निःशुल्क इलाज की लिए पहल की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी रिहान के पिता ईश्वर तिर्की ने अपने बेटे के इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री कैम्प में आयोजित जनदर्शन में सहायता मांगी थी। ईश्वर तिर्की ने बताया कि उसके बेटे के मुंह में जन्म से ही समस्या है। इस कारण वह बोल पाने में असमर्थ है। स्थानीय स्तर पर उन्होनें बहुत इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी।  उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल मे उसका इलाज कराया फिर भी  रेहान बोल नहीं पाया।

 

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया से निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम ने रेहान की जांच की है। टीम ने 2 साल के रेहान को क्लिफ्ट लिप पैलेट नामक बीमारी से पीड़ित के रूप में चिन्हाकिंत किया है। चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द रात्रे ने बताया कि रेहान का रायपुर में इलाज कराने की तैयारी पूरी कर ली गईं है। उन्होंने बताया कि रेहान का इलाज रायपुर के निजी चिकित्सालय मे निःशुल्क कराया जाएगा। रेहान जल्द ही अपने परिजनों और चिरायु टीम के साथ रायपुर भेजा जाएगा। जहां उसका इलाज किया जाएगा।

 

 

मेडिकल कालेज से इलाज करा घर वापस पहुंची सुकांति

 

भोजन पकाने के दौरान,दुर्घटनावश आग से झुलस कर,दिव्यांगता का शिकार हुई मती सुकांति चौहान पति नंदकुमार चौहान,रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार के बाद वापस अपने घर आ गई है। आग में सुकांति का दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया था। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ तो हो गई थी,लेकिन चल फिर नहीं पा रही थी। 3 फरवरी को सुकांति और उसके पति नंदकुमार चौहान ने इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुकांति को एंबुलेंस से रायपुर ले जा कर डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।यहां चिकित्सकों ने सुकांति के पैरों का सफल आपरेशन किया है। आपरेशन के बाद 15 दिनों तक सुकांति डाक्टरों की निगरानी में रही। अब वह वापस अपने घर पहुंच कर आराम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह सामान्य लोगों की तरह चल फिर सकेगी। मेडिकल कालेज में उपचार की व्यवस्था के लिए सुकांति और उसके पति नंदकुमार ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बगिया मे सीएम कैम्प कार्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने फोन पर डीकेएस अस्पताल मे उपचार के दौरान सुकान्ति से बात की थी और उसका हालचाल पूछ कर, जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनायें दी थी।

 

अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता

 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर बगिया में मुख्यमंत्री कैंप बनने के बाद से सहायता की उम्मीद लेकर जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से पहुँचे 105 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।  इनमें इलाज के लिये सहायता के साथ सड़क दुर्घटना मे घायलो को एम्बुलेंस उपलब्ध कराना,शव वाहन उपलब्ध कराना जैसे कई मामले शामिल हैँ।  सीएम कैम्प बगिया मे प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।  प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को भेज कर, कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है।

 

 

हादसा:- हमेशा-हमेशा के लिए थम गई पेमेश्वरी की मुस्कान, इसी मुस्कान के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस समारोह मे हुई थी सम्मानित, लौटने के दौरान सड़क हादसें की हुई शिकार।

कोंडागाँव में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित होने के बाद वापस लौटने रही महिला स्वास्थ्यकर्मी पेमेश्वरी साहू की सड़क हादसें में मौत हो गई, पेमेस्वरी को स्वास्थ्य के क्षेत्रों उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने बुलाया गया, जहां सम्मानित होने के बाद वापसी लौट रही थी, पिछले साल स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम करने के लिए दिल्ली में भी सम्मानित हुई थी।

 

 

BREAKING NEWS- जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामले, आज 120 नए पॉज़िटिव मरीजों की हुई पुष्टि

बालोद/ कोरोना की तीसरी लहर में लगातार संक्रमितों के मामले बढ़ने लगे है हालांकि राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ते क्रम में है, बतलादे की आज बालोद जिले में 120 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है तो वही 69 मरीज स्वस्थ हुए है, इसीतरह वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 661 पहुँच चुकी है, शासन-प्रशासन कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने लगातार प्रयास कर रही बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते नजर आते है, जरूरत है शासन-प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करे ताकि संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।

 

जागरूकता:- पीपी किट पहन परीक्षा देने पहुंची युवती बनी सुर्खियां, देखते रह गए लोग

कांकेर/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपरवाइजर पोस्ट के लिए 200 पदों की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें एक परीक्षार्थी पीपी किट पहनकर परीक्षा देने पहुंच गई तो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।

दरअसल कांकेर के सिंगारभाट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज परीक्षा आयोजित हुई जहां ग्राम नरहरपुर की एक युवती पीपी किट पहनकर परीक्षा देने पहुंची बतलाया गया कि पिछले 17 जनवरी को युवती की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद कोविड-19 टेस्ट कराया गया और युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल गया।

युवती भविष्य को देखते हुए चिंतित हो गई कि वह परीक्षा नहीं दे पाएगी लिहाजा उसने सहायक केंद्र अध्यक्ष से संपर्क कर यथा स्थिति बतलाई तो अध्यक्ष ने पीपी किट पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी ताकि संक्रमण कहीं और ना फैले जिसके बाद संक्रमित युवती पीपी किट पहन अपने परीक्षा देने पहुंच परीक्षा में शामिल हुई जिसे लेकर दिनभर चर्चा की विषय बनी रही ।

 

युवती की यह सोच औरों के लिए संदेश है जो संक्रमित होने के बावजूद लापरवाही बरत घूमते हैं और दूसरे को खतरे में डालते हैं, जरूरत है इसी तरह हर किसी को सावधानी बरतने और संक्रमण से बचने शासन-प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करें।

चेतावनी:- अपनी समस्या को लेकर शासन-प्रशासन के चक्कर लगा थक चुके उम्र दराज किसान ने आत्महत्या की दी चेतावनी

बालोद/ दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के विधानसभा क्षेत्र बालोद जिले के डौंडीलोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा से जुड़ा है।

 

Nbcindia24 से चर्चा के दौरान पीड़ित किसान तिहार सिंह तारम ने बतलाया कि मेरी निजी भूमि खसरा नंबर 1236, रकबा 0.51 हे. भूमि को न्यायालय तहसीलदार दल्ली राजहरा द्वारा राजस्व अभिलेख से गायब करने के चलते वर्तमान में धान बेचने से वंचित हो रहा हूं जिसके चलते मैं कल 25/01/2022 से 29/01/2022 तक परिवार सहित धान खरीदी केंद्र कुसुमकसा (शिकारीटोला) में बैठ धरना दूंगा।

इस दौरान उनकी मांग को पूरा करते हुए ऋण पुस्तिका क्रमांक 222175 में वापस दर्ज नहीं किया गया तो उन्होंने 30/01/2022 को आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।

दरअसल पूरा मामला 2008-9 से शुरू हुआ जिसकी जानकारी 2016 में बोर खनन के लिए b1 नकल निकाले जाने पर राजस्व भू अभिलेख शाखा से उनका नाम गायब होने की मिली तब से लेकर आज तक शासन-प्रशासन के चक्कर लगाते लगाते पैर के जूते घिस गए परंतु उनके समस्या पर कोई जिम्मेदार ध्यान नही दिए।

पीड़ित तिहार ताराम ने बतलाया की अपने मांग को लेकर वे कलेक्टर जनदर्शन से लेकर ग्राम सुराज लोक सुराज सहित कई जगह फरियाद लगा चुके हैं पर उन्हें निराशा ही हाथ लगा जिसके चलते 2016 से अपनी जमीन में उपजे धान सरकार को नहीं बेच पा रहे हैं जिसका सीधा उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज:- शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम हुआ कोरोना पॉजिटिव।

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरोना संक्रमित हो गए है बतलाया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने के चलते खुद को आइसोलेट कर rt-pcr टेस्ट करवाए थे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर एम एम आई हॉस्पिटल पहुँच चेकअप करवाए जहां उनका उपचार जारी है

Big ब्रेकिंग_ राजधानी रायपुर में 1785 के साथ आज प्रदेश के कई जिलो में हुआ कोरोना विस्पोट एक ही दिन में मिले 5476 नए मामले।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज हुआ कोरोना विस्पोट, राजधानी रायपुर में ही मिले 1785 नए मामले, दुर्ग में 800 के साथ ही कई जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार।

कहा कितने मिले कोरोना के नए मामले देखें लिस्ट

 

तीसरे चरण में बालोद जिले में अब तक का सबसे अधिक संक्रमितों की हुई पुष्टि।

Nbcindia24/बालोद जिले में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज जिले में 35 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई जिंसके अनुसार कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109 हुई है

तो वहीं राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर कोविड-19 द्वारा जारी सूची के मुताबिक आज 38 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसके मुताबिक अब एक्टिव मरीजों की संख्या 111 हो गई है

 

Big ब्रेकिंग_ शासन-प्रशासन के आदेश को ठेंगा, धारा 144 का खुला उल्लंघन कर विभन्न संगठनों द्वारा दिया जा रहा धरना, प्रशासन मौन…?

Nbcindia24/balod/प्रदेश सहित बालोद जिले में लगातार आक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर विवाह एवं अंत्योष्टि कार्यक्रम को छोड़ अन्य किसी भी प्रकार के जन समुदाय एकत्रित होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

ना सोशल डिस्टेंसिंग ना मास्क…?

बावजूद इसके धारा 144 का खुला उल्लंघन करते हुए दल्ली राजहरा माइंस क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा, जिसमे ना तो किसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग पालन किया जा रहा और ना ही कुछ को छोड़ बिना मास्क के ही आंदोलन कर रहे।

सवाल कई…?

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या प्रशासन धारा 144 लगा अपना धर्म निभा रहे या उनका पालन भी सख्ती से कराया जायेगा, सवाल आम लोगों पर भी खड़ा होता क्या प्रशासन की सख्ती के बाद ही नियम का पालन करेंगे, स्वयं की कोई जिम्मेदारी नही।

 

कब तक…?

आखिर कब तक लोग कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में स्वयं के साथ-साथ औरों की जान जोखिम में डालते रहेंगे।

क्या उस मंजर इंतजार…?

ओमिक्रॉन ने भी प्रदेश में दस्तक दे दी है क्या दूसरी चरण में जो मंजर को देखें पुनः उस मंजर का दोहराने के इंतजार है..?

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा कोरोना का रफ्तार, रायगढ़ में आज 40 पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि तो वही बालोद में..?

 

अब भी समय है नींद से जाग उठो, वरना आने वाले कल को किसने देखा है…?

Nbcindia24/ छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसके बावजूद जनता इसे गंभीरता से लेते नजर नही आ रहे। शासन-प्रशासन महज एडवाइजरी जारी कर अपना धर्म निभा रहे। तो वही जनता भी इसे नजर अंदाज कर स्वयं के साथ परिवार व क्षेत्रवासियों की जानजोखिम में डाल कोरोना वायरस को आमंत्रण दे रहे। समय रहते सावधानी नही बरती गई तो शायद एक फिर पहले की तरह बन्धिसों में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।

वही दूसरी तरफ ओमिक्रोन के मामले भी देश में लगातार मिल रहे है। ऐसे में कही लोगों की लापरवाही बड़ी मुसीबत को जन्म ना दे।

बतलादे आज रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 40, बिलासपुर में 17, जांजगीर-चापा 13, रायपुर 12, राजनांदगांव 5, दुर्ग 3, बालोद 1 सहित अन्य जगह मिलाकर कुल 106 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।