कलयुगी भतीजे ने जमीन विवाद के चलते अपने ही चाचा की कर दी हत्या

धमतरी @  जिले के भखारा थाना अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा ही हत्या कर दी है,बता दें पूरा मामला ग्राम भठेली का है जहां आरोपी शीत कुमार ढीढी और उसके चाचा बिहारी लाल ढीढी के बीच जमीन को लेकर हमेशा बहस हुआ करता था।

लेकिन आज सुबह जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि शीत कुमार ने गुस्से में आकर अपने चाचा के सर पर लोहे के पट्टे से ताबड़ तोड़ वार कर दिया,जिसके कारण उसके चाचा की मृत्यु हो गई,आरोपी को भखारा पुलिस द्वारा आरोपी की चचेरी बहन एमेश्वरी की शिकायत पर तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *