एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण पर की कार्रवाई,पटेलपारा में कारवाई करते हुए नाले में अवैध अतिक्रमण को हटाया

बीजापुर@भैरमगढ़ एसडीएम विकास सर्वे द्वारा भैरमगढ़ बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्रमांक 4 पटेलपारा में कारवाई करते हुए नाले में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व भैरमगढ़ में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिससे आवागमन बाधित हो गया था ।

निर्माण के कारण पानी का निकासी अवरूद्ध हो गया था, जिससे जल जमाव की स्थिति निर्मित होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
कारवाई के दौरान तहसीलदार मोहन साहू, सीएमओ भैरमगढ़ नगर पंचायत सहित प्रशासनिक अमला मौजूद थे।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *