रायपुर से जगदलपुर जा रही रॉयल यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस्तर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोरनापाल निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। एक महिल
तेज रफ्तार बस बनी मौत का कारण, NH-30 पर पलटी यात्री बस
जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर आ रही रॉयल यात्री बस बस्तर थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोरनापाल निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।












Leave a Reply