आज सुबह हुआ एक बड़ा हादसा,इस हादसे में एएसआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,वही दो आरक्षक गंभीर रुप से हुए घायल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही @ जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जहां कोरबा जिले के पाली थाना के एएसआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पाली थाने के एसआई विलायत हुसैन सहित पांच लोग एक मामले के आरोपी की पतासाजी में उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले गए हुए थे।

जहाँ से वापस लौटने के दौरान सुबह साढ़े 6 बजे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास स्थित गांव खंता पहुँचे ही थे कि सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चलते तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और कई मीटर घसीटते हुए पलट गई जिसमें सामने की सीट पर बैठे एसआई विलायत हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई और दो आरक्षक घायल हो गए जहां आरक्षक शैलेंद्र तंवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है वही मृतक एसआई के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *