Nbcindia24/जिला बालोद के आदिवासी विकास खंड वनांचल क्षेत्र स्थित जामड़ी पाठ पाटेश्वर धाम मंदिर बड़ेजंगेरा में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जनजाति जागरण संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जनजाति समाज के विषयों पर विशेष चर्चा के साथ आदिवासी समाज के उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा।

कार्यक्रम तैयारियों के बारे मे जायजा लेते संत श्री राम बालक दास
पाटेश्वर धाम सेवा संस्थान के संरक्षण एव जनजातीय गौरव समाज जिला बालोद के संयोजन तथा पूज्य संत रामबालक दास जी महात्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में आज सुबह 12 बजे से पार्टेश्वर धाम आश्रम के श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभ्यारण पाटेश्वर धाम, बड़ेजुंगेरा में आयोजन सम्पन्न होगा। जिसे लेकर कार्यक्रम के आयोजक पाटेश्वर धाम सेवा संस्थान द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है












Leave a Reply