Breaking
शनि. मई 16th, 2026

लौह नगरी दल्ली राजहरा में पहली बार आज से शासकीय ओपीडी अस्पताल की हुई शुरुआत. मंत्री भेड़िया ने जल्द स्वास्थ्य केंद्र में विकसित करने का जताया भरोसा।

Nbcindia24/Balod/ छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का अनिला भेड़िया के अथक प्रयास के बाद आज दिन सोमवार 19 जून से दल्ली राजहरा नगर के पावर हाउस एकलव्य विद्यालय में संचालित कोविड केयर सेंटर में सामान्य उपचार के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर ओपीडी अस्पताल प्ररम्भ किया गया।

विधिवत पूजा अर्चना कर ओपीडी की शुरुआत करते नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक सहित नगर वासी मौजूद रहे.

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

मामले में मंत्री अनिला भेड़िया ने कहां की कोविड केयर सेंटर में अभी आज से स्थाई रूप ओपीडी संचालन किया जा रहा है. नगरवासियों की स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य केंद्र की मांग है मैं उसके लिए प्रयासरत हूं उसके लिए मुझे पूरी उम्मीद है हमारे मुख्यमंत्री जी जनता की स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है वे जरूर हमारी मांगो को स्वीकार करेंगे और ओपीडी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में परिवर्तित हो जायेगा।

शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा. अध्यक्ष ने क्षेत्र की विधायिका व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के अथक प्रयास के बाद ओपीडी सुविधा प्रारंभ होने की बात करते हुए जल्द ही सर्व सुविधायुक्त शासकीय अस्पताल में तब्दील कर नगर व क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

विजय सिंह ठाकुर बीएमबी डौंडी

डौंडी बीएमओ ठाकुर ने बतलाया कि अभी कोविड केयर सेंटर में ओपीडी की शुरुआत की गई है, कोरोना तीसरी लहर में पेशेंट आने पर उनका भी ईलाज होगा क्योंकि इस सेंटर में ऑक्सीजन युक्त 100 बिस्तर का सेटअप तैयार किया जा चुका है।

इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,केव्ही अब्राहम,जी. ईश्वर राव,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा,ताम्रध्वज सुधाकर,स्वप्निल तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्ही डी कुरैशी, जिला कांग्रेस सचिव विवेक मसीह, युवराज साहू,नवीन कथूरिया,रमेश भगत,अजय छाजेड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

दल्ली राजहरा नगर वासियों को नगर में पहली बार सोमवार से मिलेंगे सरकारी ओपीडी अस्पताल की सुविधा…कहां मिलेंगे ये सुविधा पढ़े पूरी खबर।

Nbcindia24/Balod/ बालोद जिले का सबसे बड़ा और सबसे जादा राजस्व देने वाला दल्ली राजहरा नगर पालिका में क्षेत्र आज तक नगर वासियों को नगर के अंदर सरकारी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब सोमवार से नगर में ही नगरवासियों को सरकारी ओपीडी अस्पताल की सुविधा मिलने जा रही है। क्षेत्र की विधायक व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के मांग को संज्ञान में लेते हुए नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दल्ली राजहरा में स्थापित 100 बिस्तर कोविड केयर सेंटर में सामान्य इलाज हेतु ओपीडी संचालन के संबंध में विगत दिनों कलेक्टर बालोद को पत्र लिखा था।

मंत्री अनिला भेड़िया

आज कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने दल्ली राजहरा स्थित 100 बिस्तर कोविड केयर सेंटर पहुँचकर यहां की स्थितियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर आगामी सोमवार से यहां सामान्य इलाज हेतु ओपीडी संचालित करने का आदेश भी दे दिया है।

ओपीडी अस्पताल का निरीक्षण करते हैं


केबिनेट मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर बालोद को अवगत कराया था कि डौंडी लोहारा विधानसभा अंतर्गत दल्ली राजहरा नगर में क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर अस्पताल स्थापित किया गया है चूंकि वर्तमान में उक्त सेंटर में एक भी कोविड संक्रमित मरीज नही है। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर सहित नगरवासियों द्वारा नगर में शासकीय अस्पताल नही होने की स्थिति में कोविड सेंटर को सामान्य इलाज हेतु ओपीडी संचालन का मांग किया गया था। उक्त मांग पर आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से नगर के 100 बिस्तर कोविड सेंटर को सामान्य इलाज हेतु ओपीडी संचालन किये जाने का त्वरित कार्यवाही किया जाए।

निरीक्षण करते कलेक्टर जन्मेजय महोबे व पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने बताया कि नगरवासी विगत कई वर्षों से नगर के लिए सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल का मांग कर रहे हैं,मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर कलेक्टर बालोद ने यहां सामान्य इलाज हेतु सोमवार से ओपीडी संचालन का आदेश दिया है। नगर में शासकीय अस्पताल संचालित होने से शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को निःशुल्क उपचार का लाभ भी मिलेगा। नगर में सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल के लिए विभागीय प्रयास तेज हो गया है,नए अस्पताल भवन के निर्माण और अस्पताल भवन पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने हेतु भी अतिशीघ्र कार्यवाही किया जाएगा। नगर वासियों के लिए शासकीय अस्पताल का सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएल रात्रे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू,डौंडी लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे।।

क्या आपने देखा है कभी ऐसा छाता..?

Nbcindia24/Chhattisgarh/ जगदलपुर सदियों से बस्तर के आदिवासी उपलब्ध सीमित संसाधनों से जीने के आदि रहे हैं । यही वजह है कि उनकी तकनीकी क्षमता का कोई जवाब नहीं ।
अ पनी जरूरत का सामान वे अपने लिए बना व जुटा लेते हैं यही वजह है कि वे किसी से कोई गुहार नहीं लगाते ।

इसका एक उदाहरण है बीजापुर जिले के उल्लूर जैसे पिछड़े गांव में बना बारिश से बचाव के लिए बांस से बना छाता।

बीएसपी अस्पताल को जल्द बनाएंगे सर्वसुविधायुक्त:- सांसद मोहन मंडावी

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज/ लौह नगरी दल्लीराजहरा मे कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी के आगमन पर दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया। कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने दल्लीराजहरा के बी.एस.पी अस्पताल मे तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर उनकी राह शुरु करी।सांसद मोहन मंडावी का ने आपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय से लंबित एम्बुलेंस की मांग आज सबके प्रयासों से पूर्ण हुआ है इसी तरह ही जल्द ही बीएसपी अस्पताल की सभी समस्याओं को दूर कर इसे सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा। डीएमएफ फंड से अस्पताल में डॉक्टर एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा इस सम्बंध में इस्पात मंत्री एवं सेल चेयरमैन से भी चर्चा चल रही है।इसी दौरान नगर के विभिन्न समाज एवं संगठन ने सांसद मोहन मंडावी को दल्ली राजहरा के विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया जिसे देख सांसद मोहन मंडावी ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दल्ली राजहरा मंडल महामंत्री बॉबी छतवाल ने किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के.सी पवार,जिला महामंत्री प्रमोद जैन,जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,देवलाल ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी पदाधिकारी ,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा शहर में कराई गई रंगोली प्रतियोगिता. प्रतिभागियों ने बड़चकर लिया हिस्सा।

कोरोना के रोकथाम के उपाय एवं टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कराई गई रंगोली प्रतियोगिता

Nbcindia24/ बालोद हो यह हमारा छत्तीसगढ़ यह हमारा देश जो नुकसान कोरोना कालखंड में हम लोगों ने देखी है सुनी है आने वाली तीसरी लहर से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस उद्देश्य से इस रंगोली प्रतियोगिता को कराया कि हम अपना टीकाकरण कराएं और कोरोना के प्रति सजग रहें और उन सब का प्रयोग करें जिससे हमें कोरोना ना हो और हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा शहर सुरक्षित रहेगा और शहर सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश सुरक्षित रहेगा इसी उद्देश्य को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में शहर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 40 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया जिसमें प्रवेश निशुल्क था जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 द्वितीय पुरस्कार 1501 एवं तृतीय पुरस्कार 701 रुपया रखा गया था


निर्णायक की भूमिका में श्री संजीव सोनी एवं श्री धीरज शर्मा को रखा गया था निर्णय को कुछ दिन पश्चात एक समारोह में घोषित किया जाएगा

शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने बताया कि हम लोगों ने 40 लोगों को प्रतिभागी बनाया था और सुबह 11:00 बजे से ही हम निर्णायक गण के साथ शहर के लगभग वार्डो से आई सूची के हिसाब से उनके घर जाकर उनकी रंगोलियां को निर्णायक गणों ने देखा और यह देखने को मिला कि इस शहर में कोरोना के प्रति जागरूकता को जगाने की आवश्यकता है सभी ने पूरे शहर में इस कार्यक्रम को सराहा गया हम लोगों ने इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम को कराया था कि आने वाली तीसरी लहर से पहले हम अपने शहर बालोद को सुरक्षित कर सके लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर सकें इस एक छोटे से प्रयास में मिले शहर के सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर मंडल के कमल पंपलिया,नरेंद्र सोनवानी,अमित चोपड़ा,अजय बाफना सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री सुप्रीत शर्मा व राहुल सोनी,युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष कमल बजाज युवा मोर्चा के शहर मंत्री जागेश्वर ढीमर, राम नेताम युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन,
युवा मोर्चा के मुदित जैन, देवेंद्र यादव ईश्वर ठाकुर, विराट राजपूत, हर्ष योगी समर राजपूत,रूपेश सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ के बक्सवाहा जंगल को बचाने पर्यावरण प्रेमियों ने छेड़ी मुहिम…कहां है छत्तीसगढ़ का बक्सवाहा…? देखें video

एनबीसी इंडिया 24 यूट्यूब पर देखें पूरी खबर

Nbcindia24/Chhattisgarh/ जिला मुख्यालय बालोद में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला मुख्यालय से डौंडीलोहारा जाने वाली मुख्यमार्ग में स्थित ग्राम तरौद से दैहान होकर निकलने वाली 7 किलोमीटर की पहुँच मार्ग को बाईपास मार्ग तब्दील कर बालोद- दल्ली राजहरा मुख्यमार्ग से जोड़ने जा रहा है. वही इस जंगल मार्ग में 3 मीटर चौड़ी सड़क को 10 मीटर कर बाईपास बनाने के लिए सड़क किनारे लगे लगभग 29 सौ पेड़ों को विभाग बलि देने जा रहा है. जिसका विरोधकर पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ बचाने मुहिम छेड़ दिया है

बालोद जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से मशहूर भोज साहू शुभम एवं दल्ली राजहरा ग्रीन कमांडो के नाम से मशहूर वीरेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ बालोद जिला मुख्यालय पहुंच सड़क निर्माण के नाम पर आने वाले दिनों में काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने जिला मुख्यालय में पैदल मार्च निकाल कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इसके बाद पर्यावरण प्रेमियों की टीम दैहान-तरौद मार्ग में पहुँच चिपको अभियान छेड़ पेड़ों को पकड़ पेड़ों को बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू

वही पर्यावरण प्रेमी भोज साहू का कहना है कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है विकास के नाम पर विभाग और प्रशासन पेड़ों की बलि तो चढ़ा देते हैं लेकिन हरियाली को बरकरार रखने कोई खास कदम नहीं उठाया जाता बल्कि प्लांटेशन के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाता है जिसका असर लगातार पर्यावरण पर पड़ रहा है हम पेड़ों की कटाई नहीं होने देंगे और उसकी लड़ाई लगातार लड़ेंगे।

वीरेंद्र सिंह ग्रीन कमांडो

ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार और प्रशासन 5 साल पेड़ लगा संरक्षण कर देखें फिर काटने की सोचे काटना आसान है पेड़ लगा उसे बचाना उतना ही मुश्किल है, इन पेड़ों को हम काटने नहीं जाएंगे और लगातार हम मुहिम चला इसे बचाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के बक्सवाहा जंगल को काट वहां से हीरा निकालने की योजना है जिस पर पर्यावरण प्रेमियों ने यही से अपनी आवाज उन पेड़ों को बचाने उठाया था। परंतु अब इनके गृह जिले में इस बक्सवाहा जंगल को बचाने की जिम्मेदारी है जहां पेड़ो को काटने के बाद हीरे नहीं बल्कि बाईपास सड़क निकलने वाला है।

अब ऐसे में उनके गृह जिले में एक और बक्सवाहा जंगल को बचाने की जिम्मेदारी है जहां जंगल में हीरे नहीं परंतु बाईपास सड़क निकालने की तैयारी है

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से सामिल हुए दीपक थवानी,दुलेश्वर डडसेना, प्रदीपकुमार साहू, राजकुमार साहू,सचिन कुमार, यशवंत टंडन,यज्ञदत्त भारद्वाज उपस्थित थे..

खबर कुछ हटके_ये है “टीका वाली नाव”

Nbcindia24/न्यूज़ डेस्क/ मानसून की दस्तक के साथ बने बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहार मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण सुचारू से संचालित करने “टीका वाली नाव” की शुरुआत की गई है.

राज्य में टीकाकरण के लिए इस तरह का पहला प्रयास है पहले चरण में कटरा प्रखंड में दो “टीका वाली नाव” चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक नाव पर दो एएनएम, दो वेरीफायर, गोताखोर और नाविक भी मौजूद हैं. नाव को जिला प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गए हैं. जबकि मेडिकल स्टाफ और गोताखोर को स्वास्थ्य विभाग विभाग के तरफ से दिए गए हैं।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक टीका वाली दोनों नाव कटरा के बाढ़ प्रभावित 14 पंचायतों में जाकर शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण करेगी. शासन और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी टीकाकरण से वंचित ना हो. वही प्रथम चरण में कटरा में इस तरह के नाव का परिचालन किया गया है आवश्यकता पड़ने पर गायघाट औरैया जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस अभियान को आगे बढ़ाएं योजना है. शासन और प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मीयो की सुरक्षा के लिए भी सारे इंतजाम किए हुए है।

ये दृश्य बतलाता है कि स्वास्थ्य कर्मी किन हालातों में भी लोगों को कोरोना से बचाने के प्रयास में जुटे हुए यही वजह है कि बिहार मुजफ्फरपुर जिले के “टीका वाली नाव” की फोटो ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार” अपने सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर कर लिखा है_

Dedicated boats – “टीका वाली नाव”- in Muzaffarpur, Bihar are ensuring#COVID19 vaccination in flooded areas of the district.