nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत शहीद अस्पताल के पास वार्ड क्रमांक 14 में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू एवं उपअभियंता राकेश पाठक द्वारा निरीक्षण किया गया एवं ₹800 की दवाइयां क्रय की गईl उन्होंने बताया कि अब तक 25 हजार रुपए की दवाइयां बिक्री की जा चुकी है एवं कुछ दवाइयां कम थी उसे मंगाने हेतु निर्देशित किया गया हैl सरकार ने गरीबों और वंचित वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू की गई हैl सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन कि इस योजना से दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो l दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों की बिक्री की जा रही है, सर्दी, खांसी, बुखार एवं ब्लड प्रेशर जैसे आम बीमारियों की 500 से भी अधिक दवाएं/ एंटीबायोटिक एवं सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे l यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य एमआरपी में 55% से भी अधिक छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायत दवा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना की शुरुआत की गई हैl
नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर से आम लोग दवाइयां प्राप्त करने लगे ।

Nbcindia24











Leave a Reply