Breaking
शनि. मई 16th, 2026

कांगेर वेली नेशनल पार्क मे पाया गया दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़

राजेन्द्र बाजपेयी जगदलपुर/ बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में पाया गया दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़ जिसका वैज्ञानिक नाम केरिवोला पेक्टा है कांगेर वेली नेशनल पार्क में चमगादड़ की एक नई प्रजाति मिली है, जो यहां के स्टाफ के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है यह बेहद अनोखा चमगादड़ न पूरे काले रंग का न होकर नारंगी और काले रंग का है इस चमगादड़ को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी कलाकार ने बेहद बारीकी से अपनी कारीगरी दिखाते हुए उस पर पेंट कर दिया हो, इसका खूबसूरत रंग देखकर चमगादड़ो के विषय में फैली सभी नेगेटिव बातेँ बेमानी लगती हैं।

इन दिनों रंग बिरंगा ये चमगादड़ चर्चा में है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार रंग बिरंगी प्रजाति के इस बैट को पेटेंड बैट के नाम से भी जाना जाता है, इसका वैज्ञानिक नाम “केरीवोला पिक्टा” है।

बताया जाता है कि ये ज्यादातर सूखे इलाकों या ट्री हाउस में पाए जाते हैं, इनका वजन मात्र 5 ग्राम होता है।

38 दांतों वाला यह चमगादड़ सिर्फ कीड़े मकोड़े खाता है, चमगादड़ो की यह प्रजाति भारत और चीन समेत कुछ एशियाई राज्यो में मिलती है।

भारत की बात करें तो सबसे पहले इसे साल 2019 में केरल में देखा गया था, जिसके बाद साल 2020 में इसे उड़ीसा में देखा गया, उसके बाद पहली बार इसे बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में देखा गया है, चमगादड़ की दूसरी प्रजातियों के मुकाबले यह पेटेंड बैट बेहद खूबसूरत दिखता है. अधिकांश अन्य चमगादड़ों की तरह पेंटेड बैट भी देर शाम को निकलता है और सक्रिय रहता है क्योंकि जब अंधेरा हो जाता है तब इकोलोकेशन का उपयोग करके यह कीड़ों के लिए शिकार करता है।

नेशनल पार्क में दिखने वाले दुर्लभ प्रजाति के इस चमगादड़ का दिखना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ।

खुले में शौच करते पकड़े गए दो युवक, कान पकड़ उठक-बैठक करने की मिली सजा।

संजय गुप्ता/ बलरामपुर में स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाने वाले 2 युवकों को नगर पंचायत की महिला स्वच्छता निगरानी टीम ने उठक-बैठक कराकर दण्डित किया है वीडियो बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..

नगरपंचायत रामानुजगंज में बहने वाली कन्हर नदी को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है वहीं दुसरी तरफ कुछ असमाजिक लोगों के द्वारा इस स्वच्छ का माखौल उड़ाते हुए दिखाई दिए. सोमवार को कन्हर नदी में शिव मंदिर घाट पर खुले में शौच करके गंदगी फैलाने वालों को पकड़कर नगर पंचायत स्वच्छता महिला टीम के द्वारा उठक-बैठक कराया गया और उन्हें समझाइश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर शौच नहीं करने के लिए सुलभ शौचालय का उपयोग करने कहा गया. दोबारा पकड़ने जाने पर जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत भी दी गई.

नगर पंचायत के द्वारा रामानुजगंज में सभी नदियों घाटों के किनारे स्वच्छता जागरूकता का पोस्टर लगाया गया है नियमों के अनुसार कोई व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पकड़ा जाता है, तो उससे सजा के तौर 200 -500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा. जो पैसे नहीं भर सकता, उसे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई जाती है, ताकि उसे याद रहे कि खुले में शौच करना न सिर्फ महंगा पड़ेगा.

वायरल वीडियो:- फर्जी FCI अधिकारी बन धान खरीदी केंद्र में दी दबिश, शक होने पर किसानों ने खदेड़ा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।

कवर्धा/ जिले के धान खरीदी केंद्र में 4 से 5 लोग फर्जी FCI अधिकारी बनकर दबिश देने पहुँचे, जहां सूत्र बतलाते है धान चेकिंग के नाम पर दबाव बना वसूली करने के फिराक में थे, लेकिन पैसे की वसूली करते इससे पहले किसानों को शक हो गया और उनसे उनकी आईकार्ड पहचान पत्र पूछें गए, लेकिन किसी ने भी अपने FCI अधिकारी होने का कोई प्रूफ़ नही से पाए, काफी देर तक बहस के बाद आक्रोशित किसानों ने उन्हें खदेड़ दिया।

वायरल वीडियो?

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे, वही वायरल हो रहे वीडियो कवर्धा जिले के पंडरिया कुंआमालगी का बतलाए जा रहे।

छत्तीसगढ़ मॉडल की दम भरने वाली सरकार में वैकल्पिक रूप से संचालित स्कूल में हो रही तालाबंदी। देखे वीडियो

क्या यही है छत्तीसगढ़ मॉडल और क्या ऐसे ही गढ़े जाएंगे बच्चों का भविष्य।

देखें वीडियो?

Nbcindia 24/ बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पापरा में पिछले 2 साल से मिडिल स्कूल भवन जर्जर होने के चलते गांव के पंचायत हाल में मिडिल स्कूल संचालित किया जा रहा था जहाँ 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।

 

एनबीसी इंडिया 24 से चर्चा करते हुए पालक समिति के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने बतलाया 

2 साल पूर्व जर्जर मिडिल स्कूल भवन में बैठ बच्चें जान जोखिम में डाल पढ़ाई कर रहे थे। जिसे देखते हुए हम सब ग्रामवासियों ने जर्जर स्कूल भवन में तालाबंदी कर दिया था। जिसके बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासन की टीम गांव पहुँच चर्चा कर पंचायत भवन में वैकल्पिक रूप से स्कूल लगाने सहमति बना जल्द ही नए स्कूल भवन की स्वीकृत करा भवन बनाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके 2 साल बीत जाने के बाद भी स्कूल भवन नही बना ऐसे में हम सब पालको व ग्रामीणों के साथ शाला विकास समिति मिलकर अस्थाई रूप से पंचायत में संचालित स्कूल में ताला जड़ प्रदर्शन कर नए स्कूल भवन की मांग कर रहे हैं।

 

खबर लिखे जाने तक शिक्षा विभाग और ना ही प्रशासन की कोई टीम मौके पर पहुंची है।

Big न्यूज़_ शावकों के साथ नजर आई शेरनी, दहशत में क्षेत्रवासी_ देखें वीडियो

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में वन्य प्राणियों की हलचल ने क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी है सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पूर्व तेंदुए की मौजूदगी से लोग चिंतित थे तो वहीं अब तीन शावकों के साथ शेरनी देखे जाने से क्षेत्रवासियों की रातों की नींद और दिन के चैन उड़ गई जिसके चलते लोग मॉर्निंग व इवनिंग वाक पर घर से निकलने डरने लगे हैं।

देखें वीडियो?

तो वही वन विभाग व प्रशासन क्षेत्रवासियों को घर पर ही सुरक्षित रहने मुनियादी करा सुबह और शाम घर से अकेले अलग थलक क्षेत्र में जाने से पाबंदी लगा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को भोपालपटनम और रूद्रारम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बंडलनाला के पास शेरनी के साथ तीन शावकों को देखा गया।

एक सोशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के उप संचालक देवेंद्र मेहर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में एक तेंदुए के अलावा तीन शावकों के साथ बाघिन को देखा गया है लगातार हमारे विभाग के कर्मचारी नजर बनाए हुए है।

दूल्हा-दुल्हन के क्रेन से स्टेज पर एंट्री के दौरान हुआ हादसा, जमीन पर गिरा कपल video viral

Nbcindia24/रायपुर के होटल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में जब दूल्हा दुल्हन क्रेन के माध्यम से स्टेज पर एंट्री कर रहे थे। उसी दौरान अचानक क्रेन हादसा हो गया। जिससे दूल्हा दुल्हन क्रेन से जमीन पर गिर गए।

दरअसल राजधानी रायपुर के होटल सयाजी में बड़े ही धूमधाम से विवाह कार्यक्रम दौर चल रहा था। और सभी महेमान दूल्हा-दुल्हन का स्टेज पर आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आसमान में रंगबिरंगी रौशनी के बीच हवा में क्रेन के जरिए दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा स्टेज पर लाया जा रहा था। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार स्टेज पर पहुँचने से पहले क्रेन टूट गया। जिससे दूल्हा-दुल्हन जमीन पर गिर गए।

राहत की बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन को मामूली चोट ही आई और कोई बड़ी घटना नही हुई।

सब इंजीनियर की पत्नी ने अपने पति को रिहाई कराने वीडियो जारी कर नक्सलियों से लगाई गुहार।

Nbcindia24/बीजापुर/ विगत चार दिन से माओवादियों की गिरफ्त में सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता ने वीडियो जारी कर नक्सलियों से गुहार लगाई है।

अर्पिता अपने पति को वापस लाने बीते शनिवार जंगल मे दाखिल हुई है.उनके साथ कुछ स्थानीय मीडिया कर्मी भी थे.गाँव वालों के माध्यम से अर्पिता लगातार नक्सलियों से उनके पति को रिहा करने की अपील कर रही है

पति को छोड़ने नक्सलियों से अपील करती पत्नी अर्पिता

बतलादे की विगत गुरुवार दोपहर मनकेली गोरना गाँव से PMGSY की सड़क निरीक्षण पर निकले विभाग के सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा और प्यून लक्ष्मण परतागिरी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था, शनिवार रात नक्सलियों ने प्यून लक्ष्मण को रिहा कर दिया , लेकिन सब इंजीनियर अब भी नक्सलियों के कब्जे में बतलाया जा रहा है।

 

अभी तक भी नक्सलियो द्वारा सब इंजीनियर अजय रोशन को रिहा नही करने के चलते सब इंजीनियर की धर्मपत्नी अर्पिता रोशन अपने पति को नक्सलियो के चंगुल से रिहा करवाने स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ मानकेलि गोरना के लिए रवाना हुई है.अर्पिता ने मनकेली गोरना इलाके में जाने से पहले मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से अपील की है कि नक्सली उनके पति को निशर्त रिहा करें और उन्हें किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं।

 

अर्पिता के साथ उसका 3 साल का बेटा भी है जिसे गोद में लेकर जंगल गईं है.सड़क नहीं होने के चलते कही बाइक में तो कही पैदल सफर कर नक्सलियों तक पहुंचने की की कवायद हो रही है।

पत्नी तो अपने पति को नक्सलियों के कब्जे से छुड़वाने अपने स्तर पर प्रयास कर रही है. लेकिन जरूरत है शासन-प्रशासन को भी ऐसे विषम परिस्थितियों में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की रक्षा कर उनके सकुशल घर वापसी की दिशा में प्रयास करें।

झुपत झुपत आबे दाई माता भक्ति गीत पर झूम उठे पुलिस अधिकारी व जवान, देखें वीडियो..

Nbcindia24/राजेन्द्र बाजपेयी जगदलपुर/छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा पूरे विश्व में विख्यात है, जहां प्रदेश ही नही बल्कि देश और विदेश से भी सैलानी घूमने व माता की दर्शन करने पहुंचते हैं, यही वजह है कि बस्तर दशहरा देखने आने की संख्या अधिक होती है, जिसके चलते पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बाद जिम्मेदारी है, जिन्हें सुरक्षा में लगे जवान व अधिकारी बखूबी निभाते आ रहे, ड्यूटी के दौरान सुरक्षा में लगे जवान कई बार तनाव से भी घुजरते है।

देखें वीडियो.?

इस सबके बीच कभी-कभी ऐसा भी दृश्य देखने को मिलता है, जब ड्यूटी में लगे अधिकारी और जवान तनाव को भूल मस्ती में नजर आते है।

ऐसा ही एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा, जिसमे पुलिस अधिकारी और जवान माता की भक्ति में खूब झूमते नजर आ रहे हैं, यह वीडियो बस्तर दशहरा का बतलाया जा रहा है, जहां झुपत झुपत आबे दाई की छत्तीसगढ़ी गीत बजते ही अधिकारी और जवान उत्साह में झूमते उठे।

 

 

जिंदगी को हां, ड्रग्स को ना’, पाए “निजात” जिंदगी को बनाए खूबसूरत। वीडियो संदेश आपके लिए.

Nbcindia24/मोहम्मद जावेद सिद्दीकी कोरिया/ छत्तीसगढ़ के कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान से पुलिस और जनता के बीच की दूरी काफी कम होने के साथ अच्छे संबंध भी स्थापित हो रहे हैं और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। यही वजह है कि उनके द्वारा चलाया जा रहे जनहित से जुड़े अभियान की चर्चा देश ही नहीं बल्कि सात समुंदर पार विदेशों में भी होने लगा है।

संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया

इन्हीं अभियानों में से एक अभियान “निजात” है। आप सभी जानते वर्तमान परिवेश में किस तरह बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग नशे के आदी हो रहे। और इन्हीं सब से हमारे पीढ़ी को दूर करने “निजात” अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हमारे पीढ़ी को नशे से दूर रख उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपराध की घटनाओं को भी लगाम लगाम लगाया जा सके।

 

कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पूरे जिले में “निजात” नाम से नारकोटिक्स नशे के खिलाफ एक अभियान चारों तरफ चर्चा है

अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड के सूफी गायक कैलाश खेर आगे आकर कोरिया पुलिस के “निजात” मेडिकल नशे के खिलाफ जारी अभियान की सराहना करते हुए लोगों से पुलिस की सहयोग करने की अपील है।

 

गायक कैलाश खेर ने अपने संदेश में कहा:- “जिंदगी को हां ड्रग्स को ना”, निजात अभियान में कोरिया पुलिस का सहयोग करें और जिंदगी को खूबसूरत बनाने में आगे आए, मैं आप सभी से यह आग्रह करता हूं कि आप सुखी तो मेरा देश सुखी जी सुखी तो मेरा जहान सुखी।

भगवान तिवारी

इसी तरह एक और अभिनेता भगवान तिवारी ने भी “निजात” अभियान के सराहना करते हुए लोगों से अपील कहां:- ड्रग्स को ना कहिए जीवन को हां कहिए निजात अभियान में कोरिया पुलिस की पूरी मदद करें अपने साथ-साथ पूरे समाज को स्वस्थ निरोग और निर्भय बनाइए जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़।

द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन गुत्थी

सोनी चैनल में आने वाले “द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन गुत्थी ने भी कोरिया पुलिस की सहयोग करने लोगों से अपील की है।

 

पहले शाला और शौचालय की सफाई, फिर स्कूल में बैठकर पढ़ाई, वीडियो वायरल होते ही शिक्षकों की खुली पोल।

यहां पढ़ाई से पहले बच्चे स्कूल और शौचालय की करते हैं सफाई

छात्र स्कूल में झाड़ू लगाने के साथ करते हैं शौचालयों की सफाई, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ का आदिवासी बाहुल्य जिला सरगुजा ( अंबिकापुर ) ग्रामीण इलाकों में आज भी शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। बच्चे घर से स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं लेकिन वहां पढ़ाई के अलावा बाकी सब होता है। बच्चे पढ़ाई न कर शिक्षक के आदेश पर दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में प्रकाश में आया है। यहां के प्राथमिक शाला नउवापारा पुरकेला के बच्चों के स्कूल के शौचालय व परिसर की साफ – सफाई करने का ( वीडियो वायरल ) व्यवस्था की पोल खोल रहा है। बच्चे वीडियो में स्कूल के शौचालय की सफाई करते नजर आ रहे हैं। बच्चों से यह काम शिक्षकों के द्वारा ही कराया जा रहा है। प्रधान पाठक के सामने बच्चे स्कूल की सफाई कर रहे हैं। लेकिन इसको देखने वाला और सुनने वाला कोई नहीं है।

दरअसल यह वीडियो अंबिकापुर के कुछ वाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। इसके बाद इस पर कुछ लोगों ने संज्ञान लिया।

विजय कुमार ( हेडमास्टर प्राथमिक शाला नऊरापारा पुरकेला )

मामले में स्कूल के हेडमास्टर विजय कुमार से पूछा गया तो उनका कहना था कि बच्चे खुद-ब-खुद ही स्कूल परिसर की साफ सफाई करते हैं।

संजीव कुमार झा ( कलेक्टर अंबिकापुर )

इस मामले में कलेक्टर संजीव कुमार झा का कहना है कि इस मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई जा रही है। संबंधित पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।