उफान पर नदिया : धमतरी में झमाझम बारिश से जल मग्न हुआ सीतानदी पुल 

धमतरी में झमाझम बारिश से जल मग्न हुआ सीतानदी पुल

 

 

धर्मेंद्र यादव धमतरी / जिले में रात से लगातार तेज बारिश हो रही है ।तेज बारिश के कारण नगरी बोरई मार्ग में पुल जलमग्न हो गए हैं ।बता दें नगरी उड़ीसा को जोड़ने वाला एक मात्र यही रोड है ।

 

तेज बारिश के चलते सीतानदी पुल में बाढ़ आ गई है जिस कारण कई घंटो से आवाजाही अवरुद्ध हो गया था। हल्की बारिश में भी यह सीतानदी जल्द जलमग्न हो जाता है और जल्द ही नदी से पानी का स्तर कम हो जाता है।फिलहाल सीतानादी पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी चल रहा है लेकिन जल स्तर कम हो चुका है जिस कारण आवाजाही अभी चालू है।

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *