Nbcindia24/विकास साहू बालोद/ बालोद जल संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी पीएन चौबे 59 वर्षीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी ने अपने सरकारी आवास के किचन में फांसी का फंदा बना अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें शारीरिक समस्याओं के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख है। बालोद पुलिस पूरे मामले को जांच के दायरे में ले पंचनामा कार्यवाही करते हुए सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।
घटना 25 अक्टूबर रविवार शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास की बतलाई गई है।

मृतक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी में किसी बात को लेकर तनाव में थे। बहरहाल ड्यूटी में किस बात का तनाव था। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
Nbcindia24












Leave a Reply