Breaking
शनि. मई 16th, 2026

73वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की उन्होंने कहा की क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण हेतु इसी वर्ष कानून लाया जाएगा।

नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर के भूखंड हेतु बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी।
शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी।
लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण एवं बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र, युवा रोजगार हेतु आरंभ किए जाएंगे। शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा।
शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी।
प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने हेतु जगदलपुर में शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी आरम्भ की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में प्रारंभ की जाएगी। नल कनेक्शन प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए मानवीय हस्तक्षेप मुक्त किया जाएगा। महिला सुरक्षा हेतु प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
वृक्ष कटाई अनुमति के नियमों का सरलीकरण करते हुए नागरिकों के हित में नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जायेंगे।
खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर इत्यादि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। श्रमिक परिवारों की बेटियों हेतु मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत हितग्राहियों की प्रथम 2 पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

 

हक के लिए जिद के आगे झुका प्रशासन, किसान तिहार सिंह तारम की सालों पुरानी मांग हुई पूरी, चौथा स्तंभ को कहा कोटि-कोटि धन्यवाद

Nbcindia24/ बालोद जिले के कुसूमकसा निवासी किसान तिहार सिंह तारम की सालों पुरानी मांग उनके दृढ़ इच्छाशक्ति व जिद के आगे प्रशासन को चंद घंटों में पूरा करने पर मजबूर कर दिया पीड़ित किसान 2016 से अपने निजी भूमि खसरा नंबर 1236, रकबा 0.51 हे. भूमि को न्यायालय तहसीलदार दल्ली राजहरा द्वारा राजस्व अभिलेख से गायब करने व धान बेचने से वंचित होने की बात कहते हुए दोबारा ऋण पुस्तिका क्रमांक 222175 में वापस दर्ज कराने की मांग को लेकर सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर लगा रहे थे पर किसी ने किसान की समस्या का सुध नही लिया।

किसान ने चौथे स्तम्भ को कहा कोटि-कोटि धन्यवाद?

थकहार कर किसान आज 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अपनी मांग को लेकर जब कुसुमकसा (शिकारीटोला) धान खरीदी केंद्र के सामने धरने पर बैठ 29 जनवरी तक मांग पूरी नही होने पर 30 जनवरी को आत्महत्या की चेतवानी दी।

किसान द्वारा शासन-प्रशासन को दी गई अल्टीमेटम व धरना प्रदर्शन को हमने nbcindia24 में प्रमुखता से प्रकाशन किया

इसके साथ ही तमाम चैनलों ने चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन कर खबर प्रकाशित किया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ धरण स्थल पहुँच किसान को अस्वासन दिया कि आज ही आपकी समस्या का निदान कर देंगे और हुआ भी वही प्रशासन ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलवा सालों पहले हुई त्रुटि को सुधर किसान के नाम वापस उनकी जमीन कर दी।

ऐसे में किसान का खुशी का ठिकाना नही रहा समस्या का निदान होते ही चौथे स्तंभ का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप मेरी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुचाया और मेरा सालों पुराना मांग एक दिन में ही पूरा हो गया मैं आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।

 

खबर का असर:- आज ही रिकॉर्ड सुधारने की बात कहते हुए किसान को अपने साथ ले गए अधिकारी, किरकिरी होने के बाद प्रशासन ने दिखाई  संवेदनशीलता।

बालोद/ किसी ने सच कहा है हक हाथ जोड़ने से नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के बाद ही हक मिलती है ताजा उदाहरण बालोद जिले के कुसुमकसा निवासी किसान तिहार सिंह तारम के मामले में देखने को मिला किसान 2016 से अपने निजी भूमि खसरा नंबर 1236, रकबा 0.51 हे. भूमि को न्यायालय तहसीलदार दल्ली राजहरा द्वारा राजस्व अभिलेख से गायब करने का आरोप लगा धान बेचने से वंचित होने की बात कहते हुए दोबारा ऋण पुस्तिका क्रमांक 222175 में वापस दर्ज कराने की मांग को लेकर सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर लगा रहे थे पर किसी ने किसान की समस्या का सुध नही लिया।

वही किसान द्वारा आज 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अपनी मांग को लेकर जब कुसुमकसा (शिकारीटोला) धान खरीदी केंद्र के सामने धरने पर बैठ 29 जनवरी तक मांग पूरी नही होने पर 30 जनवरी को आत्महत्या की चेतवानी दी तो प्रशासन हरकत में आया।

जनपद सदस्य संजय बैस

जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा किसान की मांग जायज

किसान को धरना स्थल में समर्थन देने पहुँचे क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा किसान की मांग जायज है प्रशासन को उनकी मांग पर अमल करना चाहिए आज जब किसान अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे तो अधिकारी आज ही रिकार्ड सुधारने की बात करते हुए अपने साथ ले गए इतने दिनों तक क्यों मांग पर ध्यान नहीं दिया गया क्या अपने हक के लिए जनता को इसी तरह आवाज उठाना पड़ेगा।

किसान के समस्या का आज हो जाएगा समाधान

वही इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी प्रेमलता चंदेल ने बतलाया कि रजिस्ट्री में खसरा नंबर गलती से दूसरे नंबर पर चड़ गई थी 1226 की रजिस्ट्री होनी थी जो कि 1236 में त्रुटिपूर्ण रजिस्ट्री हो गई थी जिसके चलते समस्या आई थी और किसान धरने पर बैठ गए थे जिन्हें समझा कर धरना खत्म करा दोनों पक्षों को बुला आज किसान की समस्या को हल किया जा रहा है और संबंधित जमीन के धान को भी किसान से खरीदा जाएगा।

बिग न्यूज़:- किसान तिहार सिंह तारम धान खरीदी केंद्र के सामने बैठे धरने पर, नहीं पहुंचा शासन-प्रशासन का कोई नुमाइंदा

बालोद/ किसान हितेषी छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार में अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे अन्नदाता किसान ने 1 दिन पूर्व अल्टीमेटम दे आज सुबह से ही कुसुमकसा (शिकारीटोला) धान खरीदी केंद्र के सामने बैठे धरने पर हैरानी की बात है किसान द्वारा धरने पर बैठने की जानकारी देने के बावजूद खबर लिखे जाने तक शासन-प्रशासन का कोई नुमाइंदा किसान से चर्चा कर आश्वासन देने नहीं पहुंचा।

दरअसल क्या था पूरा मामला इस लिंक को क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

https://nbcindia24.com/?p=8352

https://nbcindia24.com/?p=8352

चेतावनी:- अपनी समस्या को लेकर शासन-प्रशासन के चक्कर लगा थक चुके उम्र दराज किसान ने आत्महत्या की दी चेतावनी

बालोद/ दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया के विधानसभा क्षेत्र बालोद जिले के डौंडीलोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा से जुड़ा है।

 

Nbcindia24 से चर्चा के दौरान पीड़ित किसान तिहार सिंह तारम ने बतलाया कि मेरी निजी भूमि खसरा नंबर 1236, रकबा 0.51 हे. भूमि को न्यायालय तहसीलदार दल्ली राजहरा द्वारा राजस्व अभिलेख से गायब करने के चलते वर्तमान में धान बेचने से वंचित हो रहा हूं जिसके चलते मैं कल 25/01/2022 से 29/01/2022 तक परिवार सहित धान खरीदी केंद्र कुसुमकसा (शिकारीटोला) में बैठ धरना दूंगा।

इस दौरान उनकी मांग को पूरा करते हुए ऋण पुस्तिका क्रमांक 222175 में वापस दर्ज नहीं किया गया तो उन्होंने 30/01/2022 को आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।

दरअसल पूरा मामला 2008-9 से शुरू हुआ जिसकी जानकारी 2016 में बोर खनन के लिए b1 नकल निकाले जाने पर राजस्व भू अभिलेख शाखा से उनका नाम गायब होने की मिली तब से लेकर आज तक शासन-प्रशासन के चक्कर लगाते लगाते पैर के जूते घिस गए परंतु उनके समस्या पर कोई जिम्मेदार ध्यान नही दिए।

पीड़ित तिहार ताराम ने बतलाया की अपने मांग को लेकर वे कलेक्टर जनदर्शन से लेकर ग्राम सुराज लोक सुराज सहित कई जगह फरियाद लगा चुके हैं पर उन्हें निराशा ही हाथ लगा जिसके चलते 2016 से अपनी जमीन में उपजे धान सरकार को नहीं बेच पा रहे हैं जिसका सीधा उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान भाइयों को बतलाया गया किसान दिवस का महत्व।

Balod/ एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा कल 23 दिसम्बर को बालोद ब्लॉक के 2 गांव पैरी और करहीभदर में किसान दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच , विशेष अथिती एस के शर्मा सर उद्यानिकी विभाग, जनपद सदस्य एव गणमान्य नागरिको ने अपनी सहभागिता दिऐ।
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित किसान भाई बहनो को योजना से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया साथ ही किसान दिवस का महत्व ,क्यु मनाया जाता है जैसी बातो की जानकारी संस्था प्रमुखो द्वारा दिया गया |

साथ ही किसान उत्पादक संगठन (FPO ) बनाने के फायदे तथा कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी गई ,उद्यानिकी विभाग प्रमुख एस के शर्मा जी व्दारा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया
कार्यक्रम में ग्रामीण जन सहित वृत्ति संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेन्द्र यादव ,एग्रीकल्चर एक्सपर्ट शाहनवाज़ मंसुरी ,प्रवीण बागडे एवं ग्राम समन्वयको ने अपना योगदान दिया कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को भेंट स्वरूप कटहल के पौधे वितरण किए गए

आईजी सरगुजा श्री यादव और कलेक्टर श्री धावड़े ने संयुक्त रूप से किया अंतरराज्यीय बैरियर घुटरीटोला का निरीक्षण

 

अवैध धान परिवहन को रोकने राजस्व एवं पुलिस की टीमों को सूचना तंत्र को मजबूत करने और नाकों, चेकपोस्ट के साथ ही छोटे रास्तों पर भी निगरानी करने के निर्देश

Nbcindia24/मोहम्मद जावेद सिद्दीकी कोरिया/ सरगुजा आईजी श्री अजय यादव एवं कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज अंतरराज्यीय बैरियर घुटरीटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान परिवहन और नशीले पदार्थों के परिवहन की जांच और कार्यवाही की जानकारी लेकर ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन को रोकने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमें नाकों, चेकपोस्ट के साथ ही छोटे रास्तों पर भी निगरानी करें। हिस्ट्रीशीटर, कोचियों-बिचौलियों पर निगरानी रखें। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कारगर कार्यवाही करें जिससे ऐसे लोग हतोत्साहित हों। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर निर्देश दिये कि आम नागरिकों और जिले से लगने वाले बॉर्डर के जिलों में अपना सूचना तंत्र मजबूत करें।

कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने बताया कि धान उपार्जन अवधि के दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में 12 चेकपोस्ट बनाये गए हैं और सभी में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही अवैध धान की रोकथाम और सघन जांच हेतु जांच दल का गठन किया है। जिले में गठित जांच दल में बैकुण्ठपुर, सोनहत, मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और जनकपुर के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति एवं खाद्य निरीक्षक को संबंधित क्षेत्र की निगरानी करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ श्रीमती नयनतारा तोमर एवं राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

धान खरीदी में देरी, बिचौलियों को धान बेचने मजबूर होने लगे किसान, भाजपा नेता सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के खाते में 20-20 हजार एडवांस डालने की मांग, कांग्रेस ने किया पलटवार।

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 दिसंबर से धान खरीदी करने की घोषणा के किसान आधे दामों में बिचौलियों को अपने धान बेचने को मजबूर होने लगा है। भाजपा ने कहा दिवाली मनाने और मजदूरों को मजदूरी देने सरकार किसानों के खाते में डाले 20-20 हजार एडवांस।

बालोद जिला के अधिकांश क्षेत्र में रोपाई के दौरान बारिश में हुई देरी से किसान देर से रोपाई किए। तो वही रोपाई के बाद फसल में बीमारियों ने डेरा डाल दिया। जिन्हें किसान दवाई का छिड़काव कर बचाया। इन सबके चलते फसल की पैदावार भी कम हुई। ऐसे में अपनी मेहनत से उगाए धान की फसल को सहेज किसान कटाई व बिजाई करने में जुटे हुए है। लेकिन सरकार द्वारा 1 दिसम्बर से धान खरीदी की घोषणा के बाद किसानों की मुशीबत बढ़ गई।

लेखराम किसान ग्राम गुजरा

गुजरा के किसान लेख राम ने कहा हमारे पास ना तो धान रखने की जगह है और ना ही मजदूरों को देने के लिए पैसा। ऐसे में हम किसान कम दामों में अपने धान बिचौलियों के पास बेचने को मजबूर हो रहे।

सोमेश साहू ग्राम गुजरा

भाजपा नेता व किसान सोमेश साहू ने कहा हम किसानों के पास धान रखने जगह नहीं है। लगातार कटाई और मिजाई जारी है। दीपावली के बाद जोरो से धान की कटाई होगी। ऐसे में किसान धान को कहां रखेंगे। बोरी की भी समस्या है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द किसानों की समस्या को देखते हुए धान की खरीदी करें। हमारे भाजपा सरकार में एक नवंबर से धान खरीदी होता था। तो किसानों को समस्या नहीं होता था।

राकेश यादव भाजपा नेता

प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव ने सरकार को घेरते हुआ कहा मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र और किसान हितैषी कहते है। 1 महीने लेट धान खरीदी कर कोचिए को लाभ पहुचांना चाहते है। धान कटाई और मिजाई का कार्य जोरो पर है। किसानों के पास मजदूरों को मजदूरी देने पैसा नहीं है सामने दिवाली है किसान कहाँ से पैसा लाएगा। ऐसे में किसान बिचौलियों को आधा दाम में धान बेचने को मजबूर हो रहे। कांग्रेस की सरकार किस मुंह से कहते हम किसान हितेषी हैं।

भाजपा मंत्री यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार से किसानों के खातों में 20-20 हजार एडवांस डालने की मांग की है। ताकि किसान मजदूरों को मजदूरी दे दिवाली मना सके।

रतिराम कोसमा कांग्रेसी नेता

वही भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता रतिराम कोसमा ने कहा 15 साल में कितना किसानों की चिंता की भाजपा किसान जानते है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों की चिंता करने वाली किसान हितैषी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार दीपावली से पहले एक नंबर को किसानों को दीपावली मनाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त डालने जा रहे हैं।

जेल जाबो आंदोलन- यह महज आंदोलन नहीं, यह एक क्रांति है, छत्तीसगढ़यों का छत्तीसगढ़यां क्रांति है, नकली कीटनाशक नकली खाद और खाद माफियाओं के खिलाफ क्रांति है, जबर क्रांति है।

नकली खातु और नकली कीटनाशक मामले पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बैनर तले रायपुर में हजारों लोगों ने दी गिरफ्तारी 

 

Nbcindia24 यूटयूब पर देखें पूरी खबर

लोद जिले से पहुंचे 300 से अधिक क्रांतिकारियों ने कहा – जेल जाने से डर नहीं, अधिकारों के लिए मरते दम तक लड़ेंगे

खेतों को बंजर करने के लिए नकली कीटनाशक बेची जा रही है – अमित बघेल

Nbcindia24/रायपुर शनिवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के हजारों सदस्यों ने रायपुर के बूढ़ातालाब में जमकर प्रदर्शन किया। एक दिवसीय जेल जाबो आंदोलन में पूरे प्रदेश भर से लोग पूरे परिवार के साथ गिरफ्तारी देने रायपुर पहुंचे थे। नकली खातु, नकली कीटनाशक के विरोध में बालोद जिले से 300 सेनानी परिवार के साथ रायपुर पहुंचे थे। जहां जमकर भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल ने मंच से नकली केमिकल बेचने वाले कृषि दवाई विक्रेताओं को एक हफ्ते के अंदर सुधरने की चेतावनी दी। श्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा सडयंत्र चल रहा है। खेतों में केमिकल डाल कर खेतों को बंजर किया जा रहा। इसके बाद किसान को बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा। इससे आने वाले कुछ ही सालों में लाखों किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ जायेगा।

नकली कीटनाशक बेहद जहरीला, किसानों का सेहत लगातार गिरता जा रहा – अजय यादव

छत्तीसगढ़ के किसानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बेची जा रही नकली कीटनाशक बेहद जहरीला है। अंग्रेजी हुकूमत जैसे नील की खेती करवा कर खेतों को बंजर कर देती थी। उसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में खेतों को नष्ट किया जा रहा है। कोरबा में बाड़ी में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक किसान की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सरकार और प्रशासन जांच के नाम पर आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं करती। लगातार छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने और लूटने का कारोबार किया जा रहा है।

हमारे राज्य में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार खेती – शशिभूषण

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बालोद के जिला संयोजक शशिभूषण चंद्राकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार खेती रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां की खेती-किसानी को नष्ट करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है। चौतरफा हमले हो रहे हैं। अन्य प्रदेशों से आकार छत्तीसगढ़ में व्यापार कर रहे हैं। नकली कीटनाशक उत्पादकों और वितरकों से सांठगांठ का छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा दे रहे हैं। यही वजह है कि किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जांजगीर में केमिकल बेचने वाले, जीएसटी टैक्स चोरी करने वाले दुकानदारों को पुलिस पूर्ण रूप से संरक्षण देकर रखी है। विरोध करने वालों को वहां की पुलिस चोर-डाकू की उपाधि देने में कमी नहीं करती। जबकि अपराधी खुलेआम घूमते रहते हैं।

प्रदेश भर के समाज के पदाधिकारियों से मिला समर्थन

रायपुर में चल रहे प्रदर्शन को पूरे प्रदेश भर के छत्तीसगढ़िया समाज, छत्तीसगढ़िया संगठन, किसान संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने लिखित रूप से समर्थन दिया। कार्यक्रम में बालोद जिले से जिला सह संयोजक चंद्रभान साहू, प्रेमलाल कुंजाम, देवेंद्र साहू, डी देशमुख, राजू साहू, सुभाष साहू, झम्मन हिरवानी, दानी साहू, दीपक यादव, करन निषाद, केदार साहू, लक्की देवांगन, नीरज ठाकुर, सोनू सार्वा, तेजराम साहू, सोमेश निषाद, राजू सिन्हा, पुरेंद्र साहू, पुष्पेंद्र साहू, ललित कांवरे, प्रेम साहू, भगवान दास साहू, इमेश साहू, टेकराम साहू, सिकंदर सोनवानी, रोमन मांडले, प्रकाश निषाद, डोमार साहू, सूरज सेमरे, शिव पटेल, मिथलेश ताराम, कमलेश साहू, युवराज साहू, लेखराम साहू, हीरा लाल सिन्हा, खिलेश्वर चंद्राकार, पप्पू साहू के साथ सैकड़ों सेनानी रायपुर पहुंचे।

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हाथी प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों ने गिनाई समस्या।

Nbcindia24/Balod/ बुधवार को डौडी लोहारा विकासखंड के हाथी प्रभावित गांवो का दौरा करने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की टीम पहुंची। जिला अध्यक्ष व टीम ने हितापठार, मुड़पार, पीडियाल, तुएगोदी, व कमकापार हांथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की। हितापठार छोटे पारा के ओमप्रकाश की बाड़ी में रहने वाले कामताप्रसाद देशमुख ने बताया कि उनके फार्म के 20 एकड़ में लगी केला, धान फसल को हाथियो के दल ने नुकसान पहुंचाया है। तथा घर में आकर हाथियों ने दीवार तथा दरवाजा को तोड़ दिए। परिवार के 4 लोगों ने घर के ऊपर मयार में बैठ कर जान बचाई। ग्राम के ही भेगलाल घावड़े की मक्का फसल तथा गेंदलाल, लक्ष्मण, ललित की धान फसल को हाथियों ने रोंद दिया है। पिङियाल की पूर्व जनपद अध्यक्ष लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि हांथियो की दहशत आज भी कायम है फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए आज तक राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है मुड़पार के चंद्रहास मंडावी के पंप हाउस को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया तथा कई एकड़ खेत की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्राम पटेल पालनसिंह गोरे, बीरबल गावड़े, माखनलाल गोरे, शंकरलाल मंडावी, रामेश्वरी हिआमे ने बताया कि गांव के लोगों ने 4 दिन दहशत में बिताए हैं। हाथियों से हुए नुकसान को देखने वन विभाग की टीम आई थी। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा ने बताया कि हाथियों से हुए नुकसान का आकलन करने तथा क्षतिपूर्ति राशि देने के निर्देश जारी हुए हैं, प्रदेश सरकार किसानों को हर संभव मदद कर रही है उन्होंने तहसीलदार आर आर दुबे से फोन पर बात कर पटवारियों को भेजने के लिए कहा।

सड़कों की स्थिति दयनीय :- कमकापार से हितापठार तथा कमकापार से कोङेकसा मार्ग की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। दोनों सड़क मार्ग पर गिटिया उखड़ कर बिखरी हुई पड़ी है। जनपद सदस्य खिलेश्वरी मंडावी ने बताया कि सड़क मार्ग पर पैदल चलना तक कठिन है। ग्रामीण चेतराम गोटे, चौहान गोटे, सवाना बाई, झाडूराम धुर्वे ने बताया कि सड़के इतनी खराब है कि गंभीर स्थिति में 108 बुलाने पर भी नहीं पहुंच पाती। इसी प्रकार गांव नाले एवं खरखरा नदी पर फूल बनाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मुड़पार गांव की जनसंख्या 385 तथा घर संख्या 64 है। यहां की प्राथमिक स्कूल में एक ही शिक्षक है। उन्होंने दो और शिक्षकों की मांग की है। जिला कांग्रेस की टीम में महामंत्री रतिराम कोसमा, केशव शर्मा, संयुक्त सचिव क्रांति भूषण साहू, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचीव छबीलाल सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य गणेशराम रात्रे उपस्थित थे।