नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व हमारी संस्कृति,परंपरा और आस्था का पर्व है-अम्बिका मरकाम

धमतरी @ नगरी में गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय नवाखाई ठाकुर जोहरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम के मुख्य अतिथि में गोंडवाना भवन नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । समारोह का शुभारंभ समाज के आराध्य देव की सेवा अर्जी कर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुआ।

नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व पर विधायक अम्बिका मरकाम ने गोंडवाना समाज को दी लाखों की सौगात

नवा खाई के पावन पर्व पर विधायक निधि से निर्मित शेड निर्माण हेतु 24 लाख का लोकार्पण एवं गोंडवाना भवन बरामदा क्रांकिटीकरन एवं शौचालय निर्माण की घोषणा की । विधायक ने समाज के लिए योगदान एवं समर्पित भावना से समाज जन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित की।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ,श्रवण मरकाम,रामप्रसाद मरकाम ,मोहन कुरु,ईश्वर मंडावी,तहसील स्तरीय गोंडवाना समाज के वरिष्ठ जन पदाधिकारी युवक, युवती एवं माताएं हजारों की संख्या में मौजूद थे।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *