फिर एक बार उदंती सीतानदी अभ्यारण्य प्रशासन ने अतिक्रमणकारियो को खदेड़ने में हुई सफल

गरियाबंद @ जिले में फिर एक बार उदंती सीतानदी अभ्यारण्य प्रशासन ने अतिक्रमणकारियो को खदेड़ने में सफल हुई है, उपनिदेश वरुण जैन ने इस बार तैरेंगा रेंज के गोना बीट में बेदखली की कार्यवाही किया है, इस जंगल में लगे 8 हजार पेड़ो को काटकर 16 अतिक्रमणकारियो ने 21.48 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया था।

कब्जाधारियों ने जमीन को धान और मक्का लगाने दूसरे किसानों को लीज पर दे रखा था, पिछले 12 सालों से लिए कब्जा को हटाने प्रशासन ने धमतरी जिले के वन अमला का भी सहयोग लिया, बेदखली के साथ वन अमला खाली जमीन पर वाटर हार्वेस्टिंग पिट की खोदाई भी कर दिया, साथ साथ 600 से ज्यादा पौधे रोप दिए गए, ताकि दोबारा अतिक्रमण कारी इस जमीन पर काबिज न हो सकें।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *