BIG BREAKING आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, खेत में लगे गन्ने की फसलों को देखने गया था मृतक।

बालोद/ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई है बताया जा रहा कि शिक्षक लगभग 12 बजे अपने गांव डौंडी विकासखंड बेलोदा के खेत में लगे गन्ने के फसलों को हाथियों द्वारा बीती रात्रि नुकसान पहुंचाने के बाद उसे आज देखने गया था जहां फोन पर बात करने के दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई घटना के बाद आनन-फानन में 108 की मद्दत से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा गया जहां डाक्टर की टीम ने जांच परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कौशल कोठरिया, पिता निर्भय राम कोठरिया 35 वर्ष देवरी क्षेत्र के मिडिल स्कूल पदस्थ था।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *