धमतरी @ जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र में एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लकड़बग्घा की मौत का मामला सामने आया है.घटना 18 नवंबर की रात्रि माड़मसिल्ली मार्ग का बताया जा रहा है.वन विभाग व्दारा मृत लकड़बग्घे को सड़क से डोकाल रेस्टहाउस लाया गया.जहां पर पशु चिकित्सक डॉ. पीके लाउत्रे , डॉ. अमित नागेश एवं डॉ. रितु के व्दारा पोस्टमार्टम किया गया.मृत लकड़बग्घे का पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दाह संस्कार किया है.
Nbcindia24












Leave a Reply