Breaking
शनि. मई 16th, 2026

पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम साइकिल पर निकलेंगे कांग्रेसी।


Nbcindia24/Balod/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व चौतरफा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक मजबूत विरोध दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे झलमला से दल्ली चौक होते हुए कांग्रेस भवन तक साइकल यात्रा आयोजित की जाएगा। साईकिल यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि सभी जिला संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पूर्व विधायक, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, ब्लॉक संगठन पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, समस्त नगर पालिक निगम/नगर पंचायत पार्षद, एल्डरमेन, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील की है।

पार्टी के झंडे अपमानित करने का आरोप आप नेता के खिलाफ थाने में दी गई लिखित शिकायत

Nbcindia24/Balod/वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संतोष देवांगन द्वारा राष्ट्रीय पार्टी (भाजपा) झंडा की सरेआम अपमान करने की शिकायत को लेकर मंडल महामंत्री बॉबी छतवाल तथा अन्य पदाधिकारियों ने राजहरा थाना पहुंचकर निरीक्षक को बालोद एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा नेता छतवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा संतोष देवांगन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दिनांक 9 जुलाई 2021 को अधिकृत रूप से निष्कासित किया गया। जिसके बाद संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष व (पार्षद वार्ड नं. 10) के द्वारा 11 जुलाई 2021 को पुराना बाजार क्षेत्र स्थित वीरनारायण सिंह चौक में सार्वजनिक रूप से अपना मुंडन करा राष्ट्रीय पार्टी भाजपा के झंडे को जमीन पर रखकर अपमान किया गया। भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल एवं उसके समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ तथा पार्षदगण ने इस कृत्य की घोर निंदनीय बतला इसका पूरजोर विरोध किया गया।

संतोष देवांगन आप नेता

स्थानीय भाजपा मण्डल पदाधिकारियों ने कहां की उनके मुंडन कार्यक्रम से हमे कोई आपत्ति नही परंतु पार्टी के झंडे के साथ किया गया कृत्य घोर निंदनीय है जिसके हम पुरजोर विरोध कर पुलिस से कार्यवाही की मांग करते है।

बॉबी छतवाल भाजपा नेता

भाजपा नेता बॉबी छतवाल ने संतोष देवांगन पर बीते दिनों कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के खिलाफ अभद्र व अश्लील टिप्पणी कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मामले में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मे राजहरा थाना में लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस पर देवांगन के खिलाफ कार्यवाही नही करने से आप नेता के हौसलें बुलन्द होने का भी आरोप लगाया।

जल्द 42 सड़को के गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, मंत्री की अथक प्रयास से मिली सौगात. जाने किन-किन सड़कों का होगा संधारण।

मंत्री अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन

Nbcindia24/Balod/ अनिल सुथार कुसुमकसा– डौंडी लोहारा की लोकप्रिय विधायिका व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के अथक प्रयास से डौंडी लोहारा विधानसभा छेत्र की ग्रामीण अंचलों के सड़को का निर्माण हेतु 42 सड़को की 1364.54 लाख रुपयों की स्वीकृति कराई ,मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध ग्रामीणों के आवागमन की समुचित सुविधा हेतु खराब हुई सड़को का नवनिर्माण कराने स्वीकृति दिलाई है ।

पीयूष सोनी

मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने बताया कि स्वीकृत सड़को में कोडकसा से खड़बत्तर मार्ग 3.70 किलोमीटर स्वीकृत राशि 48.24 लाख रुपये ,मेंन रोड परसाडीह से कोसमी मार्ग 3.01 कि मी स्वीकृत राशि 51.18 लाख रुपये ,मेन रोड से बेहाकुआ मार्ग 3.10कि मी स्वीकृत राशि 38.61 लाख रुपये ,कुसुमकसा से ककरैल मार्ग 3.70 कि मी स्वीकृत राशि 51.54 लाख रुपये ,कुसुमकसा से जुनवानी मार्ग3.40 कि मी स्वीकृत राशि 53.04लाख रुपये ,चिखलाकसा भोयरटोल मार्ग 2.50 कि मी स्वीकृत राशि 34.21 लाख रुपये ,दानीटोला से भैसबोड मार्ग 3.63 कि मी स्वीकृत राशि 48.62 लाख रुपये ,खलारी से टेकडोडा मार्ग 4.00 कि मी 52.69 लाख रुपये ,कुम्हारपारा से भालुपारा मार्ग 1.39 कि मी स्वीकृत राशि 16.18 लाख रुपये ,साल्हे से धोतिमटोला मार्ग 2.40 कि मी स्वीकृत राशि 29.72 लाख रुपये ,मारकाटोला से पेंवारी मार्ग 3.60 कि मी स्वीकृत राशि 43.87 लाख रुपये ,पचेड़ा से ओडगाव मार्ग 4.50 कि मी स्वीकृत राशि 50.07 लाख रुपये ,भर्रीटोला से बरबट्टी पारा मार्ग 2.60 कि मी स्वीकृत राशि 29.46 लाख रुपये ,बोरगांव से होदेकसा मार्ग 2.43 कि मी 29.46 लाख रुपये ,आमाडुला से भूतिपारा मार्ग 4.08 कि मी स्वीकृत राशि 53.54 लाख रुपये , बेलोदा गोटुलमुडा मुख्य मार्ग 2.75 कि मी स्वीकृत राशि 36.11लाख रुपये ,पिचेतोला से जबकसा तुमडीसूर मार्ग 1.40 कि मी स्वीकृत राशि 17.00 लाख रुपये ,मेन रोड से लिमउडीह मार्ग 3.55कि मी स्वीकृत राशि 43.52 लाख रुपये ,मेन रोड से नलकसा मार्ग 1 कि मी स्वीकृत राशि 13.11 लाख रुपये ,कोपेडेरा से दुहकाटोला 1 कि मी स्वीकृत राशि 12.62 लाख रुपये ,मेनरोड से बनगांव मार्ग ,अछोली से भीमकंहार मार्ग 6.30 कि मी स्वीकृत राशि 82.15 लाख रुपये ,कुसुमकसा से चिपरा मार्ग 4.31 कि मी स्वीकृत राशि 60.89 लाख रुपये ,मेनरोड से आडेझर मार्ग 3.50 कि मी स्वीकृत राशि 41.58लाख रुपये ,छिंदगांव से मरारटोला मार्ग 2.10 कि मी स्वीकृत राशि29.56 लाख रुपये ,पिचेटोला से मरकाटोला मार्ग 1.25 कि मी स्वीकृत राशि 19.30 लाख रुपये ,डोंडी से कामता मार्ग 1.85 कि मी स्वीकृत राशि 23.90 लाख रुपये ,लिमहाटोल से कुसुमटोला मार्ग 2 कि मी स्वीकृत राशि26.50 लाख रुपये ,खैरा से गहिरा नवागांव 2 कि मी स्वीकृत राशि 35.57लाख रुपये ,मेनरोड से हितापठार मार्ग 3.82 कि मी स्वीकृत राशि 47.23 लाख रुपये ,किसना से फरदफोड़ मार्ग 4 .41 कि मी स्वीकृत राशि 52.83 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से भेड़ी मार्ग 1.50 कि मी स्वीकृत राशि 18.93 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से धनगांव मार्ग 2.80 कि मी स्वीकृत राशि 34.84 लाख रुपये ,मेनरोड से भीमदो मार्ग 2.60 कि मी स्वीकृत राशि 23.98 लाख रुपये , कापसी से मेंनरोड 1.35 कि मी स्वीकृत राशि 17.01 लाख रुपये ,डोंडी लोहारा से मड़ियाकट्टा मार्ग 4.67 कि मी स्वीकृत राशि 56 लाख रुपये ,कोडेकसा से झिंकाटोला मार्ग2.20 कि मी स्वीकृत राशि 25.66 लाख रुपये ,भरणाभाट से शिकारिटोला मार्ग 1.85 कि मी स्वीकृत राशि 23.50 लाख रुपये है ,डोंडी लोहारा विधानसभा के ग्रामीणों के ग्राम से मुख्य मार्ग में आने वाली सड़क खराब हो गयी थी ,जगह जगह गड्ढे हो गए थे ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया के अथक प्रयास से उक्त सभी सड़को का कार्य स्वीकृत हुआ है ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किये है

इस मार्ग में होगा हरियाली, सुबह-शाम टहलने वाले व राहगीरों को मिलेगा अच्छा वातावरण।

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा । आज दल्लीराजहरा जेसीस द्वारा बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को हरा भरा करने के उद्देश्य को लेकर लगभग 30 गुलमोहर का वृक्षरोपण किया गया ।जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष शिबू नायर,व्यपारी संघ अध्यक्ष शांतिलाल जैन,अनाज किराना संघ के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा, नगर के c.s.p अब्दुल सलीम खान ,पार्षद टी ज्योति , अनिल खोपरगाढे, मोहनलाल छाजेड़,झूमरलाल छाजेड़,अमित मूंदड़ा,सुमित मूंदड़ा एवं जेसीस साथी, जेसी क्रांति जैन,जेसी राजू सोनी,जेसी संजय छाजेड़,जेसी सतीश काम्बले,जेसी सतीश जैन,जेसी जगराम उपाध्याय, जेसी कृष्णमोहन,जेसी संतोष चोपड़ा,जेसी अजयं जैन,जेसी किशोर कराड़े, जेसी बंटी गोगड़,जेसी अर्पित जैन,जेसी आलोक जैन,जेसी आकाश गुणधर, जेसी आशीष लालवानी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक अच्छी पहल:- 70 वर्षीय रमतूला बाई का सपना जल्द होगा साकार, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया हाथ…

Nbcindia24/Chhattisgarh/ टीम एनबीसी इंडिया 24 के साथ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा। बालोद जिले के सबसे बड़ा नगर पालिका व खनिज नगरी दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 2 में निवासरत वृद्ध महिला श्रीमती रमतूला बाई साहू कल तक लाचारी व गुमनामी की जिंदगी गुजरबसर कर रही थी. जिनकी सुध ले विभिन्न समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के नागरिक जीवन के अंतिम पड़ाव में सुख और शांति जीवन देने का प्रयास कर रहे हैं।

रमतूला बाई से मिलते समाजसेवी

लगभग 70 वर्ष रमतूला बाई साहू तब चर्चा में आई जब नगर के ही एक व्यक्ति द्वारा उन्हें 3 हजार रुपये दे मरणोपरांत उनकी जमीन को हथियाने का प्रयास कर स्टांप पेपर में उनकी अंगूठा लगावा लिया था. जैसे ही इस बात की जानकारी वार्ड के कुछ लोगों वह साहू समाज से जुड़े जीवन साहू को लगा तो उन्होंने तत्काल महिला के घर पहुंच पैसे के लेनदेन और स्टांप पेपर को लेकर पूछताछ करते हुए इनका वीडियो बना उसे सोशल मीडिया में डाल दिया। यह बात आज की तरह तेजी से फैल गया जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने वृद्ध महिला के घर पहुंच इस संबंध में चर्चा कर संबंधित व्यक्ति को बुला उन से चर्चा किया. तो संबंधित व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग लिया।

अपनी पुरानी कच्चे मकान के सामने खड़ी रमतूला बाई

गौरतलब है कि वार्ड नंबर 2 पंडरदल्ली निवासी रमतूला बाई साहू अपनी जर्जर झिल्ली से ढाका खपरैल नुमा 6 बाई 6 के कच्ची मकान में रह रही थी. जिसे देख समाज के लोग सहानुभूति दिखाते हुए मानवता का परिचय दें जर्जर मकान को तोड़ 10 बाय 10 का एक नया मकान बनाने का फैसला किया. जिसके लिए साहू समाज, समरसता समिति, विभिन्न सामाजिक संगठन, वरिष्ठ नागरिकों सहित जनप्रतिनिधि सामने आया और अब उनके कच्चे मकान को तोड़ भूमिपूजन कर नया मकान बनवाया जा रहा है।

गरीब जनता के लिए बनाई गई सरकार की योजना कई बार देखने को मिलता है की जरूरतमंद को नही मिल पाता. दल्ली राजहरा नगर की सामाजिक संगठनों ने बतला दिया कि गरीब जरूरतमंद जनता को सरकार के भरोसे ना छोड़ जन सहयोग से भी सहयोग किया जा सकता है।

रमतूला बाई को सबसे पहले इन लोगों का मिला साथ

इनका रहा विशेष सहयोग:-
तहसील साहू समाज के अध्यक्ष तोरण साहू राजेश साहू राधेश्याम द्रोपति साहू जीवन साहू, कृष्णा साहू वार्ड दो के पार्षद ममता नेताम भोजराम सेवक सहित भाजपा की मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं अन्य पदाधिकारी का सहयोग रहा।

पेड़ है अनमोल आओ हम सब मिल जुलकर बचाएं पेड़

छत्तीसगढ़ के बक्सवाहा जंगल को बचाने पर्यावरण प्रेमियों ने छेड़ी मुहिम…कहां है छत्तीसगढ़ का बक्सवाहा…? देखें video

एनबीसी इंडिया 24 यूट्यूब पर देखें पूरी खबर

Nbcindia24/Chhattisgarh/ जिला मुख्यालय बालोद में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला मुख्यालय से डौंडीलोहारा जाने वाली मुख्यमार्ग में स्थित ग्राम तरौद से दैहान होकर निकलने वाली 7 किलोमीटर की पहुँच मार्ग को बाईपास मार्ग तब्दील कर बालोद- दल्ली राजहरा मुख्यमार्ग से जोड़ने जा रहा है. वही इस जंगल मार्ग में 3 मीटर चौड़ी सड़क को 10 मीटर कर बाईपास बनाने के लिए सड़क किनारे लगे लगभग 29 सौ पेड़ों को विभाग बलि देने जा रहा है. जिसका विरोधकर पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ बचाने मुहिम छेड़ दिया है

बालोद जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से मशहूर भोज साहू शुभम एवं दल्ली राजहरा ग्रीन कमांडो के नाम से मशहूर वीरेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ बालोद जिला मुख्यालय पहुंच सड़क निर्माण के नाम पर आने वाले दिनों में काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने जिला मुख्यालय में पैदल मार्च निकाल कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इसके बाद पर्यावरण प्रेमियों की टीम दैहान-तरौद मार्ग में पहुँच चिपको अभियान छेड़ पेड़ों को पकड़ पेड़ों को बचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू

वही पर्यावरण प्रेमी भोज साहू का कहना है कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है विकास के नाम पर विभाग और प्रशासन पेड़ों की बलि तो चढ़ा देते हैं लेकिन हरियाली को बरकरार रखने कोई खास कदम नहीं उठाया जाता बल्कि प्लांटेशन के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाता है जिसका असर लगातार पर्यावरण पर पड़ रहा है हम पेड़ों की कटाई नहीं होने देंगे और उसकी लड़ाई लगातार लड़ेंगे।

वीरेंद्र सिंह ग्रीन कमांडो

ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार और प्रशासन 5 साल पेड़ लगा संरक्षण कर देखें फिर काटने की सोचे काटना आसान है पेड़ लगा उसे बचाना उतना ही मुश्किल है, इन पेड़ों को हम काटने नहीं जाएंगे और लगातार हम मुहिम चला इसे बचाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के बक्सवाहा जंगल को काट वहां से हीरा निकालने की योजना है जिस पर पर्यावरण प्रेमियों ने यही से अपनी आवाज उन पेड़ों को बचाने उठाया था। परंतु अब इनके गृह जिले में इस बक्सवाहा जंगल को बचाने की जिम्मेदारी है जहां पेड़ो को काटने के बाद हीरे नहीं बल्कि बाईपास सड़क निकलने वाला है।

अब ऐसे में उनके गृह जिले में एक और बक्सवाहा जंगल को बचाने की जिम्मेदारी है जहां जंगल में हीरे नहीं परंतु बाईपास सड़क निकालने की तैयारी है

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से सामिल हुए दीपक थवानी,दुलेश्वर डडसेना, प्रदीपकुमार साहू, राजकुमार साहू,सचिन कुमार, यशवंत टंडन,यज्ञदत्त भारद्वाज उपस्थित थे..

संस्कृति और परंपराओं के नाम पर जाने जाना वाला बस्तर के ग्रामीणों की मांग जब पूरी हुई तो खुशी में इस तरह झूम उठे ग्रामीण।

https://youtu.be/hmMzD6_JbBo
एनबीसी इंडिया 24 युटुब चैनल पर देखें खबर

Nbcindia24/Chhattisgarh/ दन्तेवाड़ा हेंडपम्प लगने पर ग्रामीणों ने ढोल बजाकर जाहिर की खुशी।

दंतेवाडा का धुर नक्सल प्रभावित गांव चंदेनार जो पानी की तकलीफ झेल रहा था । ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर दीपक सोनी ने एक हफ्ते के अंदर गांव में तीन हेण्डपम्प लगवा दिया जिसके बाद गांव में मानो खुशी की लहर दौड़ गई।

दीपक सोनी कलेक्टर दंतेवाडा, छत्तीसगढ़

आदिवासी ढोल नगाड़ो के साथ खुशी में नाचते गाते नजर आए । उनके गांव में जब पानी पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना नही था।
इस गांव में 80 परिवार रहते है जो आज तक कुएं का पानी पीते थे ।

खबर कुछ हटके_ये है “टीका वाली नाव”

Nbcindia24/न्यूज़ डेस्क/ मानसून की दस्तक के साथ बने बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहार मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण सुचारू से संचालित करने “टीका वाली नाव” की शुरुआत की गई है.

राज्य में टीकाकरण के लिए इस तरह का पहला प्रयास है पहले चरण में कटरा प्रखंड में दो “टीका वाली नाव” चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक नाव पर दो एएनएम, दो वेरीफायर, गोताखोर और नाविक भी मौजूद हैं. नाव को जिला प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गए हैं. जबकि मेडिकल स्टाफ और गोताखोर को स्वास्थ्य विभाग विभाग के तरफ से दिए गए हैं।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक टीका वाली दोनों नाव कटरा के बाढ़ प्रभावित 14 पंचायतों में जाकर शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण करेगी. शासन और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी टीकाकरण से वंचित ना हो. वही प्रथम चरण में कटरा में इस तरह के नाव का परिचालन किया गया है आवश्यकता पड़ने पर गायघाट औरैया जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस अभियान को आगे बढ़ाएं योजना है. शासन और प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मीयो की सुरक्षा के लिए भी सारे इंतजाम किए हुए है।

ये दृश्य बतलाता है कि स्वास्थ्य कर्मी किन हालातों में भी लोगों को कोरोना से बचाने के प्रयास में जुटे हुए यही वजह है कि बिहार मुजफ्फरपुर जिले के “टीका वाली नाव” की फोटो ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार” अपने सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर कर लिखा है_

Dedicated boats – “टीका वाली नाव”- in Muzaffarpur, Bihar are ensuring#COVID19 vaccination in flooded areas of the district.