शराबी युवक ने मचाया उत्पात, अपने ही घर को किया आग के हवाले
धर्मेन्द्र यादव धमतरी / सोरिद वार्ड के लोगो पर अजीब आफत के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है. मोहल्ले के एक शराबी युवक ने उत्पात मचा रखा है. शराबी युवक ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया और घर के छत पर जाकर चढ़ गया. जिस वक्त रसोई में गैस और खाना भी बन रहा था. मोहल्ले के लोग घर मे लगी आग देख सहम गए और दमकल की टीम को फौरन सूचना देकर बुलवाया.
दमकल की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. लेकिन अगर देर या लापरवाही होती तो घनी बसाहट के कारण ये आग दूसरे घरों में भी फैल सकती थी. मोहल्ले वालों ने बताया कि वार्ड का शराबी युवक आए दिन उत्पात मचाता रहता है जिससे सभी परेशान है.इस मामले में पुलिस में भी युवक के खिलाफ लोगो ने शिकायत की है.
Nbcindia24












Leave a Reply