राकेश मिश्रा पेंड्रा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में किसानों के बीच चिंता और दुख का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश और तूफान का दौर जारी है। इसी दौरान राजमेरगढ़ क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे 10 भैंस इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पशुपालक मौके पर पहुंचे। एक साथ 10 मवेशियों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना चुनौती बन गया है। वहीं प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को जल्द राहत देने की मांग की जा रही है।












Leave a Reply