ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर,छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती मनाई गई।

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा – शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर,छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम शहीद महेंद्र कर्मा जी के तैलचित्र में माल्यार्पण व तिलक वंदन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके द्वारा प्रदेश हित में व कांग्रेस पार्टी के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यो को स्मरण किया गया दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ,उत्तर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह ,नगर अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस रामू शर्मा ,ब्लॉक सचिव डोमेन्द्र सावलकर ,नगर अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जावेद खान ,अनिल कोम्बे ,पूर्व पार्षद रमेश भगत ,जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ विलियम भौरा  उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *