धमतरी @ छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने बेलरगांव में शोकाकुल परिवार के मृत आत्माओं को श्रद्धांजली दिया.धनतेरस के दिन ही बेलरगांव में दो सगी बहन काजल यादव, यामिनी यादव एवं सेविका कोर्राम की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी.
प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दे.तीनों बच्चियों के परिजनों के साथ सर्व यादव समाज पूरी तत्परता के साथ खड़ा है. इस मौके पर उनके साथ डीके यादव, चन्द्रभान यादव, रामसिंह यादव, गणपत यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Nbcindia24












Leave a Reply