धमतरी @ जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम सांकरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है ।जहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम टिकेश्वर सेन है जो पेशे से नाई का काम करता था।
बताया जा रहा है कि अंडे की सब्जी बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ विवाद के बाद गुस्से में आकर युवक ने पड़ोसी की बाड़ी में लगे आंवले के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि तीज पर्व से एक दिन पहले ही पत्नी विधवा हो गई।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Nbcindia24












Leave a Reply