Breaking
शनि. मई 16th, 2026

जनता की समस्याओं को दूर करो या अपना वादा पूरा कर इस्तीफा दो:- शहर भाजपा।

Nbcindia24/ बालोद नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत जनता की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद एवं महिला मोर्चा शहर मंडल बालोद के तत्वाधान में बुधवार को जय स्तंभ चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा से इस्तीफ़ा का मांग किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गंदे पानी की बड़ी परेशानी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने बताया कि बालोद शहर में गंदे पानी की समस्या काफी दिनों से व्याप्त है जिसे दूर करने में यहां की पालिका प्रशासन असमर्थ साबित हुआ है शहर वासियों को स्वच्छ पानी की आवश्यकता है। पालिका द्वारा हमेशा समय की बात कही जाती है परंतु यहां पर 1 साल 6 महीने हो चुके हैं यहां की प्रशासन नगर वासियों को स्वच्छ पानी देने में असमर्थ है ऐसे पालिका के जनप्रतिनिधियों को इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि हमने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया है और अगर हमारी मांगों पर जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो हम आने वाले समय में इससे भी उग्र आंदोलन बालोद शहर की जनता के लिए करेंगे।

भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने फिल्टर प्लांट का उद्घाटन कर दिया मगर आज तक बालोद की जनता को ना तो साफ पानी मिल रहे हैं ना तो फिल्टर युक्त पानी मिल रहा है यह कैसी सरकार और नगरपालिका चल रही है यह दुर्भाग्य है प्रदेश का उन्होंने कहा कि जितनी तत्परता विकास चोपड़ा जी नगर पालिका अध्यक्ष बालोद ने आज हमारे मंच पर ज्ञापन लेने आने की दिखाई उतनी ही तत्परता और उतनी ही सजगता से अगर बालोद के लिए कुछ किया होता तो आज हमको यह धरना नहीं देना पड़ता।

धरने के बाद पालिका को घेरा

धरना देने के बाद नगर की महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया गया इसके साथ ही हांथो में गंदा पानी लेकर महिलाएं पहुंचे और पालिका प्रशासन से सवाल पूछे कि आखिर इस गंदे पानी से शहरवासियों को कब निजात मिलेगा।

आपको बता दें कि पालिका में लगभग 4000 की जनसंख्या है और काफी सालों से यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं यही नही जैसे ही पालिका और प्रशासन को एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा पानी की समस्याओं के लेकर धरना देने का जानकारी हुआ प्रशासन ने तत्काल धरना प्रदर्शन के दिन ही नगरवासियों को फ़िल्टर पानी सप्लाई कर दिया. पर कब तक नगरवासियों को फिल्टर पानी मिलता रहेगा ये देखने वाली बात होगी।

इन मांगो को लेकर दिया धरना

भाजपाईयों ने नगर की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर धरना दिया जिसमें शहर में गंदा पानी, फिल्टर युक्त पानी देने, प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को शेष राशि (राज्यांश) तत्काल प्रदान करने, छग सरकार की योजना गौधन में गोबर खरीदी बालोद शहर में चालू करने, छग सरकार की महत्वाकांछी योजना रोका-छेका का परिपालन बालोद शहर में नहीं हो रहा है उसे व्यवस्थित करने, शहर में तालाबों की सफाई, गांधी भवन के दानदाताओं का शिलालेख गांधी भवन में लगाये जाने और जनता के उपयोग के लिए सुनिश्चित करने, सब्जी मार्केट रोड से हटाये जाने, राष्ट्रीय आजिविका मिशन के तहत बालोद शहर की महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने, बालोद शहर में विभिन्न वार्डों में बरसात का पानी नालियों में भर जाने से समस्या का निदान करने, वर्तमान नगर पालिका कार्यालय को अनेक दृष्टि से देखते हुए पुराने कलेक्ट्रेट में वर्तमान नवोदय विद्यालय को शिफ्टिंग करने, वन परिक्षेत्र कार्यालय को नगर पालिका बालोद में हस्थातरित करने, पूर्व संचालित सियान सदन को फिर से चालू करने, छग सरकार द्वारा गढ़ कलेवा को बंद किया गया है उसे फिर चालू करने की मांग शामिल है।

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर भाजपा नेता दुर्गानंद साहू सुरेंद्र देशमुख पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर खिलेश्वरी साहू पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा शहर महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी पार्षद मोहन कलिहारी शहर उपाध्यक्ष अंबिका यादव नीतू सोनवानी, शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा शहर मंत्री कमल पंपलिया प्रदीप कोसरिया प्राची लालवानी सुनीता मनहर पार्षद लेखन शहरों महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरि कौशिक महामंत्री एवं पार्षद सरोजिनी साहू युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के कार्यकर्ता समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

दो बहनों के माशूम छूटे भाई और माता-पिता के इकलौते पुत्र के मौत का जिम्मेदार कौन…?

इस गड्ढे में गिरा था मासूम

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ बालोद जिले के रंचिराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तवेरा में एक ढाई वर्षीय मासूम बालक की वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खोदे गए सोख्ता गड्ढे में डूबने से मौत हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तवेरा में स्थित उप. स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों द्वारा पिछले कुछ समय से वाटर हार्वेस्टिंग के लिए गड्ढा खोदवा छोड़ दिया गया था. जिसमें ढाई वर्षीय मासूम हुमेश यादव, पिता हेमलाल यादव खेलते-खेलते जा गिरा और मासूम ने दम तोड़ दिया। पिता हेमलाल यादव, पत्नी दामिनी यादव की 3 बच्चों में मृतक माशूम हुमेश सबसे छोटा व इकलौता पुत्र था वही दो बेटियां इनसे बड़ी है।

घटना के बाद रनचिरई थाना पुलिस मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को गुंडरदेही पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच करवाई में जुटी हुई है।

पर सवाल उठता है कि यह बालोद जिले का कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी जिले में सोखता गड्ढे में डूबने से मासूमों की जान जा चुकी है. बावजूद इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही है. ऐसी घटना डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला में भी सामने आया था. जिनमे पंचायत द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक मासूम की दम तोड़ा था. आखिर कब तक इस तरह की लापरवाही बरती जाएगी और क्या पुलिस प्रशासन ऐसे मामले में गंभीर हो या लापरवाही के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करेगी यह बड़ा सवाल होता है।

क्या वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खोदे गए गड्ढे मामले में ग्राम पंचायत तवेरा स्वास्थ्य केंद्र जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की जायेगी।

बोर खनन के लिए डीएमएफ राशि स्वीकृत करने सांसद मोहन मंडावी से पार्षद ने की मांग ।

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा/ नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड क्रमांक-02 में वार्डवासियों के लिए हर घर में पर्याप्त पेयजल पहुचाने के उद्देश्य से वार्ड की युवा पार्षद ममता नेताम ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी से दल्ली राजहरा के बीएसपी गेस्ट हाउस में सौजन्य मुलाकात कर बालोद जिले के खनिज न्यास मद(डीएमएफ) से वार्ड क्रमांक-02 के लिये 3 नग बोर खनन हेतु राशि स्वीकृत किये जाने हेतु मांगपत्र सौंपकर विस्तृत चर्चा भी किया।
वार्ड क्रमांक-02 की पार्षद ममता नेताम द्वारा सांसद मोहन मंडावी को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि आजाद नगर वार्ड क्रमांक-02 में वार्डवासियों के लिये प्रत्येक घर मे शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वार्ड में बोर खनन की आवश्यकता है,वार्ड में अतिरिक्त बोर होने से पाइपलाइन विस्तारीकरण कर वार्ड के प्रत्येक घर मे पर्याप्त शुद्ध पेयजल आपूर्ति में सुलभता होगा। इसलिए वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए आजाद नगर वार्ड क्रमांक-02 में तीन(3) नग बोर खनन करने हेतु बालोद जिले के खनिज न्यास मद(डीएमएफ़) से राशि स्वीकृत करने का मांग किया गया है।
पार्षद ममता नेताम ने बताया कि वार्ड के नागरिकों के घरों तक पेयजल पहुचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विगत दिनों पार्षद निधि से वार्ड में एक बोर खनन किया गया है, मेरा उद्देश्य है कि मेरे वार्ड के नागरिकों के घरों तक सुलभता से व पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति हो सके।।

पेट्रोल डीजल और बढ़ती महंगाई के खिलाफ रायपुर से निकली कांग्रेस की साइकिल प्रदेश के सभी जिलों में किया सफर।

रायपुर साइकिल यात्रा

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश भर साइकिल यात्रा निकाल।केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके के तहत आज रायपुर शहर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाला गया. यह साइकिल यात्रा जय स्तंभ चौक से शुरू होकर कोतवाली सदर बाजार आजाद चौक हांडी पारा रामसागर पारा राठौर चौक दुर्गा कॉलेज ग्लोबल चौक होते हुए शास्त्री चौक पर समापन हुआ ।

रायपुर प्रदर्शन

वही इस साईकिल यात्रा के दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. जहां कार्यक्रम के अंत में चूल्हा जलाकर पानी में पकौड़ा तला गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विधायक, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

बालोद साइकिल यात्रा

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार कांग्रेस कमेटी बालोद में झलमला चौक से साइकिल यात्रा निकाल बालोद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय पहुच डीजल पेट्रोल हुआ बढ़ती महंगाई का विरोध कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बालोद कांग्रेस कार्यालय

इस मौके पर संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी दशहरा, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, बीरेश ठाकुर, डोमेंद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे, रतिराम कोसमा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सरकार की योजनाओं में पैसों का बंदरबांट क्या सरकार कराएंगे बंदरबांट की जांच…?_ देखें ग्राउंड रिपोर्ट वीडियो।

https://youtu.be/OmWPvKsjAzY
Nbcindia24 यूटयूब पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Nbcindia24/Balod/ अनिल सुथार कुसुमकसा– छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत डौंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भर्रीटोला-43 में निर्मित आदर्श गोकुल गौठान का निर्माण व उसके समीप नाले में स्टापडेम निर्माण व चारागाह भूमि में लगभग 2 करोड़ से भी अधिक रुपयों के खर्च करने के बाद भी उसका लाभ शासन के मंशा के अनुरूप मवेशियों को व महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को नही मिल पा रहा है इस संबंध में पत्रकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारी जानकारी देने के बाद प्रशासनिक अमला मंगलवार को भर्रीटोला 43 के गौठान पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) डौंडी लोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने गौठान परिसर में उपस्थित महिला समूह की सदस्यों से गौठान में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की ,गौठान में गोबर खरीदी व खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से जैविक खाद बनाने ,मुर्गी पालन ,मछली पालन , व चारागाह की जमीन पर मवेशी का चारा व सब्जी का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने की बात कही ,शासन द्वारा चारागाह की जमीन को तार फिनिशिंग से घेरा गया है पानी के लिए बोर खनन व बोर से पानी सप्लाई के लिए सोलर सिस्टम से विद्युत लाइन कनेक्शन किया गया ,सिंचाई हेतु पाइप लाइन बिछाई गई है ,उसका उपयोग करने की सलाह दी ,गौठान में भी सभी सुविधाएं है उसका उपयोग करने की बात कही ,ग्राम के मवेशियों को गौठान में लाने का निर्देश चरवाहा को दिए जिस पर चरवाहा ने बुधवार से मवेशियों को गौठान में लाने की सहमति दी ,उसके बाद अनुविभागीय अधिकारी ,जल संसाधनविभाग द्वारा बनाये गए स्टापडेम का निरीक्षण करने पहुंची जहाँ पर स्टापडेम के पास बनी सीढ़ियों में दरार व पिंचिग किये गए बोल्डर के उखड़ने से अवगत कराया गया व 200 मीटर के अन्यराल में दो स्टापडेम बनाये जाने से उसकी उपयोगिता किया होगी जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने जल संसाधन विभाग से जानकारी मंगाने की बात कही

इस अवसर पर अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने ग्राम पंचायत भर्रीटोला 43 के गौठान निर्माण के साथ ही नाले में लगभग 800 मीटर के अंतराल में दो स्टापडेम जल संसाधन विभाग व एक स्टापडेम ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग के द्वारा बनाये जाने से उक्त तीनों स्टापडेम की उपयोगिता समझ से परे है , पिंचिग के कार्य मे लगे बोल्डर के उखड़ने लगे है वही स्टापडेम के पास बनी सीढ़ियों में दरारें आ गई साथ ही गौठान में मवेशियों को लाने व महिला समूह की सदस्यों को गौठान से रोजगार मूलक कार्य करने के लिए हार्टिकल्चर, कृषि विभाग ,मत्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी से प्रशिक्षण दिलाने व निर्धारित समय सीमा में महिला समूह के द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा व प्रोत्साहन करने का निवेदन अनुविभागीय अधिकारी से किये ,अनिल सुथार ने बताया कि गौठान के संचालन हेतु प्रबंधन समिति बनाई गई है किंतु वह समिति सिर्फ कागजों में ही बन कर रह गया ,गौठान के संचालन के लिए गठित प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ना तो कोई प्रशिक्षण और ना ही कभी बैठक कर दिशा निर्देश दिये गए

इस अवसर पर विनय देवांगन नायब तहसीलदार ,एम एल भेड़िया एस डी ओ (आर ई एस डोंडी) ,योगेश कुमार देवांगन पी ओ नरेगा डोंडी , लोकेश वर्मा सब इंजीनियर ,चिंताराम मालेकर पटवारी ,देवहारी कृषि विस्तार अधिकारी ,संजय बैस जनपद सदस्य ,घनश्याम गुनेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला ,महिला समूह की सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित थे

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने दूरभाष पर बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण नरवा गरवा ,घुरवा ,बाड़ी योजना के तहत भर्रीटोला में आदर्श गौठान का निर्माण हुआ गौठान में मवेशियों को लाना चाहिए , व गौठान के अंतर्गत शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्थिति को सदृढ़ करने स्वरोजगार योजनाओं में महिला समूहों को प्रेरित करना चाहिए , वही नाले में लगभग 800 मीटर के अंदर तीन स्टापडेम का निर्माण व नाले पर वाल व पिचिंग कार्य 1.70 करोड़ का होना जांच का विषय है ,शासन के किसी भी योजना मे लापरवाही बर्दाश्त नही करने की बात कही

जनता की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष विकास चोपड़ा के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा भाजपा महिला मोर्चा और शहर मंडल का धरना प्रदर्शन कल।

फाईल फ़ोटो

Nbcindia24/Balod/ जनता की समस्याओं को लेकर बालोद नगर पालिका के खिलाफ भाजपा शहर मंडल व उनकी महिला मोर्चा की टीम के द्वारा आंदोलन की शुरवात कल धरना प्रदर्शन से करेगी शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में कल भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिनमें 15 सूत्री मांग रखी गई इसको लेकर कल एक आंदोलन के रूप में उतर रही है

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर करबद्ध तरीके से हम आंदोलन करेंगे हम इसकी शुरुआत कल धरना प्रदर्शन से कर रहे हैं इसके बाद भी अगर इन 15 मांगों पर विचार कर कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो हम नगर पालिका के अध्यक्ष एवं प्रशासन को जगाने के लिए और जनता के हित में काम करने के लिए सारे वह प्रदर्शन करेंगे जिन से जनता को लाभ हो सके

भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पनपालिया ने बताया कि बालोद में साफ पानी की समस्या हो, प्रधानमंत्री आवास में राज्य के पैसे देने का मामला हो ,चाहे बाजार के विस्थापन की मामला हो ऐसे अनेक मामले को लेकर हम कल आंदोलन कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष ने जो कांग्रेस सरकार के दम पर जो बातें की थी कि मैं इस्तीफा दे दूंगा हम उन्हे याद दिला रहे हैं कि आज आपको बैठे 7 साल हो गए और कांग्रेस की सरकार को बैठे आज लगभग 3 साल होने वाले है आपने इस शहर की जो दुर्दशा की है अब आप पद में रहने के काबिल नहीं है

महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती हितेश्वरी कौशिक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता के हित में खड़े रहने के लिए और उस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की अपील की है

Exclusive_ क्या आप बस से कहीं जाने वाले हैं तो ठहरिए क्योंकि बस के पहिए ठहर चुके…

Nbcindia24/ छत्तीसगढ़ में बसों के पहिए थम गए हैं ऑपरेटरों ने अनिश्चितकाल के लिए बसें बंद कर दी हैं बता दे 28 जून से छत्तीसगढ़ यातायात बस महासंघ ने क्रमबद्ध तरीके से धरना शुरू किया था पर आज पूर्ण रूप से बसों को रोक दिया गया हैँ डीजल के बढ़ते दामों के साथ यात्री किराया बढ़ाने की मांग की है बस संचालकों की मांग है कि 40 फीसदी बस किराये में वृद्धि होनी चाहिए, जो बस खराब है या जिन बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, उन बसों के टैक्स ना लिया जाए. बस संचालकों ने राज्य सरकार को 13 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया था

सैयद अनवर अली छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन का आज आखिरी दिन है. यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो हम मजबूर होकर बसों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर रहे. पूरे प्रदेशभर की बसें आज से बंद हो जाएगी. इस वजह से यात्रियों को भी असुविधा होगी.

अंतर राज्य सटोरी गैंग गिरफ्तार, साढ़े चार लाख से भी अधिक नगद सहित लगभग 14 लाख की संपत्ति जप्त. पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी जप्त राशि

Nbcindia24/बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अन्तराजयीय सटोरिये गैंग पर बड़ी कार्यवाही.. 06 आरोपी 457300 रुपये के साथ गिरफ्तार.. नगद समेत एक महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार और एक बुलेट, 06 मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त..

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा शहर के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था.. जिसपर थाना सिरगिट्टी द्वारा मुखबिर से सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर नया बस स्टैंड उदय होटल के पास रेड कार्रवाई की गई..जहां एक महाराष्ट्र पासिंग कार में मोबाईल व सट्टा पट्टी के माध्यम से पैसे का दांव लगाते हुए 06 आरोपीयों को हिरासत में लिया गया..आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 57 हजार 3 सौ रुपये जप्त की गई साथ ही एक महराष्ट्र पासिंग कार और एक मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ती जप्त की गई.. बिलासपुर पुलिस द्वारा सट्टे पर की जा रही अब तक कि सबसे बड़ी कर्रवाई मानी जा रही है.. पकड़े गए आरोपियों के तार दूसरे राज्यों से जुड़े होने के कारण मामले में आगे और भी आरोपियों के गिरफ्त में आने की संभावना जताई जा रही है..

जल्द 42 सड़को के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, मंत्री की अथक प्रयास से मिली सौगात. जाने किन-किन सड़कों का होगा संधारण।

मंत्री अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन

Nbcindia24/Balod/ अनिल सुथार कुसुमकसा– डौंडी लोहारा की लोकप्रिय विधायिका व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के अथक प्रयास से डौंडी लोहारा विधानसभा छेत्र की ग्रामीण अंचलों के सड़को का निर्माण हेतु 42 सड़को की 1364.54 लाख रुपयों की स्वीकृति कराई ,मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध ग्रामीणों के आवागमन की समुचित सुविधा हेतु खराब हुई सड़को का नवनिर्माण कराने स्वीकृति दिलाई है ।

पीयूष सोनी

मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने बताया कि स्वीकृत सड़को में कोडकसा से खड़बत्तर मार्ग 3.70 किलोमीटर स्वीकृत राशि 48.24 लाख रुपये ,मेंन रोड परसाडीह से कोसमी मार्ग 3.01 कि मी स्वीकृत राशि 51.18 लाख रुपये ,मेन रोड से बेहाकुआ मार्ग 3.10कि मी स्वीकृत राशि 38.61 लाख रुपये ,कुसुमकसा से ककरैल मार्ग 3.70 कि मी स्वीकृत राशि 51.54 लाख रुपये ,कुसुमकसा से जुनवानी मार्ग3.40 कि मी स्वीकृत राशि 53.04लाख रुपये ,चिखलाकसा भोयरटोल मार्ग 2.50 कि मी स्वीकृत राशि 34.21 लाख रुपये ,दानीटोला से भैसबोड मार्ग 3.63 कि मी स्वीकृत राशि 48.62 लाख रुपये ,खलारी से टेकडोडा मार्ग 4.00 कि मी 52.69 लाख रुपये ,कुम्हारपारा से भालुपारा मार्ग 1.39 कि मी स्वीकृत राशि 16.18 लाख रुपये ,साल्हे से धोतिमटोला मार्ग 2.40 कि मी स्वीकृत राशि 29.72 लाख रुपये ,मारकाटोला से पेंवारी मार्ग 3.60 कि मी स्वीकृत राशि 43.87 लाख रुपये ,पचेड़ा से ओडगाव मार्ग 4.50 कि मी स्वीकृत राशि 50.07 लाख रुपये ,भर्रीटोला से बरबट्टी पारा मार्ग 2.60 कि मी स्वीकृत राशि 29.46 लाख रुपये ,बोरगांव से होदेकसा मार्ग 2.43 कि मी 29.46 लाख रुपये ,आमाडुला से भूतिपारा मार्ग 4.08 कि मी स्वीकृत राशि 53.54 लाख रुपये , बेलोदा गोटुलमुडा मुख्य मार्ग 2.75 कि मी स्वीकृत राशि 36.11लाख रुपये ,पिचेतोला से जबकसा तुमडीसूर मार्ग 1.40 कि मी स्वीकृत राशि 17.00 लाख रुपये ,मेन रोड से लिमउडीह मार्ग 3.55कि मी स्वीकृत राशि 43.52 लाख रुपये ,मेन रोड से नलकसा मार्ग 1 कि मी स्वीकृत राशि 13.11 लाख रुपये ,कोपेडेरा से दुहकाटोला 1 कि मी स्वीकृत राशि 12.62 लाख रुपये ,मेनरोड से बनगांव मार्ग ,अछोली से भीमकंहार मार्ग 6.30 कि मी स्वीकृत राशि 82.15 लाख रुपये ,कुसुमकसा से चिपरा मार्ग 4.31 कि मी स्वीकृत राशि 60.89 लाख रुपये ,मेनरोड से आडेझर मार्ग 3.50 कि मी स्वीकृत राशि 41.58लाख रुपये ,छिंदगांव से मरारटोला मार्ग 2.10 कि मी स्वीकृत राशि29.56 लाख रुपये ,पिचेटोला से मरकाटोला मार्ग 1.25 कि मी स्वीकृत राशि 19.30 लाख रुपये ,डोंडी से कामता मार्ग 1.85 कि मी स्वीकृत राशि 23.90 लाख रुपये ,लिमहाटोल से कुसुमटोला मार्ग 2 कि मी स्वीकृत राशि26.50 लाख रुपये ,खैरा से गहिरा नवागांव 2 कि मी स्वीकृत राशि 35.57लाख रुपये ,मेनरोड से हितापठार मार्ग 3.82 कि मी स्वीकृत राशि 47.23 लाख रुपये ,किसना से फरदफोड़ मार्ग 4 .41 कि मी स्वीकृत राशि 52.83 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से भेड़ी मार्ग 1.50 कि मी स्वीकृत राशि 18.93 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से धनगांव मार्ग 2.80 कि मी स्वीकृत राशि 34.84 लाख रुपये ,मेनरोड से भीमदो मार्ग 2.60 कि मी स्वीकृत राशि 23.98 लाख रुपये , कापसी से मेंनरोड 1.35 कि मी स्वीकृत राशि 17.01 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से मड़ियाकट्टा मार्ग 4.67 कि मी स्वीकृत राशि 56 लाख रुपये ,कोडेकसा से झिंकाटोला मार्ग2.20 कि मी स्वीकृत राशि 25.66 लाख रुपये ,भरणाभाट से शिकारिटोला मार्ग 1.85 कि मी स्वीकृत राशि 23.50 लाख रुपये है ,डोंडी लोहारा विधानसभा के ग्रामीणों के ग्राम से मुख्य मार्ग में आने वाली सड़क खराब हो गयी थी ,जगह जगह गड्ढे हो गए थे ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया के अथक प्रयास से उक्त सभी सड़को का कार्य स्वीकृत हुआ है ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किये है

एक अच्छी पहल:- 70 वर्षीय रमतूला बाई का सपना जल्द होगा साकार, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया हाथ…

Nbcindia24/Chhattisgarh/ टीम एनबीसी इंडिया 24 के साथ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा। बालोद जिले के सबसे बड़ा नगर पालिका व खनिज नगरी दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 2 में निवासरत वृद्ध महिला श्रीमती रमतूला बाई साहू कल तक लाचारी व गुमनामी की जिंदगी गुजरबसर कर रही थी. जिनकी सुध ले विभिन्न समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के नागरिक जीवन के अंतिम पड़ाव में सुख और शांति जीवन देने का प्रयास कर रहे हैं।

रमतूला बाई से मिलते समाजसेवी

लगभग 70 वर्ष रमतूला बाई साहू तब चर्चा में आई जब नगर के ही एक व्यक्ति द्वारा उन्हें 3 हजार रुपये दे मरणोपरांत उनकी जमीन को हथियाने का प्रयास कर स्टांप पेपर में उनकी अंगूठा लगावा लिया था. जैसे ही इस बात की जानकारी वार्ड के कुछ लोगों वह साहू समाज से जुड़े जीवन साहू को लगा तो उन्होंने तत्काल महिला के घर पहुंच पैसे के लेनदेन और स्टांप पेपर को लेकर पूछताछ करते हुए इनका वीडियो बना उसे सोशल मीडिया में डाल दिया। यह बात आज की तरह तेजी से फैल गया जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने वृद्ध महिला के घर पहुंच इस संबंध में चर्चा कर संबंधित व्यक्ति को बुला उन से चर्चा किया. तो संबंधित व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग लिया।

अपनी पुरानी कच्चे मकान के सामने खड़ी रमतूला बाई

गौरतलब है कि वार्ड नंबर 2 पंडरदल्ली निवासी रमतूला बाई साहू अपनी जर्जर झिल्ली से ढाका खपरैल नुमा 6 बाई 6 के कच्ची मकान में रह रही थी. जिसे देख समाज के लोग सहानुभूति दिखाते हुए मानवता का परिचय दें जर्जर मकान को तोड़ 10 बाय 10 का एक नया मकान बनाने का फैसला किया. जिसके लिए साहू समाज, समरसता समिति, विभिन्न सामाजिक संगठन, वरिष्ठ नागरिकों सहित जनप्रतिनिधि सामने आया और अब उनके कच्चे मकान को तोड़ भूमिपूजन कर नया मकान बनवाया जा रहा है।

गरीब जनता के लिए बनाई गई सरकार की योजना कई बार देखने को मिलता है की जरूरतमंद को नही मिल पाता. दल्ली राजहरा नगर की सामाजिक संगठनों ने बतला दिया कि गरीब जरूरतमंद जनता को सरकार के भरोसे ना छोड़ जन सहयोग से भी सहयोग किया जा सकता है।

रमतूला बाई को सबसे पहले इन लोगों का मिला साथ

इनका रहा विशेष सहयोग:-
तहसील साहू समाज के अध्यक्ष तोरण साहू राजेश साहू राधेश्याम द्रोपति साहू जीवन साहू, कृष्णा साहू वार्ड दो के पार्षद ममता नेताम भोजराम सेवक सहित भाजपा की मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं अन्य पदाधिकारी का सहयोग रहा।

पेड़ है अनमोल आओ हम सब मिल जुलकर बचाएं पेड़