8 सवालो को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम समोदा में “रोजगार दो न्याय दो” मुहिम के तहत पंचायत चलो वार्ड चलो कार्यक्रम की हुई शुरुवात
एनबीसी इंडिया 24 न्यूज़ / कमलेश बाघमारे / रायपुर / आरंग/ छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव व रायपुर लोकसभा के कॉर्डिनेटर राजेश बारले के मार्गदर्शन में आरंग युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र चेलक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा नगर पंचायत समोदा के समस्त युवा कांग्रेस विधानसभा आरंग, एनएसयूआई आरंग, और कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को “”रोजगार दो न्याय दो”” मुहिम के तहत पंचायत चलो वार्ड चलो कार्यक्रम की शुरुवात की गयी है .

“रोजगार दो न्याय दो” मुहिम के तहत भाजपा के जनहित विरोधी नीतियों के विरोध में पंचायत चलो वार्ड चलो अभियान के तहत नगर भ्रमण किया गया .इस कर्यक्रम में ग्राम पंचायत समोदा के युवा कांग्रेस के कार्यकताओ ने ग्राम के ह्रदय स्थल कुस्मुन्द मोड़ से इसकी शुरुवात की .ग्राम के सभी वार्डो में अपनी आठ सवालो को लेकर जनता के बीच पहुची .

जनता के बीच “न्याय दो जवाब दो” में क्या थे सवाल :-
१. भाजपा ने २०२४ में प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था ,आपको मिला क्या ?
2 .छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने आते हि युवाओ को 2500 रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता बंद करवा दिया ,आखिर क्यों ?
3 .महतारी वंदन योजना में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की विवाहिता महिलाओ को क्यों नहीं दिया जा रहा है ?
4 .विधानसभा चुनाव में 500 रूपये में सिलेंडर देने का वादा किया था ,क्या आपको मिला ?
5 .भाजपा ने 18 लाख लोगो लोगो को नए आवास का वादा किया था आपको नया आवास मिला क्या ?
6 .आखिर क्यों cgpsc की सीबीआई जाँच के परिणामो को जनता व् छात्रों के समक्ष प्रसारित नहीं किया जा रहा ?
7 .आखिर क्यों भाजपा की सरकार आते हि 400 यूनिट बिजली बी हाल्फ योजना को बंद करके जनता पर अत्याचार को ?
8 . भाजपा ने कृषि उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल पार्टी एकड़ धान की खरीदी कर एकमुश्त ३१०० रुपये प्रति क्विंटल के डर पर दने की बात कही थी ,आपको मिला क्या ?
इन सवालों को लेकर आज युवा कांग्रेसियों ने वार्ड भरण कर जनता के बिच पहुचे थे.

बता दे की छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार रोजगार दो , न्याय दो मुहिम के तहत भाजपा के जनहित विरोधी नीतियों के विरोध में पंचायत चलो वार्ड चलो अभियान के तहत नगर भ्रमण किया गया व प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका गया जिसमे प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद जी, जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर, सुभांसु साहू, अरुण साहू, भीसम बारले, बिट्टू सोनी, गणेश डहरिया, पिंटू राय, भानु वर्मा, शेखर साहू, प्रणय बंछोर, व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुए।।












Leave a Reply