सावधान: बालोद जिले में आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग-अलग जगह दो लोगों की मौत।

बालोद। जिला में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग जगह दो लोगों की मौत हो गई हैं. पहला मामला सेमरकोना गांव से है जहां पीपल पेड़ के नीचे बैठा सुकलाल पिता कवल सिंह उम्र 45 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

वही दूसरा मामला निमोरागांव की है जहां कृषक धरमु साहू का खेत में काम करने के दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गाय, दोनों ही मामला बालोद थाना के क्षेत्र का है।

बतला दे शाम 5:00 बजे के आसपास मौसम में परिवर्तन होने से गरज शुरू हुई और जमकर आकाशीय बिजलियां चमकी इसी दौरान दोनों आकाशी बिजली के चपेट में आ गया।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *