सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में इलाज जारी

धमतरी @नगरी ब्लाक के ग्राम सांकरा में छिंदपारा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.बता दें युवक का नाम रोशन साहू बताया जा जा रहा है जो उमरगांव का निवासी है और नगरी से सांकरा की ओर जा रहा था.

सांकरा के छिंदपारा मोड़ के पास युवक ऑपोजिट साइड में खड़े ट्रक से जा टकराया जिससे युवक को गंभीर चोट आई है.घायल को 108 की सहायता से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया.घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे धमतरी जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है.

Nbcindia24

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *