Nbcindia24/अम्बिकापुर के कोतवाली में आरक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कुछ लड़के गाड़ी में सवार होकर ट्रैफिक नियम के विरुद्ध काम कर रहे थे ऐसे में इन्हें पुलिस के एक बड़े अधिकारी के निर्देश पर कोतवाली थाने ले जाया गया मगर यहां अपने रसूख का धौस दिखाकर लड़के पुलिस आरक्षक से ही भीड़ गए यही नहीं लड़कों ने अपने परिवार के लोगों को भी थाने बुलवाया जिसके बाद पुलिस आरक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई इस दौरान थाने में सिर्फ तीन आरक्षक मौजूद थे और साथी आरक्षकों ने मामला शांत कराने की कोशिश की यही नहीं कोतवाली में हंगामा करने के बाद युवक और उनके परिजन वापस भी चले गए।
मंत्री टीएस. सिंहदेव
जिस तरह से रसूखदारो के थाने में हंगामा करने का मामला सामने आए हैं इसके बाद से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं इधर मंत्री टी एस सिंहदेव ने इसकी जानकारी ली और मामले में कार्रवाई की बात कही है उनका साफ तौर पर कहना है कि इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।
भरद्वाज सिंह – कोतवाली प्रभारी अम्बिकापुर
मंत्री टीएस. सिंहदेव द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने कांग्रेस पार्षद दीपक मिश्रा सहित 9 लोगों के ऊपर आनन-फानन में शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में f.i.r. दर्ज की है
●विकास एवं जनहित पूर्ण बजट पर कर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित ।
● “शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना” के लिए किया आभार व्यक्त ।
● बस्तर के सभी जिलों में “बस्तर टाइगर्स” नाम से विशेष पुलिस बल के गठन से बस्तर विकास की ओर होगा अग्रसर ।
● पत्रकारों के हित मे लिए फैसले का कर्मा किया सम्मान ।
Nbcindia24/छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल 1 मार्च 2021 वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया । जिसपर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए पीसीसी महासचिव दीपक कर्मा ने बजट की जमकर तारीफ करी और मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया । कर्मा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता एवं बस्तर वासियो के विकास के अनुरूप बजट है । आम जनता को खास ध्यान में रख कर बनाये गए इस बजट से जमीनी स्तर पर लोगो को फायदा मिलेगा । दीपक कर्मा ने आगे कहा कि इस महंगाई के इस दौर में छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी उम्मीदे थी और बजट पूरी तरह से जनता के सोच के अनुरुप रहा ।
बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र के नाम से " शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना" के लिए एवं "बस्तर टाइगर्स" नाम से विशेष पुलिस बल के गठन के लिए भी दीपक कर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया । दीपक कर्मा ने कहा कि यह बघेल एवं कांग्रेस सरकार द्वारा बस्तर टाइगर कर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है । " बस्तर टाइगर्स " पुलिस बल के गठन से स्थानीय बेरोज़गारो को भी फायदा मिलेगा एवं बस्तर की मूल नक्सल समस्या से भी निजात पाने में मदद मिलेगी । दीपक कर्मा ने पत्रकारों के हित मे लिए फैसले का भी सम्मान किया है । कर्मा ने आगे कहा कि इस बजट में सभी वर्ग विशेष के लोगो का खास ख्याल रखा गया है, फिर चाहे वो किसान वर्ग के लिए सिंचाई योजना हो या सोलर पंप या फिर किसान के खेतों तक आवागमन के लिए "मुख्यमंत्री धरसा योजना" । मुख्यमंत्री ने बजट में निम्न वर्ग के लोगो का खास ख्याल रखा है । विद्यार्थियो के लिए नए स्कूल भवन और कॉलेज निर्माण की भी कर्मा ने प्रशंसा की और कहा कि यह विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य है और इनसे ही देश प्रदेश का विकास होगा ।
दीपक कर्मा ने बजट को पूरी तरह से जनहित और लोककल्याणकारी बताया है । हमारे बस्तर को और प्रदेश की जनता को इस बजट से बहुत फायदा होगा और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नए अध्याय लिखेगा ।।
Nbcindia24/अम्बिकापुर। जिले में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । महिला की लाश नहर किनारे खेत में मिली । महिला के शरीर में चोट के निशान भी मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई ।
चारों आरोपी
मामला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली टिकरापारा का है, जहां टिकरापारा नहर किनारे खेत में महिला की लाश मिली । महिला के शरीर में पेट, कमर एवं घुटने में कई चोट के निशान मिले। आरोपी ने महिला केगुप्तांग में भी वार किया । महिला डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण में पुष्टि हुई कि दुष्कर्म से महिला की मौत हुई । आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
ओम चंदेल ( एडिशनल एसपी अंबिकापुर )
घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है नदी किनारे महिला का शव मिला था और महिला के शरीर में चोट के निशान थे पीएम रिपोर्ट कराने पर पता चला कि महिला के साथ बलात्कार भी हुआ है पूरे विषय में जांच करने पर पता चला कि उनका एक प्रेमी था जब यह दोनों एक जगह पर बैठे थे उस वक्त 3 और लड़के आए सभी मिलकर महिला के साथ मारपीट किया व गलत काम भी किया । चारों आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है सभी को रिमांड पर भेज दिया गया है।
Nbcindia24/डौंडीलोहारा जामडी पाटेश्वर धाम में श्री राम महायज्ञ एवम संगीतमय श्री राम कथा माघी पूर्णिमा महोत्सव 21 से 27 फरवरी तक मनाया जा रहा है जिसमे शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके अपने एक दिवसीय प्रवास पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक स्थित प्रशिद्ध पर्यटन स्थल जामड़ी पाटेश्वर धाम पहुंची। यहां पहुंच कर राज्यपाल ने गौशाला में गायों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की लागत से बन रहे मंदिर का निरीक्षण किया, साथ ही पूरे आश्रम में घूमकर आश्रम को देखा। इसके बाद माघी पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ कांकेर लोकसभा सासंद मोहन मंडावी, संत राम बालक दास महात्यागी व अन्य भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने आश्रम की सुंदरता की की तारीफ:-
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जंगल के बीच बना यह आश्रम बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक है। इस आश्रम की सुंदरता और यहां बन रहे मंदिर और यहां के लोग कैसे कार्य करते हैं। वे इन्हीं सब को देखने आज यहां आई हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों के पास जाकर उनसे मिलना और उन्हें समझना उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बेहद सरल और सहज हैं। इनसे आसानी से बातचीत की जा सकती है। यही वजह है कि वह हर जगह स्वयं जाकर उनसे मिलकर उन्हें समझती है, साथ ही आश्रम के मूलभूत सुविधा और तमाम चीजों की मांग को देखते हुए, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को दिशा निर्देश भी दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि यहां लोगों को कैसे रोजगार मिले महिलाओं को युवाओं को इस बात को भी देखना बेहद जरूरी है।
धाम छेत्र के लिए स्थाई पट्टे की मांग:- बालयोगेश्वर बालक दास महात्यागी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के अंदर यदि भारत को मां कहके पुकारा जाता है तो वो भारत है और भारत में छत्तीसगढ़ को महतारी कहके पुकारा जाता है उन्होंने कहा कि पाटेश्वर सेवा संस्थान ऐसा संस्थान है जहां सर्व समाज के लिए कार्य किया जाता है यहां बनने वाला कौशिल्या धाम हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जब से राज्यपाल अनुसुईया ऊइके जी से भेंट हुई है तब से उन्होंने सूक्ष्मता से मुझे समाज सेवा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने पाटेश्वर धाम संस्कार वाहिनी का गठन किया है।उन्होंने कहा कि संस्कार और एकता के साथ स्वास्थ्य व शिक्षा का जिम्मा भी हम उठाएंग।उन्होंने धाम क्षेत्र के लिए स्थाई पट्टा की मांग भी की और सुरक्षा की दृष्टि से विकल्प निकालने की भी बात कही।ज्ञात रहे कि हाल ही में कुछ माह पूर्व बालोद जिले की तत्कालीन डी एफ ओ सतोविशा समाजदार ने आश्रम के संत राम बालक दास जी को 4.065 हेक्टेयर संरक्षित वन छेत्र पर कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया था जिसके बाद से यह स्थान सुर्खियों में आ गया था।
कौशल्या धाम बनाकर जन जन को जोड़ने की सांसद ने की सराहना:- सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि एक अच्छी पहल इस धाम के माध्यम से की जा रही है और उन्होंने कहा कि यहां कौशिल्या धाम बनाकर सर्व समाज को एक करने का काम यहां पाटेश्वर धाम में किया जा रहा है और जन जन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
आश्रम आस्था और विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा:- राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सबसे पहले कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रहे हैं इसके लिए मैं उनको बधाई देती हूं ।यह आदिवासी समाज का तीर्थ स्थान रहा है ऐसा माना जाता है जहां जैसा कार्य किया जाता है वो जगह वैसा हो जाता है उन्होंने कहा कि यहां गौ सेवा किया जा रहा है ,कहते है नर की सेवा ही नारायण की सेवा है उन्होंने कहा कि यहां प्रवेश करने से ही एक शान्ति की अनुभूति हो रही है उन्होंने कहा कि यहां जाती का भेदभाव नहीं है सभी एक दूसरे को सीता राम के नाम से पुकारते हैं ऐसा कार्य वहीं कर सकते हैं जिनके मन में आदर है सद्भाव है, आदिवासी समाज के प्रकृति के संबंध को यह धाम दर्शाता है उन्होंने कहा कि श्रद्धा के नाम पर एक दूसरे को ना लड़ाए हमारा धर्म हिन्दुस्तान है, इस समय ये सोचने का विषय है कि कैसे हम शिक्षा से जुड़े ,स्वास्थ्य से जुड़े सबको एक जुट होकर विकास की ओर आगे बढ़ना है।
यहां आज भी 32 प्रतिशत क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र है और यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है । आज इस आश्रम के माध्यम से लोग आस्था और विकास से जुड़ रहे हैं क्षेत्र के लिए यह मील का पत्थर साबित हो रहा है।उन्होंने प्रशासन को लोगो को आवश्यक मूलभूत सूविधाये उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।
Nbcindia24/छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता में आने से पहले घोषणा पत्र में दिया था कि सत्ता में आने के बाद प्रदेश में जितने भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं सभी को सिविलियन किया जाएगा , लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार को बने दो वर्ष हो चुके है उसके बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को सविलियन नही किया गया है
जिसके चलते गुरुवार पंचायत प्रेरको ने सैकड़ो की संख्या में रैली के साथ कलेक्टर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री ,पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर चुनाव से पूर्व किए गए वादे को याद दिलाया है ।
प्रेरक संघ के मुंगेली जिलाध्यक्ष अमित सिंह बैस ने बताया कि संघर्षसील प्रेरक संघ के द्वारा तय किया गया है कि मुख्यमंत्री को विभिन्न विभागों द्वारा काजू ,बादाम,लड्डुओं से तौल रहे हैं । अगर हमारी मांग मान लिया जाता है तो गरीब प्रेरक संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के बराबर की अपना खून संघ के द्वारा दान किया जाएगा । और प्रथम चरण के आंदोलन के दौरान रायपुर बूढा तालाब में 350 यूनिट ब्लड एक बार डोनेट कर चुके है वही कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार का दान दिए थे । प्रेरको का मांग है कि अगर 10 दिवस के भीतर किसी प्रकार का जवाब नही मिलता है तो प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं भूख हड़ताल व आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है ।
Nbcindia24/डौंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल महामहीम सुश्री अनुसुइया उइके कल 26 फरवरी को श्री राम महायज्ञ एवम संगीतमय राम कथा तथा माघी पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर डौंडी लोहारा विकास खंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित श्री जामडी पाटेश्वर धाम पधार रही है।महामहीम राज्यपाल के आगमन की आश्रम संस्थान एवम प्रशासनिक स्तर पर भी सारी तैयारी कर ली गयी है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के दौरे के लिए जारी प्रोटोकॉल अनुसार राज्यपाल राजभवन से रवाना होकर राजनांदगांव सर्किट हाउस आएंगी तथा वहाँ से रवाना होकर 2.00 बजे श्री जामडी पाटेश्वर धाम के नंदी शाला में पहुचेंगी
जहाँ पर उनका स्वागत संस्थान के संचालक संत राम बालक दास महात्यागी करेंगे । नंदी शाला में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा गौ पूजन किया जाएगा ।गौ पूजन उपरांत सुश्री अनुसुइया उइके गौशाला में भोजन करेंगी ।नंदी शाला से राज्यपाल का काफिला दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर श्री जामडी पाटेश्वर धाम स्थित मुख्य मंदिर पहुँचेगा। राज्यपाल मुख्य मंदिर में संत गुरु राजयोगी बाबा राम जानकी दास महात्यागी से भेंट करेंगी तथा मंदिर दर्शन करेंगी। तदुपरांत मुख्य मंदिर से निर्माणाधीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रथम तल का अवलोकन करेंगी ।प्रथम तल अवलोकन उपरांत राज्यपाल निर्माणाधीन भूतल में माँ कौशल्या मंदिर में पूजन एवम अवलोकन करेंगी। इसके बाद राज्यपाल निर्माणाधीन मंदिर से सीता रसोई का अवलोकन करते हुए मंचीय कार्यक्रम के लिए मंच पर पधारेंगी।
मंच आगमन पर राष्ट्रगान होगा तदुपरांत दीप प्रज्जवलन के बाद स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न होगा।मंच पर संत राम बालक दास महात्यागी राज्यपाल महामहीम सुश्री अनुसुइया उइके का स्वागत करेंगे स्वागत उपरांत प्रतीक चिन्ह भेंट करेंगे । अतिथि स्वागत उपरांत संत राम बालक दास महात्यागी द्वारा कार्यक्रम की भूमिका तथा स्वागत उदबोधन देंगे । इसके बाद स्थानीय सांसद मोहन मंडावी का उदबोधन होगा। तदुपरांत महामहीम राज्यपालसुश्री अनुसुइया उइके के जीवन वृत्त का परिचय मंच संचालक गौतम सिन्हा द्वारा दिया जाएगा । परिचय के बाद महामहीम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके का उदबोधन होगा । उदबोधन उपरांत सम्मान समारोह सम्पन्न किया जाएगा तदुरान्त आश्रम के देव लाल ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया जायेगा। आभार उपरांत राष्ट्रगान सम्पन्न होगा । मंचीय कार्यक्रम के लिये जयेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे तथा इसके बाद महामहीम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके का काफिला राजभवन के लिए रवाना होगा।
NBCINDIA24 / राजनांदगांव जिले के ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान अंतर्गत पैलीमेटा क्षेत्र के ग्राम मगरकुण्ड जंगल में एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था मे पाया गया. जिसकी उम्र लगभग ढाई साल बतलाए जा रहें. वही तेंदुआ के सामने के दोनों पैर व मूंछ गायब है. साथ ही उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान मिले है ।
दरअसल पूरा मामला राजनांदगांव जिले के गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम मगरकुंड जंगल का है. जहां एक मादा तेंदुवे के शव मिला. जिनके समाने का दोनो पर कटे हुए और मुच्छ व दांत भी गायब है. ऐसा माना जा रहा कि किसी शिकारी द्वारा तेंदुआ का शिकार के उनके अंग निकाल ले गए. वही मौके पर मिले तेंदुआ के शव को देख ये भी माना जा रहा कि शिकारी द्वारा किसी के आने की आहट सुन आधेअधुरे में शायद शव को छोड़ भाग निकले होंगे।
घटना मंगलवार शाम की बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही वन हमला घटना स्थल पर पहुंचे. जिसका आज पूरी वन अमला टीम, मोहगांव थाना, वेटनरी विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया. जिमसें सीसीएफ शालिनी रैना, डीएफओ संजय यादव, एसडीओ अश्वनी मिश्रा और रेंजर एच एन ठाकुर मौजूद रहे.
बता दें कि जंगलपुर बिट उपकृत पैलीमेटा में यह घटना घटी है. विभाग का कहना है कि डॉग स्क्वायड की मदद से कुछ संदेही सामने आया है बहुत जल्द आरोपियों को पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
Nbcindia24/बलरामपुर जिले के चांदो पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत खजुरिया के महिला सरपंच को पर्चा भेज कर नक्सलियों के नाम पर 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीम उन आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लगी हुई है। महिला सरपंच को नक्सली पर्चा भेज कर इस नक्सली घटना की साजिश रचने वाला गांव का ही रोजगार सहायक अंजय जयसवाल मुख्य सूत्रधार है इसके अलावा कादिर अंसारी , पूसनाथ और दीक्कू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें से दिक्कू यादव पूर्व में नक्सली मामले में जेल भी जा चुका है इस दौरान बताया जा रहा है कि जेल में उसकी मुलाकात नक्सली कमांडर नेपाली से हुई थी ।
आरोपी झारखंड के भंडरिया से नक्सली पर्चे लेकर आए थे और 2 फरवरी की रात सरपंच के घर में पर्चा फेंका था और पैसे की मांग की थी पैसा नहीं देने पर सरपंच की हत्या करने की धमकी भी दी थी। बहरहाल पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Nbcindia24/छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तबादला सूची. निगम आयुक्त सहित कई डिप्टी कलेक्टरों का हुआ तबादला. कहाँ किनका हुआ तबादला देखें सूची।
Nbcindia24/Mp इंदौर। ऐसा कहा जाता कि पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है, इंदौर में एक पति पीड़ित पत्नी ने अपने पति को ऐसी सजा दी की वह जीवन भर याद रखे, जो पति अपनी पत्नी को जीते जी शांति खुशी नहीं दे पाया आज उसकी पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले एक सोसाइड नोट छोड़ अपने पति को अपनी मौत के बाद ना तो अंतिम दर्शन करने की इजाजत दी और ना ही उन्हें मुखाग्नि देने का अधिकार
कथित सुसाइड नोट में लिखा…
थाना भवन
दरअसल कथित सुसाइड नोट में लिखा है कि जो जीते जी अपनी पत्नी को खुशी शांति न दे सका उसे मेरे मरने पर शकल भी मत दिखाना और ना मुखाग्नि देने देना,मेरी माँ मुझे मुखाग्नि देंगी यही मेरे पति की सजा है,
वही मृतिका के पास मिले सुसाइड नोट में पैसे का जिक्र कर लिखा है की पैसा एक जीते जागते इंसान से बड़ा न होता तो कितना अच्छा होता मैं अपनी खुशी से आत्महत्या कर रही हु आप सब अपना ख्याल रखना और मेरे पति को अंतिम दर्शन नहीं करने देना और इसी को एक पति की एक बड़ी सजा बताया, बताया जा रहा है कि मृतिका ने आत्महत्या से पहले इस सुसाइड नोट को लिखी है जीसके बाद अपनी इहलीला समाप्त कर ली
संजय नामदेव,भाई मृतिका का
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लेक पैलेस कालोनी में रहने वाली कल्पना नामदेव के परिजनों ने बतलाया कि कल्पना की शादी 5 वर्ष पहले विदिशा में रहने वाले नीलेश नामदेव से हुई थी शादी के कुछ समय बाद तक तो पति पत्नी के बिच सब ठीक चलता रहा था इसी बीच पति नीलेश में दहेज का लालच आ गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर पत्नी के पिता का मकान अपने नाम करवाने को लेकर परेशान करता था ,दोनों के पारिवारिक विवाद इतना बड़ा की दहेज़ का केस पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ दर्ज करवाया था , दोनों का कोर्ट में तलाक को लेकर भी केस चल रहा था लेकिन दहेज़ लोभी पति की प्रताड़ना से पत्नी कल्पना इतनी तनाव में आ गई की उसने अपने मायके इंदौर में आकर पहले तो अपने साथ हो रहे पति द्वारा अत्यचार की बातो को एक पन्ने पर लिख फांसी का फंदा बना उसमें झूल आत्महत्या कर ली ।
उमाशंकर यादव, जाँच अधिकारी थाना एरोड्रम
फांसी की सुचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुँच विवेचना कार्यवाही की गई वही मृतिका के पास एक सुसाइड नोट मिली है जिसकी जांच की जा रही है कि यह मृतिका के द्वारा लिखी गई है या नही जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच क्या है पता चल पायेगा दोनों पक्ष का न्यायालय में मामला भी चल रहा था।
नोट:- एनबीसी इंडिया 24 सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करता।