Breaking
शनि. मई 16th, 2026

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक।

Nbcindia24/ Raipur/ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय , विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री ( संगठन) पवन साय की विशेष उपस्थित एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय जी की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर जी , बाबा गुरु घासीदास , डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के छायाचित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ किया अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों एवं धरना प्रदर्शन, जन आंदोलनों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति विरोधी चेहरे को उजागर किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री लाल सिंह आर्य जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही कोरोना संक्रमण काल में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विभिन्न जिलों में किए गए मास्क वितरण , सूखा राशन वितरण एवं सेवा के अन्य कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी ने कहा कि आजाद भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं एवं अनुसूचित जाति वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश के महामंत्री संगठन पवन साय जी ने व्यापक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष मा.धरमलाल कौशिक जी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर समाज में समता के लिए संघर्षरत थे, लेकिन वहीं कांग्रेस असमानता का भाव रखकर अपनी सियासत करना चाहती थी। इसलिए कांग्रेस, जो पिछड़ा है उसे पिछड़ा ही रहने देना चाहते है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने समाज के विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाकर जो कार्य किया है उसी कार्य को यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहां की इस देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें लोकतंत्र है, बाकी सभी पार्टियों में वंशवाद हावी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहां की भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है, जिसमें सभी की भागीदारी है। 2023 के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा को समाज के बीच जाना होगा एवं अनुसूचित जाति की सभी 10 सीट जीतने के लिए परिश्रम करते हुए इन वर्गों के बीच सामाजिक राजनीतिक जन जागरण करते हुए इनके विकास की कार्ययोजना बनानी होगी। इसके पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा केप्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका समस्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों ने अनुमोदन किया। प्रदेश कार्यसमिति में करोना संक्रमण के बीच हुई जनहानि के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धाजंलि दी गई । अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार , बालोद जिलाध्यक्ष श्रीमती मालती जोशी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रेस विज्ञप्ति

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात. फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नॉकरी सहित इन विषयों पर हुई चर्चा।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री बघेल ने की मुलाकात राज्यपाल ने छत्तीसगढ मे कोविड-19 बचाव के लिए किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

Nbcindia24/रायपुर/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बघेल का शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल को साड़ी भेंट कर सम्मान किया।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित क्षेत्रों में नगर पंचायत की स्थापना के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना एवं चन्दूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग की समन्वय समिति और आदिवासी मंत्रणा परिषद् की बैठक जल्द बुलाने को कहा। सुश्री उइके ने कहा कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न शासकीय विभागों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर नौकरी कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रकरणों का न्यायालय में जल्द सुनवाई कराएं और दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही करें।

निर्माणाधीन टाउन हॉल मामले में भाजपा मंडल महामंत्री ने कलेक्टर के सौपा ज्ञापन।

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज दल्लीराजहरा। बालोद जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका अंतर्गत लगभग 30 से 40 लाख रुपये की लागत से बने टाउन हॉल को तोड़े जाने की शिकायत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मनोज दुबे ने जिला कलेक्टर से की है साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत नगरी निकाय मंत्री के अलावा अन्य विभागों में भी की है शिकायत पत्र में श्री दुबे ने कहा है कि दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा पूर्व में लगभग 30 से 40 लाख रुपये की लागत से टाउन हॉल का निर्माण कराया गया था जो कि पैसे के अभाव में ठेकेदार द्वारा पूर्ण नही किया था और अधूरा निर्माण हुवा था ।

दुबे ने बतलाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा नगरीय निकायों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई तो इस अधूरे टाउन हाल के निर्माण को पूर्ण कराने हेतु उस समय के कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष काशी राम निषाद द्वारा शाशन द्वारा अधिकृत आर्किटेक्ट से नगर पालिका के उक्त टाउन हॉल को पूर्ण कराने हेतु अपूर्ण टाउनहाल को दिखाकर प्राकलन बनवाया गया था
जिसपर अपूर्ण टाउनहाल को पूर्ण करने लगभग 78 लाख का प्राकलन तैयार किया था उसके उपरांत नगर पालिका द्वारा सक्षम अधिकारी से इसकी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति लेकर अधूरे टाउन हाल को पूर्ण करने हेतु नगर पालिका सब इंजीनियर द्वारा online निविदा डाली गई |

दुबे ने निविदा खुलने के बाद नगर पालिका के उसी सब इंजीनियर द्वारा उक्त टाउन हॉल को जर्जर घोषित कर उसके आधे हिस्से को गिरा कर उस पर लगे ट्रस ओर खिड़की दरवाजो को कबाड़ी में बेचने का आरोप लगाते हुए संसोधित प्राकलन बना उसी स्थान पर 78 लाख की लागत से नवीन भवन का निर्माण होने की बात कही।

महामंत्री पिंटू दुबे ने मामले में कई गंभीर आरोप लगा अलग-अलग बिंदुओं में उच्च स्तरीय जांच कर शासन को नुकशान पहुचाने वाले सम्बंधित अधिकारियों से वशूली कार्यवाही करने के मांग करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।

जोगी परिवार जाति मामले में उच्चस्तरीय छानबीन समिति का बहू ऋचा जोगी पर बड़ा फैसला ।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ जोगी परिवार के लिए जाति मामला बहुत बड़ा नुकसान साबित हो रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बाद उनके पुत्र अमित जोगी और अब उनके बहू ऋचा जोगी की जाति प्रमाण पत्र को उच्चस्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है । तथा इस मामले में मुंगेली कलेक्टर को तीन माह के अंदर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है ।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित जोगी

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मृत्यु के बाद खाली हुए मरवाही विधानसभा सीट के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी से अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी का नाम चल ही रहा था कि अजित जोगी के जाति मामले में फैसला आया कि जोगी जी अनुसूचित जनजाति वर्ग से नही आते उनके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए संतकुमार नेताम ने अजित जोगी के जाति प्रमाण पत्र के जांच की मांग किया था जिसमें उच्चस्ततीय जातीय मामले के छानबीन समिति ने अजित जोगी के कंवर आदिवासी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया ।

अमित जोगी

इसके बाद उनके पुत्र अमित जोगी का भी आदिवासी जाति प्रमाण पत्र निरस्त किया गया । मरवाही विधानसभा चुनाव के नामांकन के ठीक पहले अजित जोगी की पुत्रवधू ऋचा जोगी की आदिवासी जाति वाली प्रमाण पत्र जो मुंगेली तहसील से बना था उसकी भी शिकायत किया गया था जिस पर जिला स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचाजोगी की जाती प्रमाण पत्र को निलंबित कर राज्यस्तरीय जाति मामले के उच्चस्तरीय छानबीन समिति को जांच कर निर्णय के लिए भेज दिया था । इस तरह मरवाही उपचुनाव में सिजीजेसी पार्टी से कोई उम्मीदवार चुनाव नही लड़ सका था । लगभग 10 माह बाद उच्चस्तरीय छानबीन समिति का फैसला शनिवार को किया गया । फैसले के अनुसार ऋचा जोगी की आदिवासी समुदाय वाली जाति प्रमाण पत्र को उच्चस्तरीय जातीय मामले के छानबीन समिति ने निरस्त किया है । तथा मुंगेली कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है ।

मुंगेली कलेक्टर अजित वसंत

इस संबंध में मुंगेली कलेक्टर अजित वसंत ने कहा कि ऋचा जोगी की आदिवासी समुदाय वाली जाति प्रमाण पत्र तत्कालीन अधिकारियों द्वारा किन परिस्थितियों में बनाया गया है यह जांच का विषय है । इस मामले में जाँच कर तीन माह के अंदर आवश्यक प्रतिवेदन उच्चस्तरीय छानबीन समिति को प्रस्तुत किया जाएगा ।

कोरोना ने ऑक्सीजन के महत्व को है समझाया हर एक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव

Nbcindia24/ बालोद जिले के अर्जुंदा नगर स्थित ग्राम टिकरी में छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर संसदीय सचिव ने कहा कोरोना के इस संक्रमण काल में हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है यह हम सभी जानते हैं पर्यावरण को संतुलन करने के लिए पौधा व वृक्ष का कितना महत्व होता है आज इसे हमने समझा और जाना है हर एक व्यक्ति को जिम्मेदार और जागरूक होने की जरूरत है।

वृक्षारोपण के दौरान श्री चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा ,श्री रितेश देवांगन पूर्व सरपंच टिकरी श्री ढालू विश्वकर्मा, श्री भुवन सिन्हा ,श्री हरि सेवक मेश्राम, श्री गजानद साहू श्री सुभाष देशमुख, श्री सुभाष गजेन्द्र निज सचिव, हरी साहू , बैगा नेतराम यादव,उपसरपंच अशोक मंडले ,राजू देवांगन ,पिंटू राठी, रेखलाल साहू ,वामन साहू ,दुलेश्वर डडसेना ,कुलदीप साहू ,डेविड सारंग ,हर्ष गुप्ता , वेद सारंग, पीयूष सिन्हा ,पीयूष ताराम, खेमराज साहू, रोहित हिरवानी, निखिल जोशी, तोमू साहू, ऐनु साहू, आयुष कोसरे , युवराज , कमलेश साहू , श्री कांत उके, मौजूद रहे!

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष ने की दिव्यांग,वृद्धा,विधवा पेंशन बढ़ाने की मांग।

Nbcindia24/Balod/वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा– युवा भाजपा नेता व अन्य पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष समेश जैसवाल ने दिव्यांग , विधवा , वृद्धजनों को जीवनव्यापन हेतु पेंशन के रूप में शासन द्वारा प्रदत्त की जाने वाली राशि मे बढ़ोतरी किये जाने हेतु मांग की ।
समेश ने बताया कि बढ़ती महँगाई की वजह से पेंशन के रूप में प्रदत्त सहायता राशि वर्तमान में रु350 है , जो कि एक दशक से अधिक वक़्त से चला आ रहा है ।
बढ़ती महँगाई में इतने में जीवनव्यापन करने में उन्हें बेहद दिक्कत हो रही है , ऐसे में अब पेंशन की राशि बढ़ोतरी का वक़्त आ गया है ।
पेंशन बढ़ोतरी के लिए शहर अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी , कैबिनेट मंत्री अनिल भेड़िया जी , बालोद जिला कलेक्टर को पत्र जारी कर मांग की ।
साथ ही दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष को भी प्रतिलिपि सौंप कर इस मांग को पूर्ण करने में भरसक प्रयास हेतु निवेदन किया ।।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा शहर में कराई गई रंगोली प्रतियोगिता. प्रतिभागियों ने बड़चकर लिया हिस्सा।

कोरोना के रोकथाम के उपाय एवं टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कराई गई रंगोली प्रतियोगिता

Nbcindia24/ बालोद हो यह हमारा छत्तीसगढ़ यह हमारा देश जो नुकसान कोरोना कालखंड में हम लोगों ने देखी है सुनी है आने वाली तीसरी लहर से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस उद्देश्य से इस रंगोली प्रतियोगिता को कराया कि हम अपना टीकाकरण कराएं और कोरोना के प्रति सजग रहें और उन सब का प्रयोग करें जिससे हमें कोरोना ना हो और हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा शहर सुरक्षित रहेगा और शहर सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश सुरक्षित रहेगा इसी उद्देश्य को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में शहर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 40 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया जिसमें प्रवेश निशुल्क था जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 द्वितीय पुरस्कार 1501 एवं तृतीय पुरस्कार 701 रुपया रखा गया था


निर्णायक की भूमिका में श्री संजीव सोनी एवं श्री धीरज शर्मा को रखा गया था निर्णय को कुछ दिन पश्चात एक समारोह में घोषित किया जाएगा

शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने बताया कि हम लोगों ने 40 लोगों को प्रतिभागी बनाया था और सुबह 11:00 बजे से ही हम निर्णायक गण के साथ शहर के लगभग वार्डो से आई सूची के हिसाब से उनके घर जाकर उनकी रंगोलियां को निर्णायक गणों ने देखा और यह देखने को मिला कि इस शहर में कोरोना के प्रति जागरूकता को जगाने की आवश्यकता है सभी ने पूरे शहर में इस कार्यक्रम को सराहा गया हम लोगों ने इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम को कराया था कि आने वाली तीसरी लहर से पहले हम अपने शहर बालोद को सुरक्षित कर सके लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर सकें इस एक छोटे से प्रयास में मिले शहर के सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर मंडल के कमल पंपलिया,नरेंद्र सोनवानी,अमित चोपड़ा,अजय बाफना सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री सुप्रीत शर्मा व राहुल सोनी,युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष कमल बजाज युवा मोर्चा के शहर मंत्री जागेश्वर ढीमर, राम नेताम युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन,
युवा मोर्चा के मुदित जैन, देवेंद्र यादव ईश्वर ठाकुर, विराट राजपूत, हर्ष योगी समर राजपूत,रूपेश सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जनता की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष विकास चोपड़ा के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा भाजपा महिला मोर्चा और शहर मंडल का धरना प्रदर्शन कल।

फाईल फ़ोटो

Nbcindia24/Balod/ जनता की समस्याओं को लेकर बालोद नगर पालिका के खिलाफ भाजपा शहर मंडल व उनकी महिला मोर्चा की टीम के द्वारा आंदोलन की शुरवात कल धरना प्रदर्शन से करेगी शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में कल भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिनमें 15 सूत्री मांग रखी गई इसको लेकर कल एक आंदोलन के रूप में उतर रही है

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर करबद्ध तरीके से हम आंदोलन करेंगे हम इसकी शुरुआत कल धरना प्रदर्शन से कर रहे हैं इसके बाद भी अगर इन 15 मांगों पर विचार कर कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो हम नगर पालिका के अध्यक्ष एवं प्रशासन को जगाने के लिए और जनता के हित में काम करने के लिए सारे वह प्रदर्शन करेंगे जिन से जनता को लाभ हो सके

भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पनपालिया ने बताया कि बालोद में साफ पानी की समस्या हो, प्रधानमंत्री आवास में राज्य के पैसे देने का मामला हो ,चाहे बाजार के विस्थापन की मामला हो ऐसे अनेक मामले को लेकर हम कल आंदोलन कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष ने जो कांग्रेस सरकार के दम पर जो बातें की थी कि मैं इस्तीफा दे दूंगा हम उन्हे याद दिला रहे हैं कि आज आपको बैठे 7 साल हो गए और कांग्रेस की सरकार को बैठे आज लगभग 3 साल होने वाले है आपने इस शहर की जो दुर्दशा की है अब आप पद में रहने के काबिल नहीं है

महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती हितेश्वरी कौशिक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता के हित में खड़े रहने के लिए और उस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की अपील की है

भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक. विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी

Nbcindia24/Balod/ योगेंद्र कुमार उईके अर्जुंदा– भाजपा किसान मोर्चा अर्जुन्दा मंडल की कार्यकारिणी बैठक में स्थानीय स्तर पर किसान हित की मुद्दों को लेकर बैठक हुआ । बैठक में किसान हित पर 14 बिंदुओ पर प्रदेश सरकार को धेरने की रणनीति बनाई गई है। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिन्हा ने बताया अर्जुन्दा सोसायटी में हुए भ्रस्टाचार सहित नकली खादों के साथ खाद वितरण देरी से होने के कारण किसान हित की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार किसानों से अन्याय कर रही है। किसान हित की योजना बैठक में किसान मोर्चा जिला महामंत्री हेमन्त साहू, जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री लेवन देशमुख,कोषाध्यक्ष महेंद्र सोनकर , गौकरण मेरिहा, रोहित यादव, वरिष्ठ किसान नेता शैलेन्द्र साहू, भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, प्रशांत भारद्वाज, विश्वजीत तिवारी, दीपेश देशलहरा, सहित किसान मोर्चा के साथी जन उपस्थित रहे ।

Exclusive_ क्या आप बस से कहीं जाने वाले हैं तो ठहरिए क्योंकि बस के पहिए ठहर चुके…

Nbcindia24/ छत्तीसगढ़ में बसों के पहिए थम गए हैं ऑपरेटरों ने अनिश्चितकाल के लिए बसें बंद कर दी हैं बता दे 28 जून से छत्तीसगढ़ यातायात बस महासंघ ने क्रमबद्ध तरीके से धरना शुरू किया था पर आज पूर्ण रूप से बसों को रोक दिया गया हैँ डीजल के बढ़ते दामों के साथ यात्री किराया बढ़ाने की मांग की है बस संचालकों की मांग है कि 40 फीसदी बस किराये में वृद्धि होनी चाहिए, जो बस खराब है या जिन बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, उन बसों के टैक्स ना लिया जाए. बस संचालकों ने राज्य सरकार को 13 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया था

सैयद अनवर अली छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन का आज आखिरी दिन है. यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो हम मजबूर होकर बसों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर रहे. पूरे प्रदेशभर की बसें आज से बंद हो जाएगी. इस वजह से यात्रियों को भी असुविधा होगी.