भाटापारा शहर पुलिस ने ब्राउन सुगर व नाइट्रोटेन टेबलेट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

अमृत साहू भाटापारा/ भाटापारा शहर पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि एक यूवक ट्रेन से उतरकर ब्राउन सुगर व नाइट्रो को शहर में खपाने की तैयारी में है।जिस पर पुलिस ने स्टेशन के पास पार्किंग से बाइक निकालते संदेही को पहचान लिया गया और जैसे ही युवक सिद्धबाबा की ओर जाने को निकला रँगे हाथो पकड़ कब्जे से 27 हजार कीमत के ब्राउन सुगर, 31नग नाइट्रो टेबलेट, मोबाइल फोन व 1 बाइक को जप्त किया गया। आरोपी अर्जुनी निवासी भूपेंद्र वर्मा के खिलाफ सम्बंधित धाराओ के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *