आबकारी अमला द्वारा की गई अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

आबकारी अमला द्वारा की गई अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

 

 

धर्मेन्द्र यादव  धमतरी / जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा ने बताया कि नगरी के ग्राम बहनापाथरा नाला में आबकारी अमला द्वारा कार्यवाही कर 90 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया तथा लगभग दो हजार किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया।

 

साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रद्युम्न नेताम, निशांत साधु, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *