क्राईम : बेटा हैवान बन गया और अपने 3 माह के दूधमुहे बालक अपनी पत्नी और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक किया हमला

बेटा हैवान बन गया और अपने 3 माह के दूधमुहे बालक अपनी पत्नी और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक किया हमला

 

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज रायपुर डेस्क / बालोद जिला के पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक बेटा हैवान बन गया और अपने 3 माह के दूधमुहे बालक अपनी पत्नी और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया…इस घटना में मासूम बालक और आरोपी की मां की मौत हो गई तो वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई…जिन्हें धमतरी अस्पताल में भर्ती किया गया है..बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। 

 

हमलें में तीन माह का मासूम वैभव, आरोपी की मां 50 वर्षी शांतिबाई निषाद की मौत हो गई है तो वही उनकी पत्नी जागेश्वरी निषाद लगभग 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है जिन्हें हायर सेंटर धमतरी अस्पताल रेफर किया गया है, वह पुलिस आरोपी भवानी निषाद को हिरासत में लेकर मामले की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *