पेंड्रा @ भालू के हमले में दो अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए ,मामला मरवाही वन मंडल के ग्राम सेखवा का है, जहां गांव के ही कल्याण सिंह व शंकर सिंह अपनी खेत की ओर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान अचानक भालू ने आक्रामक होकर इन पर हमला कर दिया।
इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह भालू को खदेड़ा व घायलो को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही । वही बता दें कि पिछले दो महीने में मरवाही वन मंडल में 25 से ज्यादा भालुओं के हमलो के मामले सामने आए हैं, जानकारों की माने तो लगातार जंगलों में पेड़ों की कटाई ,अवैध उत्खनन, अवैध अतिक्रमण करने व जंगलों में झटका बिजली तार की फेंसिंग लगाने के बाद भालू व अन्य जीव जंगलों से आबादी की ओर पलायन कर रहे हैं व आक्रामक नजर आ रहे हैं।
Nbcindia24












Leave a Reply