गणेश विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, शराब पिलाने के बहाने बुला चाकू से कर दिया हमला… पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ / बालोद जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद युवक को शराब पिलाने के बहाने बुला चाकू से किया प्राणघातक हमला हिरासत में लिए गए पांच आरोपी

घटना जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा का है जहां गणेश विसर्जन के दौरान डांस को लेकर घायल सुनील टेकाम 20 वर्षीय का आरोपियों के साथ धक्का-मुक्की हो गया इस बीच लोगों के बीच-बचाव से उस वक्त मामला शांत हो गया और सब अपने अपने घर चले गए।

लेकिन आरोपियों के मन में कुछ और ही चल रहा था और कुछ घंटे बाद लगभग 4 बजे आरोपियों ने घायल युवक को शराब पिलाने के बहाने सुनसान ईलाके में बुलाया जहां उनके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।

जिन्हें देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे घायल युवक को चिखलाकसा सरकारी अस्पताल ले कर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मनोज तिर्की, नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा, छत्तीसगढ़

घटना के बाद दल्ली राजहरा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पांच युवक को हिरासत में ले उनके खिलाफ धारा 307, 294, 506,147, 48 अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *