सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पोते ने थामा भाजपा का दामन

सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पोते ने थामा भाजपा का दामन

 

धर्मेन्द्र यादव धमतरी / आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सियादेही ग्राम के वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जनपद सदस्य श्यामा सुन्दर सिन्हा के पोते मिथलेश सिन्हा पूर्व प्रदेश महासचिव जनता जोगी कांग्रेस ने आज जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के समक्ष मोदी के विकास कार्य व भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर अपने युवा साथियों संतोष कुंजाम, लक्ष्मण नेताम, धनकुमार मंडावी, सुनील नेताम, जितेश नेताम, भूपेश बघेल, डामेश्वर निषाद के साथ भाजपा प्रवेश लिया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने भाजपा प्रवेश करने वाले युवा नेताओ को देशहित में मोदी जी का साथ देने व भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के कार्य मे अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उक्त अवसर पर जिलामहामंत्री अविनाश दुबे, जिलाउपाध्यक्ष कविंद्र जैन, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, विधानसभा प्रभारी राजीव पांडेय, भाजपा नेता दिग्विजय कृदत, राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *