Breaking
शनि. मई 16th, 2026

मुख्यमंत्री बघेल, संसदीय सचिव निषाद बठेना पहुँच, मृतकों को श्रद्धांजलि दे अधिकारियों को दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बठेना, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवारजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने के दिए निर्देश

पुलिस को घटना की सघन जांच के निर्देश

Nbcindia24/ रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एस.पी.प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ख़ास मुलाक़ात_विकास दिखता है- कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही

Nbcindia24 यूट्यूब पर देखें खास मुलाकात

Nbcindia24/chhattisgarh। कहा जाता है राजनीति में कदम रखने के लिए व्यक्ति को आर्थिक स्थिति मजबूत व रुपये-पैसो से सम्पन्न होना अतिआवश्यक होता है. तभी वह व्यक्ति राजनीति में एक मुकाम हासिल कर सकता हैं. लेकिन इन सभी कहावतो से अलग जिले का एक बेटा गरीबी की भट्टी से तपकर विधानसभा की दहलीज पर ही नही पहुंचा बल्कि राज्य सरकार में संसदीय सचिव का तमगा हासिल है।

मिट्टी की दीवार और घर के छत के ऊपर पक्की छत की जगह खपरैल छानी में रहकर एक गरीब माँ-बाप का बेटा विधायक बन विधानसभा की दहेलिज पर पहुँचा है. जीत भी ऐसी की पूरे प्रदेश में चौथे सबसे ज़्यादा 55 हजार 394 मतों से।

15 जनवरी 1971 को कुँवर सिंह ने जन्म लिया. माँ फुलमत बाई आज भी अपने बेटे को प्यार से कुँवर के नाम से ही पुकारती है. पिता दुखवा राम के साथ कुंवर तालाब व नहरों से मछलियां पकड़ने जाया करता था. कच्चे मकान में एक छोटे से कमरे में ही कुंवर सिंह निषाद ने अपने विधायक बनने तक के सफर को तय किया. छात्र जीवन के दौरान राजनीति में भी से सक्रिय रहे. निषाद विधायक बनने के पहले से ही राजनीति, साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते है. इसके अलावा आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

एनबीसी इंडिया 24 खास मुलाकात कार्यक्रम में चर्चा करते हुए निषाद ने बताया कि मैंने गरीबी को करीब और खाने की एक-एक दाने के लिए संघर्ष देखा हूं

निषाद ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं ने दिखला दिया की लालच और पैसा काम नहीं आता बल्कि उनके आशीर्वाद से गरीब का एक बेटा भी विधानसभा की दहलीज पर पहुंच सकता है

2 साल के कार्यकाल पर निषाद ने कहा “विकास” दिखता है

बहरहाल कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक को जिस उम्मीद के साथ गुंडरदेही विधानसभा की मतदाताओं ने अपना जनादेश देकर विधानसभा तक पहुंचाया उन्हीं उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर निषाद अपने विधानसभा के मतदाताओं की समस्याओं को सुन उन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मिली जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाने का प्रयास कर रहे हैं।

नोट:- ख़ास मुलाक़ात का यह हमारा पहला कार्यक्रम है, आगे हमें बहुत कुछ सीखना है, गलतियों पर शुरुआत समझ हमें माफ़ करे !

धन्यवाद

महिला दिवस पर वृद्ध महिलाओं की महिलाओं ने किया सम्मान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आदिवासी नेता श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर ने महिला साथियों के साथ समाज को प्रेरणा देने वाली महिलाओं का साल श्रीफल फूल माला और कुकू चंदन से किया सम्मान

बालोद के शिकारी पारा में शिव मंदिर के प्रांगण में बालोद के उन 5 माताओं का सम्मान किया जिसने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने घर,परिवार और अपने जवाबदारी को निभाते हुए आज यहां तक पहुंचे हैं, यह माताएं जिनका आज सम्मान किया गया समाज के हर कार्य में आगे रहती है अग्रणी रहती है
जिन विभूतियों का सम्मान किया गया उसमें अंशु साहू,कल्याणी कौशिक,चंद्रप्रभा गुप्ता चित्ररेखा देशमुख ,विसंती चंद्राकर है

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि यह महिलाएं समाज के लिए प्रेरणादायक है जो मेहनत मजदूरी कर अपने जीवन का और अपने परिवार का पालन पोषण किया है इनमें से कुछ माताओं के सुपुत्र आज सरकारी नौकरी में है हमें लगा इनका सम्मान कर महिलाओं को बताना चाहिए की परिस्थितियों विपरित भी हो अगर महिलाएं ठान ले तो उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं

भाजपा नेता प्राची लालवानी ने कहा कि मन हर्षित और प्रफुल्लित है ऐसी महिलाओ का सम्मान करके
दीनदयाल जी ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति जब तक खुश नहीं होता तब तक यह संसार खुश नहीं हो सकता इसीलिए हम लोगों ने सोचा अंतिम पंक्ति की महिलाओं का हम स्वागत करें और आज हम अपनी टीम के साथ यहां उनका स्वागत करने आए हुए हैं और यहां आकर हमने महिला दिवस मनाया है

भाजपा नेत्री हितेस्वरी कौशिक ने बताया कि यह महिलाएं जनसंघ से लेकर आज तक ये और इनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है, और यह सब हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है

इस महिला दिवस के सम्मान और स्वागत समारोह में शगुन गौतम, हितेश्वरी कौशिक रेखा यादव मंजू साहू गायत्री देशमुख व अन्य साथी व महिलाएं उपस्थित रहे

संस्कृति और परंपराओं में 21 के अंक को शुभ बतला बघेल ने भाजपा पर कसा तंज।


विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-
यह सुखद संयोग है कि हमारी संस्कृति और परंपराओं में 21 के अंक को शुभ माना जाता है और वर्ष 2021 के साथ तीसरा बजट हमारी सरकार ने पेश किया है…वैश्विक कोरोना महामारी ने जीने का एक नया नजरिया दिया है..

वर्ष 2021-22 का बजट हमारी आंतरिक शक्ति को बढ़ाने वाली है.. यह अपनी ताकत पर प्रदेश की बुलंद इमारत खड़ी करने की नींव है …

इस बजट के साथ हम छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा रक्षा और सदुपयोग का नया अध्याय लिखेंगे।

जब हम लोग विपक्ष में थे तब इधर से बीजेपी के लोग हमें ताना मारते से हमारे नेता तीन से चार बैंच में बैठते थे… वे कहते थे कि 2 बेंच में सिमट जाएगा आज इनकी स्थिति 2 बेंच की भी नहीं रह गई है लेकिन उनका गुरुर टूटा नहीं है… जिस तरह से उनका व्यवहार रहा है वह कभी सदन में नहीं देखा गया है…आसंदी पर आरोप लगाना..

बजट सत्र में भी हमारी पूरी तैयारी थी लेकिन जो बातें हुई हैं और जो घटनाएं घटी है.. शून्यकाल में आएंगे फिर पलायन कर जाएंगे यह बजट सत्र है, बजट सत्र में सामान्यतः स्थगन नहीं लिया जाता इसमें पूरे सत्र में व्यवस्था थी लेकिन आज अगर सत्र छोटा हुआ है तो यह विपक्ष की हठधर्मिता के कारण हुआ है यह चर्चा से भाग रहे हैं… यह कुछ कह नहीं पा रहे हैं..इन्होने 15 सालों तक प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया…

इन लोगों की नीतियों के कारण यहां से आदिवासी और गरीब पलायन करने के लिए मजबूर हुए और इसके लिए हमारे 3 वर्षों के बजट में आपने देखा होगा कि हमने किसानों के लिए गरीबों के लिए महिलाओं के लिए युवाओं के लिए सबके लिए व्यवस्था हम कर रहे हैं जैसे राजीव गांधी न्याय योजना. गौधन न्याय योजना लायो वैसे ही अब कृषक श्रमिकों के लिए भी हम न्याय योजना लेकर आ रहे है…

प्रदेश मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में वृद्धजन महिलाओं सम्मान।

Nbcindia24/ बालोद जिले के वृद्धजन महिलाओं का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घरों में जाकर आशीर्वाद लेकर श्रीफल और साल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं युवा पीढ़ी को बुजुर्गो द्वारा किये गए अनोखे कार्यो और उनकी साहसिक कार्यो के बारे मे बताया गया। की उन बुजुर्ग महिलाओ द्वारा कितना अनोखा काम किया गया है। जिसके कारण आज जिले मे जो डॉक्टर,आई पी एस, नर्स, इंजिनियर,अन्य अधिकारी जो उपलब्धि हासिल किये है। उनके पीछे उन बुजुर्ग माताओं का कितना सहयोग रहा है।


जिन्होंने गरीब, भुखमरी, और अनपढ़ रहते हुए भी अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बना दिया की उनके कारण आज पुरे जिले मे अनोखी पहचान है।
जिनके उत्कृष्ट कर्मो को नहीं भुला जा सकता जिन्हे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घरों मे मिलकर उन बुजुर्ग महिलाओ का सम्मान किया गया। जिससे बुजुर्ग महिलाएं बहुत ही ज्यादा खुश हुई। जिनकी खुशी का असर उनकी आँखो और उनके स्वभाव से पता चल रहा था। जो ज्यादा कुछ बोल बिना ही बहुत कुछ बयाँ कर रही थी। जो अनमोल रत्न इन बुजुर्ग महिलाओ ने बालोद वासियों को दिए है।

उन माताओं की कहानी जिसके कारण बालोद को अनमोल रत्न प्राप्त हुए है।

बालोद शिकारी पारा मे दसमत बाई का सम्मान किया गया जिनके घर मे 6डॉक्टर, 2 ई साहब,2एसडीओ, 2बीसपी कर्मी 1लेखापाल अधिकारी, 1सेलटैक्स कमिश्नर और एक बेटा वर्तमान मे सुरेश निर्मलकर बालोद शहर मंडल का अध्यक्ष है।

बीना देवी अग्रवाल उम्र लगभग 78वर्ष जिनका परिवार पुरे बालोद के लिए वरदान साबित है। बालोद जिले को एक डॉक्टर का परिवार मिला है। जो चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे जिले में प्रसिद्ध है। जो अपने बच्चे को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाया की उनके द्वारा आज जिले के विभिन्न प्रकार के बीमारियों से लड़ रहें लोगों का इलाज हो पा रहा है। जिसके कारण आज जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। वहीं इनके पूर्वजों द्वारा दान किया गया जमीन आज सरयू प्रसाद स्टेडियम के नाम से जिले मे प्रसिद्ध है। जो वर्तमान मे बालोद वासियों के लिए एक अनोखा मैदान है। जहाँ पर बच्चे आज भी खेल और मनोरंजन के लिए पहुँचते है।

माता सूरज देवी चौरड़िया उम्र 82वर्ष जिन्होंने ने दो बेटे और एक बेटी को जन्म दिया जिसमे से एक डॉक्टर प्रदीप जैन है। जिसके कारण आज जिले के विभिन्न बीमारियों से ग्रषित लोगों का इलाज बालोद जिले मे संभव हो रहा है। जो वर्तमान मे बालोद जिले के बड़े डॉक्टरो मे से एक है।

खरतुली निवासी माता हेमिन बाई ठाकुर उम्र लगभग 101वर्ष है जिनका सम्मान किया गया जिनके पति का निधन हुआ तब उनके दो बेटे थे जो बहुत ही छोटे थे । बड़ा बेटा हिरा सिंग ठाकुर का उम्र लगभग तीन वर्ष था और बेटा भीषण लाल ठाकुर का उम्र डेढ़ वर्ष के थे। तब इनकी माँ ने अपने दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाया की भीषण लाल ठाकुर ने 1974मे मैरिड सूची मे आकर बालोद जिला सहित पुरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जिनकी माँ एक अनपढ़ महिला है। जिनका छोटा बेटा 1976 मे बालोद जिले से डिप्टी कलेक्टर बना। जिसके बाद 1989में आई एस अधिकारी बना। जिसके बाद 2008में बालोद जिले का पहला पीएससी अध्यक्ष के रूप मे भीषण लाल ठाकुर का चयन हुआ था। जो वर्तमान समय मे गाँव मे अपनी माँ और अपने संयुक्त परिवार के साथ जिंदगी जी रहें है।

इस उत्कृष्ट कार्यो और उनके अनमोल पहल के लिए जिन्होंने ने नींव की ईट बनकर अपना कर्तव्यों का निर्वहन किया उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा बालोद , सुरेश निर्मलकर अध्यक्ष बालोद शहर मंडल, अमित चोपड़ा पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, सुरेंद्र देशमुख, कैलाश चांडक, नरेंद्र सोनवानी, राहुल सोनी बालोद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बालोद जिला प्रवास के दौरान व्हीएचपी के प्रान्त मंत्री ने कहा सामाजिक समरसता के लिए करें प्रयास

Nbcindia24/ देवरी बंगला- बालोद जिला प्रवास के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डेय, प्रांत संगठन मंत्री जितेन्द्र वर्मा, विभाग प्रचारक हेमन्त नाग ने देवरी में श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं से मिलकर निधि सर्मपण अभियान की समिक्षा की। इस श्री पाण्डेय कहा कि हम सभी को समाजिक समरसता बनी रहे ऐसा कार्य करना चाहिए संत महात्मा व महापुरूष किसी एक समाज के नहीं होते हम सभी के लिए पूजनीय हैं और हम सबको मिलकर उनका प्रत्येक जंयती व समारोह मनाना चाहिए इससे आपस में भाईचार कायम रहेगा। उन्हाने कहा कि जातियों से उपर उठकर हमें धर्म के लिए कार्य करने चाहिए अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मूलरूप से धर्म को अपना पहचान बनाने की आवश्यकता है इससे हम संगठित होकर राष्ट्र उत्थान मंे अपनी सहभागीता निभा सकते हैं। सभी समाज व समप्रदाय के लोगों को मिलकर हिंदू धर्म से संबधित आयोजन करना चाहिए आज सभी अपनी पहचान जातियों से कराते हैं जिससे हमारी एकजुटता और समरसता प्रभावित हो रही है इसी दूरी को मिटाने अब एकजुटता दिखाने का समय है।
इस दौरान निधि समर्पण अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शिव कुमार धरमगुड़े ने बताया कि क्षेत्र से लगभग तीन लाख रूपये की समर्पण राशि अबतक जमा किया जा चुका है इसके अतिरिक्त अंतिम संग्रह की राशि का संकलन कर बैंक में जमा करायी जावेगी। उन्होने बताया कि अंचल में निधि समर्पणकर्ताओं ने राम मंदिर के लिए दिल खोलकर पुरे श्रद्धा भाव से निधि समर्पित किए जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता उनके हृदय से अभारी हैं। इन्दरचंद बाफना ने कहा कि निधि समर्पण में हिस्सा लेकर विशेष अनुभुति हुई है रामकाज में सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर नुकमदास साहू, विवेक वैष्णव, गजेन्द्र सिन्हा, ललित तिवारी, उत्तम साहू, डिसोक जांगड़े, अजय साहू, हेमलाल देशलहरा उपस्थित थे।

भाजपा शहर मंडल बालोद ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का किया भव्य स्वागत ।

Nbcindia24/ बालोद। बुधवार को एक दिवसीय परिवारिक दौरे पर बालोद नगर पहुँचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव , शहर मंडल अध्यक्ष व सुरेश निर्मलकर के अगवानी में भाजपा शहर मंडल ने किया स्वागत तत्पश्चात बालोद में स्थित सर्किट हाउस में माननीय विक्रम उसेंडी ने बालोद शहर मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर एक एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत परिचय किया

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आने वाले संगठनों के कार्यों पर संगठन के नेताओं से चर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने शहर भाजपा में चल रही गतिविधियों और मंडल में होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा की

इस अवसर पर मनोहर नाहटा लक्ष्मी नूनीवाल ,पालक ठाकुर ,सुरेंद्र देशमुख अमित चोपड़ा,प्रेम साहू, शरद ठाकुर,जयेश ठाकुर, नरेंद्र सोनवानी, अजय बाफना कमल पंपआलिया, लोकेश श्रीवास्तव, आश्वन बारले दीनदयाल तांडव, प्राची लालवानी सरोजिनी साहू, केवल चतुर्वेदी, दयाल बघेल, सुरेंद्र सारथी, प्रशांत जैन,विक्रम लालवानी डोमेंद्र साहू,प्रीतम यादव,अजय छतरी,मनीष माधवानी, कमल बजाज,राहुल सोनी,नवीन पवार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार – आदित्य

Nbcindia24/देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके कारण आम जनता परेशान हैं। इसका असर आम जरूरत की चीजों पर पङ रहा है। जिला युवा कांग्रेस कमेटी बालोद के आदित्य रामटेके ने कहा कि केंद्र सरकार के पास महंगाई को रोकने किसी प्रकार की कोई नीति नहीं है। जिनके कारण महंगे पेट्रोल डीजल का भार आम जनता को उठाना पड़ रहा है। लगातार 12 दिनों से दामो में इजाफा हो रहा हैं। ये नये आंकड़े मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को दर्शाता है। केंद्र सरकार पूरी तरह अनियंत्रित है। जिससे कि आम जनता को इसकी भारी कीमत अदा करनी पड़ रही है। वही गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे से आम जनता पर दोहरी मार पड़ रही। महिलाओं के रसोई को महंगा कर रहा है। आज हर वर्ग इस महंगाई का विरोध करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से देश की जनता इस महंगाई का विरोध कर रही। यह वही नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो विपक्ष में रहते हुए महंगाई को डायन का नाम दी थी। महंगाई को देश विरोधी कहा था। परंतु आज जब मोदी जी सत्ता में है तो उन्हें यह महंगाई नजर नहीं आ रही।


आदित्य रामटेके ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को अपने जुमले भरी बातों में उलझा कर जनता को धोखा देने का काम किया है। इसका प्रत्यक्ष प्रणाम है की डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही। कई राज्यों में ₹100 तक के कीमत में तेल मिल रहे है। जिला काँग्रेस के महामंत्री ने बताया कि एक तरफ मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो लगातार जनहित के फैसले लेते हुए विश्व पटल में अपना नाम स्थापित कर रही। जब बात पेट्रोल डीजल की महंगाई पर आई तो छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देते हुए अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, डीजल के दामों में राहत दिया। इससे पूर्व भी कई ऐसी योजनाएं आई जिसकी सराहना स्वयं केंद्र की सरकार ने की है। पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से सीखने की जरूरत हैं। देश की जनता को बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में राहत देने का काम करना चाहिए ।

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया भाई मन के अधिकार हनन बरदाश्त नही:- छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना

Nbcindia24/बालोद के गोंडवाना शक्तिपीठ में एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री भूषण साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बाहर की जो भी कंपनियां आती है। अपने साथ बाहर के लोगों को लेकर आती है। छोटे से लेकर बड़े पदों में दूसरे राज्य के लोग आकर रोजगार करते हैं। जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार की समस्या बरकरार ही रहती है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर से लेकर हर वर्ग के लोगों को छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना के ऊपर पुरा विश्वास है कि हम उनके हित में लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए हमारे हर एक सेनानी को जहां भी आस-पास किसी भी छत्तीसगढ़ के मजदूर या किसी व्यक्ति का शोषण होते नजर आए तो आवाज उठाने में पीछे ना हों। महामंत्री ने आगे कहा अब हमें अपने अधिकारों को लेकर चाहे जितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे।

हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं
छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना के दुर्ग जिलाध्यक्ष अरूण गंधर्व ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, देवी-देवता, व्यंजन, लोकगीतों के अलावा हमारी सभ्यताओं को कोई भी सरकार बदलने की कोशिश करेगा तो उस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ी बोली-भाखा को छत्तीसगढ़ के बच्चों के पाठ्यक्रम में उचित स्थान देकर छत्तीसगढ़ के सरकार को सम्मान देना चाहिए। पहले से जहां हमारे पूर्वज तालाब और स्थानों के नाम को देवी देवताओं के नाम से रख देते थे। अब यही हमारी धरोहर है, इनकी संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन इनमें कोई बदलाव किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना बिल्कुल भी माफ नहीं करेगा।

आवेदन हो या आमंत्रण छत्तीसगढ़ी में लिखें  

प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी देवेंन्द्र नेताम ने कहा अभी वर्तमान में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोरबा के अलावा छत्तीसगढ़िया क्रांती सेना के सभी सेनानी अपने घर के कार्यक्रम चाहे वो शादी का कार्ड हो, या शोक, या मकान पूजा का हो। यहां तक किसी अधिकारी को कोई आवेदन भी देना हो तो छत्तीसगढ़ी में लिख कर देते हैं। छत्तीसगढ़ी यहां की भाषा है। दूसरे प्रदेशों में लोग अपनी भाषा का उपयोग करते हैं तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी छत्तीसगढ़ी को अपने जीवन में समाहित करें। कभी भी हो अपना स्टेटस बताने के लिए इंग्लिश का इस्तेमाल ना करें। इंग्लिश व्यवसाय की भाषा है हमारी संस्कृति नहीं है और कभी भी हमारी मातृ भाषा से उपर नहीं हो सकती।

यह हैं नए पदाधिकारी – 

चंद्रभान साहू जिला सह संयोजक,
जिला सदस्यता प्रभारी देवेन्द्र साहू, बालोद ब्लाक संयोजक केदार साहू, बालोद ब्लाक अध्यक्ष सुभाष साहू, बालोद ब्लाक उपाध्यक्ष राजू साहू, बालोद शहर सह संयोजक लक्की देवांगन, बालोद शहर उपाध्यक्ष दीपक यादव, टेक राम साहू, बालोद शहर वार्ड – 20 और वार्ड – 1 प्रभारी दानी राम साहू, वार्ड – 9 प्रभारी रोशन सार्वा, वार्ड – 2 प्रभारी प्रियांसु साहू, ग्राम खैरतराई प्रभारी देवप्रकाश साहू, गुरूर ब्लाक संयोजक झम्मन हिरवानी, गुरूर ब्लाक उपाध्यक्ष प्रियेश साहू, अरजुन्दा ब्लाक उपाध्यक्ष करण निषाद, अरजुन्दा सदस्यता प्रभारी दानेश देवांगन, दल्लीराजहरा शहर सह संयोजक येशू साहू, लोहारा ब्लाक के ग्रामीण सर्किल अध्यक्ष आदित्य साहू बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला सह संयोजक शशिभूषण चंद्राकर, धानेश्वर देशमुख, योगी चंद्राकर, ललित कांवरे, संजय सोनी, राजकुमार साहू, बलदेव दर्रो, अनिल वर्मा, उमेश सेन, खोमेश्वर साहू, राजेश साहू, शेखर भुआर्य, दीपक सहारे, रेमन साहू, सेवक राम उर्वसा, तुषार कुमार, योगेश सोनभद्र, धनराज दर्रो, टोमेश्वर साहू, डोमार साहू, अजय ठाकुर, दुष्यंत साहू, गजेंद्र वर्मा, कृष्णा ढीमर, लीला ढाले, विकास पटेल, मिलन कुमार, ईगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, मनोज कौशिक, सोहन ठाकुर, सोमेश साहू, टीकेश्वर साहू, डोमन साहू, लोकनाथ साहू, तोरण साहू उपस्थित थे।

“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़“ के संकल्प को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट

बेहतर वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक संतुलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के संकल्प की स्पष्ट छाप है छत्तीसगढ़ के बजट प्रस्ताव में
छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित आमजनों की अपेक्षा के अनुरूप लोक कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित बजट

Nbcindia24/balod। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के द्वारा प्रस्तुत तीसरे बजट में आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, गोपालको, आदिवासी, महिला, युवाओं के साथ ही सर्वहारा वर्ग के समग्र विकास के लिए समुचित प्रावधान हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट प्रस्ताव में सामाजिक संतुलन को भी विशेष महत्व दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ’’़ के संकल्प को नई ऊंचाई देने का ऐलान आज के इस बजट में किया है।
समग्र विकास बजट में शामिल योजनाओं का आधार है। एजुकेशन के क्षेत्र में ‘‘स्वामी आत्मानंद’’ अंग्रेजी माध्यम स्कूल जो चालू वित्त वर्ष में 52 नए खोले गए हैं उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रस्तावित बजट 2021-22 में 119 नए ‘‘(स्वामी आत्मानंद)’’ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के साथ-साथ 14 नये महाविद्यालय और आईटीआई खोलने के प्रावधान किए गए है। 15 महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम और पीजी की कक्षायें भी आरंभ करने का प्रावधान है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ सिंचाई के लिए बड़े बांध सहित वर्तमान सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव, नालों के संरक्षण और संवर्धन कर किसानों के खेत तक पानी और खेतों तक धरसा सड़क/पहुंच मार्ग की व्यवस्था बजट में की गयी है। ग्रागीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं के विकास के साथ नई राजधानी में बसाहट के लिए फोर्स प्रबंध इस बजट में शामिल है।
चौथे बिंदु गवर्नेंस अर्थात प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के लिए 11 नई तहसीलों और 5 नए अनुविभागों का प्रावधान बजट में किया गया है। हेल्थ के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ स्कीम, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लीनिक, सरकारी पैथोलॉजी लैब में सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना, समस्त जिला और ब्लॉक के अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के साथ-साथ 9 मेडिकल कॉलेजों में वायरोलेब की स्थापना के प्रावधान है। चंदूलाल चंद्राकर निजी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिग्रहण का भी प्रावधान बजट में किया गया है। छठवें क्रम में ट्रांसफॉरमेशन अर्थात छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए संग्रहालय, छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति के विकास और छत्तीसगढ़िया कलाकारों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान भी बजट प्रस्ताव में रखा गया है।8
रतिराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने कहा है कि चालू वर्ष 2020-21 में महामारी के कारण राजस्व प्राप्तियों में कमी के बावजूद अपेक्षित राजकोषीय घाटा 4.5 अनुमानित है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। लगातार जीएसटी का कलेक्शन बढ़ा है। कृषि, उद्योग और सर्विस तीनों प्रमुख सेक्टरों में जहां राष्ट्रीय वृद्धि दर 3.38, -9.57, -8.77 है, वहीं छत्तीसगढ़ में क्रमशः 1.3 प्रतिशत, 4 प्रतिशत और 9.25 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। जहां देश में प्रति व्यक्ति आय में 5.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, वहीं छत्तीसगढ़ में यह गिरावट मात्र 0.14 प्रतिशत है। सकल घरेलू उत्पाद राष्ट्रीय औसत की तुलना में राज्य की वृद्धि 1 प्रतिशत अधिक है, जो कि भूपेश बघेल सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन और बेहतर वित्तीय अनुशासन का प्रमाण है।
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ वनोपजों के संग्रहण में भी देश में नंबर वन स्थान पर पहुंच गया है। 7 के स्थान पर 52 लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इमली, आंवला, चिरौंजी, शहद सहित वनोपजो, कृषि उत्पाद, खादी, कोसा, बेल मेटल, कास्ट शिल्प और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए “सी मार्ट“ के नाम पर एक ब्रांड स्थापित कर छत्तीसगढ़ के उत्पादों को बड़ा बाजार देने का प्रावधान इस बजट में किया गया है। महिलाओं के लिए कौशल्या मातृत्व योजना, कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जंग में निर्णायक लड़ाई के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, बस्तर टाइगर के नाम से सुदूर बस्तर के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के नये अवसर के साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसान न्याय योजना के लिये 5703 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। साथ-साथ भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिये ‘‘नवीन न्याय योजना’’ की शुरूआत की जा रही है। कृषक ज्योति योजना के लिये 2500 करोड़ प्रावधान, कृषि पंपों के ऊर्जीकरण के लिये 150 करोड़ और सौर सुजला योजना के लिये 530 करोड़ का प्रावधान बजट में शामिल है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ कृषि वनोपज और कुटीर उद्योगों के उत्पादों के वेल्यू एडिशन में मदद मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में सड़कों, नवीन पुल-पुलिया, रेलवे ब्रिज के लिए 504 करोड़ का प्रावधान, नवीन मद में किया गया है। श्री राम वन गमन पथ परिसर के लिए पर्यटक सुविधा विकसित करने 30 करोड़ का प्रावधान बजट प्रस्ताव में शामिल है। राजस्व विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, महिला एवं बाल विकास सहित तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बजट में प्रावधान है।


जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मानवीय दृष्टिकोण से किये गये पत्रकारों की दुर्घटना जन्य आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान का स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के संकल्प को प्रमाणित करता है।