Nbcindia24/कल 30 दिसंबर को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईरागुड़ा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सतनाम समाज से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने जोरसोर से तैयारियों में जुटी हुए है।

फाईल फ़ोटो किशोर साहू nbcindia24 के साथ राजेन्द्र कुमार राय जी
गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय एनबीसी इंडिया 24 से चर्चा करते हुए बतलाया की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का सबसे पहले खप्परवाड़ा में भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद डंगनिया स्थित रिसोर्ट में दोपहर लंच का प्रोग्राम रखा गया है, वही कचांदुर से सड़क रैली के रूप में स्वागत करते हुए गुंडरदेही लाया जायेगा, जहां गुंडरदेही में अर्जुंदा चौक स्थित राजेन्द्र राय पेट्रोल पंप में उनका भव्य स्वागत कर उन्हें सड़क रैली के साथ स्वागत करते गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम स्थल ईरागुड़ा तक ले जाया जाएगा।
मौसम के बदले मिजाज से कहीं कार्यक्रम में ना पड़े खलल..?
बाहरहाल देखने वाली बात होगी कि जिस तरह बीती रात से मौसम के बदले मिजाज के बाद हो रही बारिश कही कार्यक्रम में खलल ना डाल दे, उम्मीद जलाया जा रहा है कि कल तक मौसम साफ हो जाएगा और कार्यक्रम सफल होगा।












Leave a Reply